रोना और हंसना मानव जीवन में एक आम प्रक्रिया है। लोग खुश होते हैं तो हंसना शुरू कर देते हैं और जब उदास होते है तो रोने लगते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि लोग रोना तो चाहते हैं लेकिन वह रो नहीं पाते जिससे वह अपने दिल के बोझ को कम कर सकें। अब लोगों की इस परेशानी को देखते हुए एक शख्स ने ऐसा पार्लर बनाया है। जहां लोग आकर अपने मन को हल्का करने के लिए रो सकते हैं।
यह यूनिक पार्लर अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में खुला है, जिसका नाम ‘सॉब पार्लर’ है। इस पार्लर में एक प्राइवेट ‘क्राई रूम’ बनाया गया है, जहां रोने की फैसिलिटी मिलती है। इस कमरे में जाकर इंसान जितना मर्जी उतना रो सकते हैं और रोकर अपना मन हल्का कर सकता है।
इसलिए शख्स ने खोला ये पार्लर
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पार्लर को पिछले साल एंथोनी विलोटी (Anthony Villiotti) नाम के शख्स ने लॉन्च किया था। मीडिया से बात करते हुए एंथोनी ने कहा कि आजकल ज्यादातर लोग तनाव की समस्या से जूझ रहे हैं। कोई अपने घर की परेशानियों की वजह से तनाव में आ जाता है तो किसी को ऑफिस का तनाव होता है। जबकि कुछ लोग अपने रिलेशनशिप की वजह से भी तनाव में आ जाते हैं। ऐसे में उनका रोने का मन करता है, क्योंकि साइंटिस्ट भी कहते हैं कि रोने से दिल हल्का हो जाता है और स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।
इन्हीं सब बातों को सोचते हुए एंथोनी ने सॉब पार्लर खोला था। वो बताते हैं कि उनके सॉब पार्लर में वह लोग आते हैं जिन्हें स्ट्रेस हैं। खासकर पार्लर में वो लोग आते हैं ज घर या ऑफिस की वजह से तनाव का शिकार हैं या फिर रिलेशनशिप खराब होने की वजह से तनाव में आ गए हैं।
पार्लर में मिलती है ये सुविधा
पार्लर के क्राई रूम में एक से ज्यादा सुविधा मिलती है, जो उनके भारी मन को हल्का करने का काम करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सॉब पार्लर के क्राई रूम में ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं, जो आंखों में आंसू ला देती हैं, जैसे कि आंसू के शेप वाले शीशे और तकिए और साथ ही यहां इमोशनल कर देने वाले गाने भी सुनने को मिल जाते हैं। जिससे उनकी आंखों में आसूं आराम से आ जाते हैं।
ऐसे में लोग यहां आते भारी दिल के साथ हैं और उन्हें रोने के लिए यहां पूरा माहौल मिल जाता है। एंथोनी बताते हैं कि यहां आने वाले कुछ लोगों को 10 मिनट रोने के बाद ही सुकून मिल जाता है तो किसी-किसी को थोड़ा ज्यादा टाइम भी लगता है। लोग भी कहते हैं कि सॉब पार्लर का माहौल ही ऐसा है कि रोने का मन करने लगता है।


Download Android App
Download iOS App






