मैंने पहली बार मेकअप किया… धन्यवाद लुक्स

Summary :

जी हां, बहुत से सदस्यों ने अपनी खुशियां जाहिर कीं जब वार्षिक कार्यक्रम में लुक्स की टीम ने उन्हें तैयार होने में मदद की, उनका मेकअप किया। क्या फीलिंग थी, क्या खुशियां थीं। सबको लग रहा था वो किसी हीरो-हिरोइन से कम नहीं हैं। उन्हें बड़ा गर्व महसूस हो रहा था और अच्छा लग रहा था। उनके लिए विशेष मेकअप आर्टिस्ट आए हैं उन्हें तैयार करने के लिए और लुक्स की टीम के सभी सदस्यों ने बड़े प्यार और सम्मान से सबका मेकअप किया, हेयरस्टाइल किया और साड़ी बंधवाई, दुप्पटे सैट किये। उनको मेरी तरफ से तो हिदायत थी ही…

जी हां, बहुत से सदस्यों ने अपनी खुशियां जाहिर कीं जब वार्षिक कार्यक्रम में लुक्स की टीम ने उन्हें तैयार होने में मदद की, उनका मेकअप किया। क्या फीलिंग थी, क्या खुशियां थीं। सबको लग रहा था वो किसी हीरो-हिरोइन से कम नहीं हैं। उन्हें बड़ा गर्व महसूस हो रहा था और अच्छा लग रहा था। उनके लिए विशेष मेकअप आर्टिस्ट आए हैं उन्हें तैयार करने के लिए और लुक्स की टीम के सभी सदस्यों ने बड़े प्यार और सम्मान से सबका मेकअप किया, हेयरस्टाइल किया और साड़ी बंधवाई, दुप्पटे सैट किये। उनको मेरी तरफ से तो हिदायत थी ही कि साधारण मेकअप करना है, पर उन्होंने स्वयं ही बड़ा अच्छा मेकअप किया, जो उनकी उम्र के हिसाब से बड़ा डिसेंट था। एक-एक को इतनी खुशियां मिलीं उनके चेहरे देखने लायक थे और जब सभी स्टेज पर आए तो उनको देखकर जो तालियां बजीं, जो उनके पोते-पोतियों ने सीटी मारी नजारा देखने वाला था। किसी ने कहा हमने कभी मेकअप नहीं किया था, परन्तु आज हमारी दिल की इच्छा पूरी हुई, क्योंकि दिल तो सबका करता है कि वो सुन्दर दिखे, परन्तु शर्म आती थी इस उम्र में तैयार हों। सच में हमारा सपना पूरा हुआ। कुछ लोगों की फीलिंग, विचार मैं आपके साथ शेयर करूंगी। मैं लूक्स के ओनर संजय दत्ता एवं सोनाली दत्ता को बुजुर्गों की तरफ से ढ़ेरों आशीर्वाद देती हूं जिन्होंने इस पुनीत कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सब ने अपने अनुभव साझा किए

हम कमानी ऑडिटोरियम में लुक्स की टीम द्वारा की गई शानदार व्यवस्था और सहयोग से बेहद खुश हैं। मेकअप के बाद हमारा व्यक्तित्व और भी निखरकर सामने आया। टीम ने न केवल खूबसूरती से तैयार किया, बल्कि साड़ी पहनने में भी मेरी बहुत मदद की। उनके काम करने का तरीका, विनम्र व्यवहार और सहयोग की भावना सराहनीय रही। हम लुक्स की पूरी टीम का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमें इतना सुंदर तैयार किया और इस खास अवसर को हमारे लिए यादगार बना दिया।
सतीश महाजन एवं आशा महाजन
पंजाबी बाग शाखा, केसरी क्लब

 

पंजाब केसरी द्वारा आयोजित सीनियर सिटीजन्स कार्यक्रम में फैशन शो के दौरान रैंप वॉक में हिस्सा लेना मेरे लिए बेहद यादगार और दिल को छू लेने वाला अनुभव रहा। मंच पर बिताया गया हर पल खास था, लेकिन इस अनुभव को खूबसूरत बनाने में मेकअप आर्टिस्ट, हेयर स्टाइलिस्ट और स्टाइलिस्ट की भूमिका बेहद सराहनीय रही। लुक्स की टीम ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और मेहनत से हमारे व्यक्तित्व को एक नया निखार दिया। खूबसूरती से साड़ी पहनाने से लेकर शानदार मेकअप और आकर्षक हेयर स्टाइल तक, हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा गया। उनके प्रयासों ने हमें न केवल खूबसूरत बनाया, बल्कि मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी अदाएं बिखेरने का हौसला भी दिया। मेरे लिए सबसे खास बात यह रही कि टीम ने हमें केवल सजाया-संवारा ही नहीं, बल्कि पूरे प्यार, अपनत्व और सम्मान के साथ हमारा ध्यान रखा। उनके इसी समर्पण ने हमारे चेहरों पर मुस्कान और मन में आत्मविश्वास भर दिया।
शशि खन्ना, गुजरांवाला शाखा

वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब के वार्षिक समारोह में रैंप वॉक के लिए मेकअप करवाना मेरे लिए केवल एक नया अनुभव नहीं, बल्कि जिज्ञासा और उपलब्धि से जुड़ा यादगार पल था। मेकअप रूम में पहली बार इतने सारे कुशल आर्टिस्ट को अपनी-अपनी कला में निपुणता के साथ काम करते देखा। इस उम्र में लुक्स की अनुभवी और कुशल टीम से सजने-संवरने का अनूठा अनुभव था। टीम ने जिस प्यार, लगन और खूबसूरती से हमारा मेकअप किया और हमें तैयार किया, वह प्रशंसनीय है। मेकअप करवाने बैठी तो सबसे पहले मैंने आर्टिस्ट से कहा, बेटा, मेरा मेकअप ऐसा करना कि मैं रामलीला के मंच पर सजी किसी कन्या जैसी न लगूं। मेरी बात सुनकर वह मुस्कुराई और बोली, आंटी, आप चिंता मत कीजिए, मैं आपका मेकअप बहुत हल्का और सुंदर करूंगी। उसकी बात सुनकर मैं सहज हो गई। जब मेकअप पूरा हुआ और मैंने अपना नया रूप देखा, तो सचमुच बहुत अच्छा लगा।
रानी भाटिया
गणेश वंदना में भाग लेना मेरे लिए पहला अवसर था और इस अनुभव ने मुझे बेहद खुशी दी। हमने मेकअप तो नहीं करवाया था, लेकिन वहां मौजूद लुक्स की अनुभवी और कुशल टीम का व्यवहार बहुत ही विनम्र और सहयोगपूर्ण था। टीम के सदस्य खुद हर किसी के पास आकर पूछ रहे थे कि वे क्या करवाना चाहते हैं और किस तरह तैयार होना पसंद करेंगे। वहां सभी को इतने खूबसूरत अंदाज में तैयार होते देखना अपने आप में एक अनोखा अनुभव था। सजने-संवरने के बाद कई लोग तो खुद को आईने में देखकर पहचान भी नहीं पा रहे थे कि वे इतने सुंदर दिख सकते हैं। ग्रीन रूम का माहौल, सभी का उत्साह और लुक्स की अनुभवी और कुशल टीम ने जिस प्यार, लगन और खूबसूरती से हमारा मेकअप किया और हमें तैयार किया, वह प्रशंसनीय है। । मेरे लिए ग्रीन रूम का यह पहला अनुभव बेहद शानदार और यादगार रहा।
सरोज गुप्ता, मॉडल टाउन शाखा
81 वर्षीय मैं और मेरी बहन नीलम ग्रोवर, जो 74 वर्ष की हैं, उस दिन बेहद खास अंदाज में सजीं-संवरीं। हम दोनों का मेकअप इतना खूबसूरत था कि लंबे समय बाद खुद को इस रूप में देखकर मन प्रसन्न हो उठा। लुक्स की अनुभवी और कुशल टीम से सजने-संवरने का अवसर मिलना अपने आप में अनूठा अनुभव था। शायद अपनी शादी के समय ही हमने इस तरह सजने-संवरने का अनुभव किया होगा। बालों को आकर्षक ढंग से संवारा गया और चेहरे का मेकअप भी बेहद शानदार रहा। उस दिन हमारा रूप ही नहीं, बल्कि मन भी खुशी से खिल उठा था। वह अनुभव हमारे लिए बेहद खास और यादगार रहा, जिसकी खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
नीलम ग्रोवर
मैं दिल से किरण चोपड़ा मैम और पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने मेरे पहले रैंप वॉक के अनुभव को इतना खूबसूरत और यादगार बना दिया। यह मेरा पहला रैंप वॉक था, इसलिए मन में थोड़ी झिझक और घबराहट थी, लेकिन किरण चोपड़ा मैम ने जिस तरह से हमारा साथ दिया, हमें समझा और हर कदम पर हमारा हौसला बढ़ाया, उससे मैं बहुत सहज और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करने लगी। किरण चोपड़ा मैम, मुझे इतना खूबसूरत अनुभव देने और मेरा आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आपका दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद। साथ ही लुक्स की अनुभवी और कुशल टीम को भी विषेश धन्यवाद जिन्होंने अपने पेशन्स के साथ हम लोगों का इतना अच्छा तैयार किया।
शशि अग्रवाल
सीनियर सिटीजन्स रैंप वॉक में हिस्सा लेना मेरे लिए बेहद सुखद और यादगार अनुभव रहा। लुक्स सैलून के मेकअप आर्टिस्ट्स ने जिस खूबसूरती से मेरे चेहरे का टच-अप और आंखों का मेकअप किया, वह काबिल-ए-तारीफ था। पूरी टीम बेहद पेशेवर, कुशल और सहयोगी रही। मेकओवर के बाद अपना नया रूप देखकर मैं बेहद खुश हुई और मुझे खुद में एक अलग ही आत्मविश्वास महसूस हुआ। इस शानदार अवसर के लिए मैं किरण मैम का दिल से आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने हमें अपनी प्रतिभा दिखाने, सजने-संवरने और खुद को नए अंदाज में महसूस करने का अवसर दिया। इस अनुभव ने मुझे खुशी के साथ-साथ आत्मविश्वास भी दिया।
पूनम महिंद्रा, मॉडल टाउन शाखा
किरण मैम, सबसे पहले आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने हमें इतना बड़ा मंच प्रदान किया। जब हम कमानी ऑडिटोरियम पहुंचे और वहां पार्लर की शानदार व्यवस्था देखी, तो हम हैरान रह गए। मैंने तो तुरंत अपनी बेटी को फोन करके कह दिया कि यहां आने की कोई जल्दी नहीं है, क्योंकि यहां तैयार होने की व्यवस्था बहुत अच्छी है। उम्र में लुक्स की अनुभवी और कुशल टीम से सजने-संवरने का अवसर मिलना अपने आप में अनूठा अनुभव था। टीम ने जिस प्यार, लगन और खूबसूरती से हमारा मेकअप किया और हमें तैयार किया, वह प्रशंसनीय है।
श्रीमती किरण सभरवाल
पिछले दिनों कमानी ऑडिटोरियम में एक प्रोग्राम था, मुझे भी उसमें हिस्सा लेना था। वहां रैप शो का प्रोग्राम चल रहा था। मेरे कई साथियों ने वहां सैलून में अपना मेकअप करवाया। मैं भी एक कुर्सी पर जाकर बैठ गया और वहां जो लड़के थे, उन्होंने मेरे चेहरे पर कुछ किया। मैं आज 67 साल का हो गया हूं, लेकिन सच कहूं तो मैंने अपनी पूरी जिंदगी में आज तक कभी चेहरे पर मसाज, आइब्रो या ऐसा कुछ भी नहीं करवाया था। हमेशा सादा ही रहा हूं। लेकिन लुक्स की अनुभवी और कुशल टीम ने जिस प्यार, लगन और खूबसूरती से हमारा मेकअप किया और हमें तैयार किया, वह प्रशंसनीय है। उस दिन जो उन्होंने किया, उससे चेहरे पर बहुत आराम और सुकून मिला। ये मेरे जीवन का पहला अनुभव था और बहुत ही
अच्छा लगा।
महेश बग्गा, चौखंडी ब्रांच
लुक्स की अनुभवी मेकअप टीम ने वरिष्ठ नागरिकों की उम्र, त्वचा के रंग और व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए बेहद सलीके से मेकअप किया। पूरी प्रक्रिया के दौरान कलाकारों ने धैर्य, सहजता और पेशेवर कुशलता का परिचय दिया। विशेष बात यह रही कि टीम ने प्रत्येक व्यक्ति की पसंद और सुझावों को सम्मान देते हुए उन्हें आकर्षक रूप प्रदान किया। टीम के युवा सदस्यों का व्यवहार भी सराहनीय रहा। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की बातों को धैर्यपूर्वक सुना और प्रत्येक की जरूरत के अनुरूप उन्हें तैयार किया। इतने लोगों को एक साथ संभालते हुए सभी का व्यक्तिगत ध्यान रखना उनकी कार्यकुशलता और समर्पण को दर्शाता है।
आशा शर्मा
लुक्स की मेकअप टीम ने वरिष्ठ नागरिकों की उम्र, त्वचा के रंग और चेहरे की बनावट के अनुरूप रूप-सज्जा कर उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। अनुभवी कलाकारों ने हर चेहरे की विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए सलीके से मेकअप किया और व्यक्तिगत पसंद को भी प्राथमिकता दी। मेकअप के बाद वरिष्ठ नागरिकों के चेहरों पर खिली मुस्कान और आत्मविश्वास ने आयोजन की रौनक बढ़ा दी। उम्र के इस पड़ाव पर नए रूप में खुद को देखना उनके लिए उत्साहवर्धक अनुभव रहा। लुक्स की टीम ने साबित किया कि कुशल हाथों का कमाल केवल बाहरी रूप निखारने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि व्यक्ति के आत्मविश्वास को भी नई चमक देता है।
किरण लूम्बा
वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब के वार्षिक समारोह में रैंप वॉक के लिए मेकअप करवाना मेरे लिए अनूठा अनुभव रहा। मेकअप रूम में लुक्स की मेकअप टीम के कुशल कलाकारों की कला और लगन देखकर मन प्रसन्न हो गया। मेकअप के लिए बैठते ही मैंने आर्टिस्ट से हंसते हुए कहा, बेटा, ऐसा मेकअप करना कि मैं रामलीला के मंच पर सजी कन्या जैसी न लगूं। टीम ने मेरी पसंद का ध्यान रखते हुए बेहद खूबसूरती से तैयार किया, जिसके लिए मैं उनकी आभारी हूं।
सरोज खुंगर
मल्लिका नड्डा जी के साथ रैंप वॉक करना सपने जैसा अनुभव
किरण जी, सबसे पहले आपका दिल से आभार, जिन्होंने मुझे अमेरिका में होने के बावजूद कमानी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में रैंप वॉक करने के लिए आमंत्रित किया। यह मेरे लिए बेहद खास और यादगार अवसर रहा। श्रीमती मल्लिका नड्डा जी का हाथ पकड़कर उनके साथ रैंप पर चलने का आनंद ही कुछ अलग था। उस समय मैं ऐसा महसूस कर रही थी, मानो सातवें आसमान को छू लिया हो। खुशी इतनी अधिक थी कि मेरे पैर जमीन पर नहीं पड़ रहे थे। इस उम्र में लुक्स की अनुभवी और कुशल टीम से सजने-संवरने का अवसर मिलना अपने आप में अनूठा अनुभव था। टीम ने जिस प्यार, लगन और खूबसूरती से हमारा मेकअप किया और हमें तैयार किया, वह प्रशंसनीय है। उनके प्रयासों ने हमारे आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी।
प्रेम सूद, पंजाबी बाग शाखा, अमेरिका
किरण चोपड़ा मैम जी को कोटि कोटि धन्यवाद, जिन्होने हमें उत्साह और निखरने का मौका दिया। आप ने लुक्स की अनुभवी और कुशल टीम से सजने-संवरने का अवसर मिलना अपने आप में अनूठा अनुभव था। टीम ने जिस प्यार, लगन और खूबसूरती से हमारा मेकअप किया और हमें तैयार किया, वह प्रशंसनीय है। हम में कान्फिडैंस ब्राउन बच्चों को भी धन्यवाद देती हूं। दर्शक दीर्घा में तालियों। की गूंज सबकी सफलता को और आपकी मेहनत से हुआ
संतोष पटियाल व जगदीश पटियाल
सदस्य रोहिणी ब्रांच
किरण चोपड़ा जी,  आप सभी सीनियर सिटीजन के लिए आशा की किरण हैं, आप हमारा बहुत ख्याल रखती हैं, आपके बारे में कुछ कहना सूरज को दिया दिखाने के बराबर है, आपने लुक्स पार्लर की टीम भेजी थी उससे मैंने तो जिंदगी में पहली बार मेकअप कराया उन्होंने मेरे को जवान बना दिया लुक्स टीम वालों का व्यवहार बहुत अच्छा लगा, कमानी ऑडिटोरियम में किया गया कार्यक्रम हमारे लिए यादगार रहेगा।
अशोक बंसल, सदस्य रोहिणी ब्रांच

Kiran Chopra