पूरी दुनिया जासूसी तंत्रों की लपेट में?

Summary :

कमोबेश पूरी दुनिया इस समय जासूसों व गुप्तचर एजेंसियों के तंत्रजाल में जकड़ी हुई है। अमेरिकी गुप्तचर एजेंसी एफबीआई व सीआईए, रूसी एजेंसी पूर्व की केजीबी, इस्राइल की मोसाद, पड़ौसी पाकिस्तान की आईएसआई व चीन की खुफिया एजेंसी एमएसएस के लगभग डेढ़ लाख एजेंटों ने कमोबेश पूरी दुनिया को अपने तंत्रजाल में लपेट रखा है। अकेली एफबीआई के कम्प्यूटरों व फाइलों में लगभग पांच लाख प्रभावशाली अमेरिकनों का पूरा डाटा मौजूद है। भारतीय गुप्तचर एजेंसी ‘रॉ’ का अपना प्रभाव- क्षेत्र है। अब तो ये सभी एजेंसियां एआई की मदद ले रही हैं। एआई (ऑफिशियल इटेलिजेंस) अर्थात कृत्रिम बुद्धिमत्ता का अपना…

कमोबेश पूरी दुनिया इस समय जासूसों व गुप्तचर एजेंसियों के तंत्रजाल में जकड़ी हुई है। अमेरिकी गुप्तचर एजेंसी एफबीआई व सीआईए, रूसी एजेंसी पूर्व की केजीबी, इस्राइल की मोसाद, पड़ौसी पाकिस्तान की आईएसआई व चीन की खुफिया एजेंसी एमएसएस के लगभग डेढ़ लाख एजेंटों ने कमोबेश पूरी दुनिया को अपने तंत्रजाल में लपेट रखा है। अकेली एफबीआई के कम्प्यूटरों व फाइलों में लगभग पांच लाख प्रभावशाली अमेरिकनों का पूरा डाटा मौजूद है। भारतीय गुप्तचर एजेंसी ‘रॉ’ का अपना प्रभाव- क्षेत्र है। अब तो ये सभी एजेंसियां एआई की मदद ले रही हैं। एआई (ऑफिशियल इटेलिजेंस) अर्थात कृत्रिम बुद्धिमत्ता का अपना ही सूचना तंत्र व ‘डाटा-ऑपरेशन’ अत्यंत विशाल है।
अब जासूसी के इस तंत्र में ‘हनी ट्रैप’ का दखल बढ़ता जा रहा है। यह ‘हनी ट्रैप’ कोई नया तरीका नहीं है। भारत में भी मौर्य काल में चाणक्य ने ‘विष कन्याओं’ का पूरा तंत्र जाल बुना था। इन विष कन्याओं को बाल्यकाल से ही थोड़ा-थोड़ा विष देकर इतना विषाक्त कर दिया जाता था कि वे शत्रुओं की सेना व शत्रुओं के शासक-तंत्र में अपने रूप सौंदर्य के बल पर प्रवेश कर जाती थी। उनके संसर्ग में आते ही शत्रु देशों के नेता व राज्याध्यक्ष विष के प्रभाव से स्वयं समाप्त होने लगते थे या विक्षिप्त हो जाते थे। हाल ही का प्रकरण यह भी सिद्ध करता है कि अब ‘हनी ट्रैप’ या इन आधुनिक विष कन्याओं के माध्यम से बड़े-बड़े औद्योगिक एवं व्यावसायिक संस्थानों के भीतरी राज भी चोरी किए जाते थे। हाल ही का एनवीडिया-कांड इसी तंत्र की देन है। इस कंपनी के सीईओ जेन्सेन हुआंग के खिलाफ जांच की लपेट में ट्रम्प के मंत्री भी आ गए हैं।
दुनिया की दिग्गज एआई चिप निर्माता एनवीडिया के भूतपूर्व सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े जासूसी कांड ने अमेरिका में भी सियासी संकट खड़ा कर दिया है। अमेरिकी संसद की तीन समितियों ने हुआंग को पूछताछ के लिए बुलाया है। जेन्सेन 26 नवम्बर से पहले हाउस की फारेन कमेटी के सामने पेश होंगे। उधर, रॉयटर्स के मुताबिक व्हाइट हाउस में वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक को हटाने पर विचार चल रहा है। इसकी जल्द घोषणा की जा सकती है। लटनिक भी दिसंबर में कमेटी के सामने पेश होंगे। इस बीच जेनसन के तीसरे अफेयर का खुलासा हुआ है। वे एनवीडिया में कर्मी हैं, हालांकि उनके नाम व पद का खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि पहले दो संबंधों की खबरों के बाद जेनसन ने बीते गुरुवार को एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दिया था। तीन मेें दो एनवीडिया की कर्मी हैं, जबकि एक पर चीन के लिए जासूसी करने का संदेह है। विवाद की जड़ सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड है। इस पर प्रतिबंधों के बावजूद अमेरिकी एआई चिप चीन पहुंचाने का संदेह है। यह झटका कंपनी को कितना महंगा पड़ा है, इसका पूरा अनुमान फिलहाल संभव नहीं है।
जेन्सेन के अफेयर विवाद के बाद कारोबारी दिनों में एनवीडिया का बाजार मूल्य 46.5 लाख करोड़ रुपए घट गया है। कंपनी की वैल्यू 378 लाख करोड़ रह गई। एनवीडिया की वैल्यूएशन 14 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई। फोब्रस के मुताबिक, इसी दौरान जेन्सेन की संपत्ति 162.2अरब डॉलर से घटकर 143 अरब डॉलर रह गई। यानी उन्हें 1.81 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। इस बीच कंपनी ने नए सीईओ की तलाश तेज कर दी है।
2023 में एलिस ने सिंगापुर में मेगास्पीड कंपनी बनाई। दिसंबर में जेनसन के साथ रेस्तरां में दिखे। जून 2024 को दोनों ताइपेह में एक कार्यक्रम में साथ दिखे। इसके बाद मेगास्पीड ने एनवीडिया की अरबों डॉलर की चिप खरीदनी शुरू की।
दिसंबर 2024 में अमेरिका की सरकार ने मेगास्पीड के खिलाफ चीन को प्रतिबंधित चिप पहुंचाने के संदेह में जांच शुरू की। अक्तूबर 2024 से चेनी गुप्तचर अधिकारियों ने ट्रम्प-एलिस व जासूसी का अलर्ट दिया था। ट्रम्प ने कार्रवाई नहीं की।
मार्च 2026 में जेनसन का पॉवेल के साथ संबंध सामने आया था। इसी दौरान एक और अज्ञात कर्मी से भी संबंध उजागर हुए थे। मई 2026 विदेश मंत्री रूबियो ने ट्रम्प को जेनसन के चीनी जासूस से संबंधों की दोबारा जानकारी दी। 8 नवम्बर 2026 में जेनसन ने एलिस संग संबंध स्वीकारे और 12 नवम्बर को इस्तीफा दे दिया।
सबक यही है कि हम सब किसी न किसी स्तर पर इन एजेंटों व एआई के स्कैनर तले हो सकते हैं। वैसे विश्व में लगभग 200 देशों में अपनी-अपनी जासूसी एजेंसियां हैं। सर्वाधिक एजेंसियां अमेरिका में हैं, जिनमें सीआईए, एफबीआई और एनएसए शामिल हैं। ब्रिटेन में तीन (एम-16, एमआईएस और जेसीएचक्यू) हैं जबकि सोवियत संघ के रूप में पहले सिर्फ केजीबी थी, अब एफएसबी और एसवीआर भी हैं। चीन में केन्द्रीकृत एजेंसी एमएसएस ही है। वैसे एक सर्वेक्षण के अनुसार विश्व भर में 8873 निजी खुफिया एजेंसियां भी हैं। इनके मुख्य केंद्र अमेरिका व लंदन में हैं।

Dr. Chander Trikha