वरिष्ठ नागरिक के क्लब की नोएडा ब्रांच की जूम मीटिंग किरण जी के सान्निध्य में अंजू कश्यप की अध्यक्ष्ता में सम्पन्न हुई।
इतना उत्साहित सदस्यों को देखकर मन बहुत खुश हुआ। मीटिंग में रवींद्र अभी जी ने तो आनंदमय माहोल बना कर सबका काफी मनोरंजन किया।
सब सदस्य बहुत उत्सुक थे, दिल में बहुत कुछ था, कहना चाहते थे सुनना चाहते थे। नोएडा ब्रांच की मीटिंग गायत्री मंत्र द्वारा शुरू की गई जिसे रविंद्र अभी जी, श्रीमान गर्ग जी और श्रीमती राज सदाना जी ने सबके साथ मिलकर शुरू कराया गया। वे सदस्य जो कोरोना काल में हमें छोड़ कर चले गए उनकी आत्मा की शांति लिए वरिष्ठतम सदस्य श्रीमान पसरिचा ने एक मिनट का मौन रखवाया।
इसके पश्चाता सभी सदस्यों ने इस कोरोना काल में अपने स्वास्थय के लिए ईश्वर का धन्यवाद किया। रविंद्र अभी जी ने एक भजन भी गाया। हमारी सदस्य चंद्र मोहिनी जो इस समय ले लद्दाख में थी उन्होंने हमें अपने फोन के द्वारा ले लद्दाख की खूबसूरती के दर्शन कराये। सभी ने चंद्र मोहिनी जी को इसका धन्यवाद किया।
श्रीमान गर्ग ने एक कविता सुनाई। सावन का महीना चल रहा है। जसबीर सिंह जी ने सावन का गीत गाया।
राज सरदाना जी ने उसी समय कविता लिखी और बाकि सदस्यों का मनोरंजन किया।
विरेंद्र अभी जी ने अपनी लिखी कविता जब सुनाई, हमारे सदस्यों ने उसका बहुत आनंद लिया। विजय खोसला जी ने एक पुराना गीत जो उमा देवी(तुन-तुन) का गया था वह सुनाया।
रविंद्र अभी जी ने वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब का गीत सुनाया। अनीला गर्ग और शारदा जी ने अपनी मधुर आवाज में भजन गाये। सुमन साहनी जी ने कहा मददगार और सेल्फलेस होना चाहिए। मंजु अग्रवाल जो राम देव जी की शिष्य है उन्होनें कोरोना पर बचाव पर अच्छा ज्ञान दिया।
आखिर में हमारे क्लब के ब्रांड अम्बेसडर ने देश भक्ति का गीत गाकर सब का मन मोह लिया। किसी भी सदस्य का मन मीटिंग खत्म करने के लिए नहीं मान रहा था। फिर सभी ने किरण जी को धन्यवाद किया। सदस्यों ने मीटिंग को खत्म करने के लिए शर्त रखी कि जल्द से जल्द मीटिंग दोबारा रखी जाए और इसी विश्वास से यह आनंदमय मीटिंग ने विराम लिया कि बहुत जल्दी दोबारा मिलेंगे।…


Download Android App
Download iOS App



