Munawar Faruqui News: मुनव्वर फारूकी की हत्या की मिली सुपारी, गोल्डी-गोदारा गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

Summary :

पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल और साहिल के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान दोनों अपराधी घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, राहुल दिसंबर 2024 में हरियाणा के यमुनानगर में हुए तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। अपनी पहचान छिपाकर वह लंबे समय से फरार चल रहा था। Munawar Faruqui News: मुनव्वर फारूकी की हत्या की साजिश दोनों अपराधी विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण के इशारों पर काम कर रहे थे और मुनव्वर फारूकी की हत्या की साजिश रच रहे थे…

पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल और साहिल के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान दोनों अपराधी घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, राहुल दिसंबर 2024 में हरियाणा के यमुनानगर में हुए तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। अपनी पहचान छिपाकर वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

Munawar Faruqui News: मुनव्वर फारूकी की हत्या की साजिश

Munawar Faruqui News
Munawar Faruqui News

दोनों अपराधी विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण के इशारों पर काम कर रहे थे और मुनव्वर फारूकी की हत्या की साजिश रच रहे थे और इसके लिए मुंबई, बेंगलुरु में अपने टारगेट की रेकी कर चुके थे। बता दें कि स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों अपराधी जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर मौजूद हैं। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और अपराधियों को आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में स्पेशल सेल की टीम ने भी गोली चलाई।

Goldy Brar Gang: हथियार बरामद की

Munawar Faruqui News
Munawar Faruqui News

इस मुठभेड़ में राहुल और साहिल घायल हो गए। पुलिस ने मौके से अपराधियों के हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और संगठित अपराध से जुड़े कई मामलों में केस दर्ज किया है। फिलहाल घटनास्थल से जब्त हथियारों और मोटरसाइकिल की जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस इस मामले में गैंग के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। यह गिरफ्तारी गोल्डी बराड़ गैंग के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

Delhi Crime News: पुश्ता रोड पर जाल बिछायाTop Story,

दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम को सूचना मिली कि हरियाणा के तिहरे हत्याकांड के आरोपी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के आसपास घूम रहे हैं। कालिंदी कुंज इलाके में पुश्ता रोड पर जाल बिछाया गया। तड़के करीब तीन बजे पुश्ता रोड पर आ रही एक बाइक को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई।

ALSO READ: खाना ऑर्डर, डिलीवरी करने आए युवक को पैसे देने से किया मना, फिर नशे में जमकर चलाया लात-घुसे

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।