Election Result पर PM Modi ने कहा- जो वादे किए वो शत

Election Result पर PM Modi ने कहा- जो वादे किए वो शत-प्रतिशत पूरे किए जाएंगे, ये Modi की गारंटी है

Election Result: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। राजधानी दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि नारीशक्ति का विकास, भाजपा के विकास मॉडल का मुख्य आधार है। इसलिए इन चुनावों में महिलाओं ने, बहनों-बेटियों ने भाजपा को खूब सारा आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि मैं आज पूरी विनम्रता से देश की हर बहन-बेटी को यही कहूंगा कि आपसे जो वादे भाजपा ने किए हैं, वो शत-प्रतिशत पूरे किए जाएंगे और ये मोदी की गारंटी है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज देश के युवा में ये भरोसा लगातार बढ़ रहा है कि भाजपा ही उनकी आकाक्षाएं समझती है, उनके लिए काम करती है। देश का युवा ये जानता है कि भाजपा की सरकार युवा हितैषी होती हैं, युवाओं के लिए नए अवसर बनाने वाली होती है।

PM मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने हासिल की एक बहुत बड़ी जीत: BJP अध्यक्ष JP Nadda

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 8 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।