हाईवे पर अश्लील हरकत करने वाला नेता गिरफ्तार, महिला के साथ वीडिया हुआ था वायरल

Summary :

भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ गिरफ्तार, अश्लील वीडियो हुआ वायरल

मनोहरलाल धाकड़ को भाजपा से हटाया गया और गिरफ्तार किया गया है। उनका अश्लील वीडियो मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं।

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के कथित भाजपा नेता मनोहर लाला धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। मनोहर लाला का एक अशलील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस नेयह एक्शन लिया है। वायरल वीडियो में मनोहर लाल दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखे गए थे। वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले की भानपुरा पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मनोहर लाल को पद से हटाया गया

मनोहर लाल को सत्तारूढ़ बीजेपी का नेता बताया जा रहा है, जबकि पार्टी का कहना है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति पार्टी का प्राथमिक सदस्य नहीं है। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम मनोहरलाल धाकड़ है और वह उज्जैन में पंजीकृत धाकड़ महासभा का राष्ट्रीय मंत्री भी था। महासभा ने एक बयान में कहा था कि मनोहरलाल धाकड़ को पद से हटा दिया गया है।

Manoharlal Dhakad

दो वीडियो हुए थे वायरल

आपको बता दें कि 13 मई की रात को मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर कार से उतरकर मनोहरलाल धाकड़ और पूरी तरह नग्न महिला बेहद आपत्तिजनक हरकत करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। उनके दो वीडियो पूरे देश में खूब वायरल हुए थे। एक में धाकड़ और महिला अश्लील हरकतें कर रहे हैं और दूसरे में दोनों एक्सप्रेसवे पर कैटवॉक और डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनकी कार का नंबर साफ दिख रहा है।

महीला की तलाश जारी

मंदसौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि भानपुरा थाने की पुलिस ने धाकड़ की कार भी उसके गांव बानी से जब्त कर ली है, जिसमें वह महिला को लेकर एक्सप्रेस-वे पर पहुंचा था। पुलिस उस महिला को भी हिरासत में लेगी। गौरतलब है कि वीडियो वायरल होने के बाद से धाकड़ सामने नहीं आ रहे हैं। उनके बयान जरूर आए, जिसमें उन्होंने कहा कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है और इसमें उनके राजनीतिक विरोधी शामिल हैं।

‘हाथों में हथकड़ी, बेखौफ अंदाज…’, पुलिस कस्टडी में हत्या के आरोपी ने बनाई रील

Neha Singh