20 फरवरी से शाखाएं शुरू

Summary :

वरिष्ट नागरिक केसरी क्लब बुजुर्गों के अच्छे स्वास्थ्य, मर्यादापूर्ण मनोरंजन तथा उत्तम रहन-सहन के लिए प्रोत्साहित करता है।

वरिष्ट नागरिक  केसरी क्लब बुजुर्गों के अच्छे स्वास्थ्य, मर्यादापूर्ण मनोरंजन तथा उत्तम रहन-सहन के लिए प्रोत्साहित करता है। पिछले दिनों अत्याधिक सर्दी, शीतलहर बुजुर्गों के लिए घातक और खतरनाक थी। जिसके चलते हमें शाखाएं बंद करने का कड़ा निर्णय लेना पड़ा। हालांकि बहुत से सदस्यों के फोन, मैसेज आ रहे थे कि शाखाएं बंद मत करो क्योंकि हमारा घर पर दिल नहीं लगता आप शाखाएं खुली रहने दो। पर दिल भी नहीं मानता कि हमारे सदस्यों को किसी प्रकार की तकलीफ, परेशानी क्यों हो? इसीलिए हम सबने समझदारी व सयंम से काम लिया तथा अपने घर परिवार का भी ध्यान रखा। अब जब मौसम धीरे-धीरे ठीक हो रहा है तो हमने सोचा क्यों ना आप लोगों के लिए 20 फरवरी से पुन: शाखाएं खोल दें। फिर भी मेरा यही कहना है कि आप इस बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य का भरपूर ध्यान रखें। किसी भी सदस्य को तकलीफ या परेशानी महसूस हो तो घर पर ही रहें। अनावश्यक भागदौड़ से बचें और अपनी दवा, डॉक्टरी परामर्श समय-समय पर लेते रहें। स्वस्थ्य रहें-सुखी रहें। द्य

Kiran Chopra