लोकतंत्र में जीत और हार स्वाभाविक : मुख्यमंत्री सिद्दारमैया

Summary :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने चार में से तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली हार को लेकर प्रतिक्रिया दी है। सीएम का कहना है कि लोकतंत्र में जीत और हार स्वाभाविक है। HIGHLIGHTS सिद्दारमैया ने कांग्रेस को मिली हार को लेकर प्रतिक्रिया दिया मुख्यमंत्री सिद्दारमैया: लोकतंत्र में जीत और हार स्वाभाविक है तेलंगाना के मतदाताओं ने कांग्रेस पर भरोसा किया   सिद्दारमैया: राजनीतिक दलों को हार से सीख लेने की जरूरत है सिद्दारमैया ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा, ”राजनीतिक दलों को हार से सीख लेने की जरूरत है। हम हार से निराश नहीं होते और न ही सफलता…

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने चार में से तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली हार को लेकर प्रतिक्रिया दी है। सीएम का कहना है कि लोकतंत्र में जीत और हार स्वाभाविक है।

HIGHLIGHTS

  • सिद्दारमैया ने कांग्रेस को मिली हार को लेकर प्रतिक्रिया दिया
  • मुख्यमंत्री सिद्दारमैया: लोकतंत्र में जीत और हार स्वाभाविक है
  • तेलंगाना के मतदाताओं ने कांग्रेस पर भरोसा किया

 

सिद्दारमैया: राजनीतिक दलों को हार से सीख लेने की जरूरत है

सिद्दारमैया ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा, ”राजनीतिक दलों को हार से सीख लेने की जरूरत है। हम हार से निराश नहीं होते और न ही सफलता से उत्साहित होते हैं।” तेलंगाना में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। जबकि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पार्टी को झटका लगा है। उन्होंने कहा, ”तेलंगाना हमारा पड़ोसी राज्य है और कर्नाटक सरकार की गारंटी योजनाओं की सफलता में इसकी बड़ी भूमिका है। प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने भी खूब मेहनत की है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि कांग्रेस तेलंगाना में सत्ता तक पहुंचेगी।”

भाजपा के साथ आंतरिक तालमेल का बीआरएस पर उल्टा असर पड़ा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। योजनाबद्ध तरीके से प्रचार किया गया। चूंकि कर्नाटक सरकार ने गारंटी योजनाओं को पूरा किया था, इसलिए तेलंगाना के मतदाताओं ने कांग्रेस पर भरोसा किया। भाजपा के साथ आंतरिक तालमेल का बीआरएस पर उल्टा असर पड़ा है और उसने मतदाताओं के बीच आपना विश्‍वास खो दिया है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता विरोधी लहर कांग्रेस के लिए झटका साबित हुई।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team