वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब एक ऐसा मंच है जहां परिवारों को जोड़ा जाता है, सकारात्मक सोच के साथ काम किया जाता है और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मविश्वास के साथ प्रोत्साहित किया जाता है कि वह किसी से कम नहीं। वह मर्यादा में रहकर हर काम कर सकते हैं, उनका आत्मविश्वास कोरोना काल में वरिष्ठ नागरिकों को ऑनलाइन प्रतियोगिता में खूब देखने को मिला। सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। यहां तक कि जो सदस्य नहीं थे उनका भी अनुरोध आया और अमेरिका, कनाडा, लंदन से भी लोगों ने भाग लिया। उन्होंने इतने जोश और जुनून से हिस्सा लिया कि इस प्रतियोगिता को इतना मुश्किल बना दिया कि 22 जज, जो बहुत ही टैलेंटेड हैं के लिए जजमेंट देना मुश्किल हो रहा है।
इस प्रतियोगिता में जिन भी सदस्यों ने हिस्सा लिया उनकी वीडियो 20 सितम्बर तक अपलोड कर दी जाएगी क्योंकि 10 दिन जजों को अपना फैसला तैयार करने में लग ही जाएंगे। 1 अक्टूबर को शाम को लाइव प्रोग्राम दिखाया जाएगा, जिसके टाइम की घोषणा कर दी जाएगी। अभी उनकी वीडियो के साथ उन बच्चों की भी वीडियो चल रही है जिन्होंने अपने दादा-दादी, नाना-नानी या माता-पिता की वीडियो तैयार करने में सहायता की ताकि उनकी आदत भी हो जाये और उनको प्रोत्साहन भी मिले कि आज वह अपने बुजुर्गों की किस तरह से सहायता करते हैं जिससे आशीर्वाद के साथ समाज में भी उनकी प्रशंसा होगी, उन्हें सराहा जाएगा। इसलिए उनको भी उनकी सेवा के लिए सर्टिफिकेट देंगे। यही नहीं जब हम यह वीडियो चला रहे थे तो बहुत से बच्चों की डिमांड आई कि उनके लिए भी कुछ किया जाए तो हमने सोचा क्यों नहीं, क्योंकि हमारा मकसद तो आपस में जोडऩा और वरिष्ठ नागरिकों को व्यस्त रखना है ताकि वे किसी भी तरह से बोर न हों।
तो हमने तय कर लिया कि 6 महीने से 3 साल के बच्चों का ऑनलाइन बेबी शो रहेगा और 3 से 5 तक सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, 6 से 9 और 10 से 14 तक। 2 मिनट से अधिक वीडियो होगी तो वो कैंसिल (डिस्क्वालीफाइड) हो जायेगी और प्रतियोगिता में शामिल नहीं होगी। तीन से पांच साल तक के बच्चों का टॉक शो भी रखा जाएगा। सभी प्रतियोगियों को सर्टिफिकेट और हर कैटेगरी में फ्र्सट, सेकेंड, थर्ड, फोरथ, फिफ्थ कॉम्पीटिशन प्राइज होंगे। वीडियो की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए, साउंड क्लीयर होनी चाहिए, कॉस्ट्यूम अच्छे होने चाहिए।
सबसे बड़ी बात है कि उनके साथ उनके दादा-दादी या नाना-नानी की रिक्मेंडेशन होनी चाहिए या वीएनकेसी के किसी मेंबर की रिक्मेंडेशन होनी चाहिए। इसके अलग से 5 नंबर हैं। हमारा मकसद है कि वरिष्ठ नागरिकों और घर में दादा-दादी, नाना-नानी की इंपोरटेंस बनी रहनी चाहिए। वीडियो आप 9871598497, 9313767621, 9811030309 पर भेज सकते हैं सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक। 20 तारीख से हम वीडियो अपलोड करना शुरू कर देंगे और वीडियो सिर्फ 25 अक्टूबर तक लेंगे और 10 नवंबर तक अपलोड करते रहेंगे। 14 नवंबर को बाल दिवस पर हम रिजल्ट अनाउंस करेंगे और उसके बाद फिर हम एक नई प्रतियोगिता के साथ आपके सामने पेश होंगे। आप सभी अपने नए-नए सुझाव भेज सकते हैं। आपकी किरण चोपड़ा।
आपके सामने उन बच्चों के नाम और फोटो भेज रही हूं, जिन्होंने अपनों की वीडियो बनाने में सहायता की।



Download Android App
Download iOS App



