त्योहारों में ऐसा देखा जाता है कि मिठाइयों में काफी मिलावट होने लगती है
ऐसे में पता लगाना जरुरी हो जाता है कि आप किस तरीके से असली और नकली मावे की पहचान कर सकते हैं
इसके लिए आपको एक कटोरी में गर्म पानी, थोड़ा सा आयोडीन और एक-दो चम्मच मावा डालना होगा
यदि मावा नीले रंग का हो जाए तो वो नकली मावा है
असली मावा दानेदार और चिकना होता है, ऐसे में आप मावा को अपनी उंगलियों पर लेकर रगड़ा कर देख लें
वहीं, नकली मावा को घिसने पर रबड़ जैसा महसूस होगा
असली मावा मुंह में जाते ही घुल जाता है. तो आप इसे टेस्ट करके भी देख सकते हैं
इसके अलावा, अगर शुद्ध मावा होगा तो 24 घंटे तक ही ठीक रहेगा और अशुद्ध मावा 6-7 दिनों तक भी खराब नहीं होता है


Download Android App
Download iOS App











