संजय सिंह की रिहाई की प्रक्रिया पूरी, पत्नी ने जाहिर की खुशी

Summary :

Sanjay Singh Release Process Completed: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली के कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत मिल गई है। बता दें कि वह करीब 6 महीने से तिहाड़ जेल में बंद थे। वहीं, कोर्ट ने ईडी ने उनकी जमानत का विरोध नहीं किया है। Highlights:  संजय सिंह की रिहाई की प्रक्रिया पूरी पत्नी ने जाहिर की खुशी यह लंबी लड़ाई है- अनीता सिंह संजय सिंह की पत्नी ने जाहिर की खुशी बता दें कि संजय सिंह के रिहाई पर खुशी जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके…

Sanjay Singh release process completed

Sanjay Singh Release Process Completed: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली के कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत मिल गई है। बता दें कि वह करीब 6 महीने से तिहाड़ जेल में बंद थे। वहीं, कोर्ट ने ईडी ने उनकी जमानत का विरोध नहीं किया है।

Highlights: 

  • संजय सिंह की रिहाई की प्रक्रिया पूरी
  • पत्नी ने जाहिर की खुशी
  • यह लंबी लड़ाई है- अनीता सिंह

संजय सिंह की पत्नी ने जाहिर की खुशी

बता दें कि संजय सिंह के रिहाई पर खुशी जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके तीन भाई यानी अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र सिंह और मनीष सिसोदिया जल्द ही बाहर आएंगे। आगे अनीता सिंह ने कहा कि मैं बहुत ही खुश हूं। सत्य की जीत हुई है। मेरे पति पर लगे सारे आरोप बेबुनियाद थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे तीनों भाई भी वापस आएंगे। यह बजरंग बली की कृपा हुई है।

यह लंबी लड़ाई है- अनीता सिंह

आगे अनीता सिंह ने कहा कि यह अभी लंबी लड़ाई है। आज यह बहुत ही खुशी के दिन हैं, लेकिन हमलोग खुश नहीं हैं क्योंकि हमारे तीन भाई अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र सिंह बाहर नहीं आते तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही कहा कि बाहर से खुश हुं लेकिन अंदर से खुश तब तक नहीं हो पाऊंगी जब तक तीनों भाई बाहर नहीं आ जाते हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News