“अहिंसा और सत्यता के पुजारी थे महात्मा गांधी”, बापू के जन्मदिन पर प्रियजनों को भेजें ये खास संदेश

Summary :

Mahatma Gandhi Jayanti Wishes: हर साल 2 अक्टूबर को पूरे भारत देश में गांधी जयंती मनाई जाती है, क्योंकि इसी दिन 156 साल पहले महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। गांधी जी को लोग ‘बापू’ और ‘राष्ट्रपिता’ के नाम से जानते हैं। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में इस दिन को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है। गांधी जी की अहिंसा की सोच के कारण ही संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को विशेष रूप से अहिंसा को समर्पित किया। 1944 में सुभाष…

Mahatma Gandhi Jayanti Wishes: हर साल 2 अक्टूबर को पूरे भारत देश में गांधी जयंती मनाई जाती है, क्योंकि इसी दिन 156 साल पहले महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। गांधी जी को लोग ‘बापू’ और ‘राष्ट्रपिता’ के नाम से जानते हैं। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में इस दिन को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है।

गांधी जी की अहिंसा की सोच के कारण ही संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को विशेष रूप से अहिंसा को समर्पित किया। 1944 में सुभाष चंद्र बोस ने पहली बार गांधी जी को राष्ट्रपिता का नाम दिया था। गांधी जी ने शांतिपूर्ण तरीकों से भारत की आज़ादी में अहम भूमिका निभाई। लेकिन 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने उनकी विचारधारा से असहमति के चलते उनकी हत्या कर दी।

Mahatma Gandhi Jayanti Wishes: गांधी जयंती पर भेजें ये संदेश

Mahatma Gandhi Jayanti Wishes
Mahatma Gandhi Jayanti Wishes

“सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को शत् शत् नमन। गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।”

“जो बदलाव आप दुनिया में देखना चाहते हैं, वह खुद बनें। गांधी जयंती की शुभकामनाएं!”

“गांधी जी के विचार आज भी हमें सच्चाई और इंसानियत की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। Happy Gandhi Jayanti”

“आओ इस गांधी जयंती पर हम सभी सत्य, अहिंसा और एकता का संदेश फैलाएं। #Happy Gandhi Jayanti”

Mahatma Gandhi Jayanti Wishes
Mahatma Gandhi Jayanti Wishes

“महात्मा गांधी का जीवन हमें सादगी, सत्य और सेवा की राह दिखाता है। गांधी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि!”

“चलो गांधी जी के सपनों का भारत बनाएं, जहां हर कोई समान हो। गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!”

“देशभक्ति का प्रतीक, सत्य का पथिक और स्वतंत्रता संग्राम का महानायक – बापू को शत-शत नमन।

“अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही सच्ची स्वतंत्रता मिलती है। बापू के आदर्शों को अपनाएं। गांधी जयंती की शुभकामनाएं!”

Mahatma Gandhi Quotes: गांधी जी के अनमोल विचार

Mahatma Gandhi Jayanti Wishes
Gandhi Jayanti Images

“मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य ही मेरा ईश्वर है। अहिंसा ही उसे पाने का साधन है।”

“हमें इस तरह जीना चाहिए, जैसे हम कल ही मरने वाले हैं, हमें इस तरह सीखना चाहिए, जैसे हम वर्षों जीवित रहने वाले हैं।”

“जहां पवित्रता है, वहीं निर्भयता है।”

“मनुष्य के रूप में हमारी सबसे बड़ी क्षमता दुनिया को बदलना नहीं है, बल्कि खुद को बदलना है।”

“भीड़ में खड़ा होना आसान है लेकिन अकेले खड़े होने के लिए साहस की आवश्यकता होती है।”

यह भी पढ़ें: भारत के दो महानायक का जन्मदिन आज, पढ़ें बहादुर और बापू के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।