वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब, फरीदाबाद शाखा के रिटायर्ड कर्नल टी. डी. जटवाणी तथा प्रसिद्ध उद्योगपति डी. एन. कथूरिया (दोनों लगभग 90 वर्ष) के निर्देशन में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य व मनोरंजन के लिए नित्य नए कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है। अब मनोहर पुनियानी तथा महेन्द्र खुराना नए शाखाध्यक्ष परोपकारी व मस्ती से भरपूर क्लब की गौरवशाली सेवा कर रहे हैं -ये विचार पंजाब केसरी की डायरेक्टर, वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन श्रीमती किरण चोपड़ा ने व्यक्त किए।
उन्होंने आगे कहा कि फरीदाबाद में कलाकारों का खजाना है जो गत् 15 वर्षों से धूम मचा रहे हैं। अमर शहीद लाला जगत नारायण भावना प्रधान व्यक्ति थे जिनकी मान्यता थी कि वरिष्ठजन हर पल खुशियां पाएं। उसी उद्देश्य को लेकर हमने 23 ब्रांचों के माध्यम से देश-विदेश के लाखों वरिष्ठजनों की पत्र कारिता तथा सोशल मीडिया से सोच बदली है तथा आत्मविश्वास से जीना सिखाया यहां विजय जटवाणी जैसे उभरते रत्न अपनी योग्यता से सेवा कार्यों में आगे आए हैं। क्लब जरूरतमंद बुजुर्गों को आर्थिक सहायता देकर उनके सुखमय जीवन के लिए भी प्रयत्नशील रहता है। इस अवसर पर सदस्यों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा मनमोहक फैशन शो मस्तीभरा व आनंददायक रहा।
स्थान : होटल सेंट्रल व्यू सेक्टर 12 सेल्स टैक्स कार्यालय के सामने, फरीदाबाद,
हैल्पलाइन नं. : 9810234644


Download Android App
Download iOS App



