राजधानी दिल्ली में सोमवार को लू चलने की आशंका, अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने का अनुमान - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

राजधानी दिल्ली में सोमवार को लू चलने की आशंका, अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में सोमवार को कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में सोमवार को कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। आईएमडी मौसम संबंधी चेतावनियों के लिए चार रंगों-‘ग्रीन’ (हरा), ‘येलो’ (पीला), ‘ऑरेंज’ (नारंगी) और ‘रेड’ (लाल) के कोड का इस्तेमाल करता है।
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 25 प्रतिशत दर्ज 
ग्रीन’ का अर्थ है कि कोई कदम उठाने की आवश्यकता नहीं है। ‘येलो’ कोड का अर्थ है कि ताजा जानकारी पर नजर रखिए। ‘ऑरेंज’ कोड का अर्थ है कि तैयार रहिए और ‘रेड’ कोड का अर्थ है कि कदम उठाइए। विभाग ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं और सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 25 प्रतिशत दर्ज की गई।
 दिल्ली के कई हिस्सो में रविवार को लू चली और छह स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को यह 43.9 डिग्री और शुक्रवार को 42.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक यानी 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह राष्ट्रीय राजधानी में सबसे गर्म स्थान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − nine =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।