विकसित भारत की परिकल्पना में PM मोदी का योगदान: CM रेखा गुप्ता

Summary :

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों की विकास यात्रा को नई दिशा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की बैठक में रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने ‘विकसित राज्य-विकसित भारत’ की अवधारणा को सशक्त बनाने में मोदी की भूमिका को सराहा। बैठक में राज्यों की आवश्यकताओं पर चर्चा हुई, जिससे विकास को नई गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रविवार को एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक हुई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी को पथ प्रदर्शक बताते हुए उनके प्रदर्शन और प्रोत्साहन को सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रविवार को नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलकर उनकी भावनाओं, अनुभवों और विकास कार्यों में आने वाली चुनौतियों तथा उनके समाधान को समझने का भी अवसर मिला।

विकसित राज्य-विकसित भारत की परिकल्पना की बात करते हुए उन्होंने लिखा, “पीएम मोदी की दूरदर्शिता, विकासशील सोच और समावेशी दृष्टिकोण ‘विकसित राज्य-विकसित भारत’ की अवधारणा को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उनके नेतृत्व में राज्यों के सामूहिक प्रयासों को एक सूत्र में पिरोकर देश के समग्र विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है।”

Jaypee Group की कंपनियों पर ED का छापा, 1.70 करोड़ नकद बरामद

उन्होंने लिखा, “इस बैठक में राज्यों की भिन्न-भिन्न आवश्यकताओं और संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई, जिससे हर क्षेत्र के लिए अनुकूल नीतियां बनाने और विकास को नई गति देने का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो देश की प्रगति और जनता के कल्याण के लिए एक पथ प्रदर्शक सिद्ध होगा। पीएम मोदी के विजन के अनुरूप कार्य करते हुए ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना संपूर्ण योगदान देंगे तथा प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए, इस दिशा में कार्य करते रहेंगे।”

उल्लेखनीय है कि बैठक में लगभग 20 मुख्यमंत्रियों और 18 उपमुख्यमंत्रियों ने भाग लिया। पीएम मोदी ने बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “दिल्ली में एनडीए के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाग लिया। हमने विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया। उन्होंने लिखा, “विभिन्न राज्यों ने जल संरक्षण, शिकायत निवारण, प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, खेल और अन्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं का प्रदर्शन किया। इन अनुभवों को सुनना अद्भुत था।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.