बहुत से सदस्यों की दिल से इच्छा है कि केसरी क्लब की मस्त व हंसी खुशियों भरी गतिविधियां चलती रहें। पर जिस तरह से गर्मी का प्रकोप, तपस बढ़ रही है उसके लिए आपका स्वास्थ्य सर्वोपरि, सबसे पहले है। मेरा मानना है कि सभी सदस्य स्वस्थ, खुशहाल रहे, पर सावधानी बहुत जरूरी है। आप सुबह-सवेरे घर के निकट पार्क में जायें, सैर करें, हल्के-हल्के योगासन, प्राणायाम से अपनी शक्ति बढ़ायें, स्वास्थ्य ठीक रखें। जिस प्रकार तेज लू, गर्मी बढ़ रही है, गर्मी की छुट्टियां बहुत जरूरी हैं। मेरे लिए सदस्यों की भलाई इसी में है कि भीषण गर्मी में अपने नाती-पोतों संग, बच्चों के साथ अच्छी व रचनात्मक गतिविधियों के साथ समय बितायें। उन्हें क्लब की मीठी, व रोचक यादें शेयर करें। व्हाट्स-अप भेजें। घर में रहकर गर्मी से बचने के सर्बत बनायें, नई-नई रैस्पी सीखें। आस-पड़ोस के सदस्यों के साथ मिलकर समूहगान, लघु नाटिका, मनोरंजक नौंक झौक, मर्यादा वाले चुटकुलों की वीडियो 1-2 मिनट की भेजें। जल्द ही हम आपके लिए ऑनलाईन प्रतियोगिता भी आयोजित करेंगे ताकि केसरी क्लब की खूबसूरत यात्रा और भी बढिय़ा व शानदार बनाएं। छुट्टिïयों के दौरान 70+ सदस्य प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठायें। मेरे लिए तो सदस्यों का स्वास्थ्य, हित-चिंतन ही परम-धर्म है।
छुट्टियों में रखें ध्यान..स्वस्थ रहें
Summary :
बहुत से सदस्यों की दिल से इच्छा है कि केसरी क्लब की मस्त व हंसी खुशियों भरी…


Download Android App
Download iOS App



