टीवी गलियारों में इन दिनों एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर काफी हलचल मची हुई है। हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा ने खुलासा किया था कि वह और गौरव काफी समय से अलग रह रहे हैं और दोनों का तलाक होने जा रहा है।
अब इस बीच आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम से पति का सरनेम हटाना चाहती हैं, लेकिन ऐप की वजह से हटा नहीं पा रही हैं।
‘आकांक्षा खन्ना’ से वापस ‘आकांक्षा चमोला’ बनना चाहती हैं एक्ट्रेस

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली आकांक्षा चमोला का इंस्टाग्राम हैंडल फिलहाल ‘@AkankshaKhanna’ के नाम से दर्ज है। अब अपने रिश्ते में आई दरार के बाद वह इसे बदलकर वापस अपना पुराना नाम यानी ‘@AkankshaChamola’ करना चाहती हैं।
हालांकि, उनका अकाउंट वेरिफाइड है और उस पर ब्लू टिक लगा हुआ है। इंस्टाग्राम के नियमों के मुताबिक, किसी वेरिफाइड प्रोफाइल का यूजरनेम बदलना इतना आसान नहीं होता। काफी कोशिशों के बावजूद जब यूजरनेम चेंज नहीं हुआ, तो आकांक्षा ने मजबूरी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की पेरेंट कंपनी मेटा से गुहार लगाई है।
सोशल मीडिया स्टोरी शेयर कर मेटा इंडिया और इंस्टाग्राम को किया टैग

अपनी बेबसी जाहिर करते हुए आकांक्षा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास नोट शेयर किया। उन्होंने सीधे मेटा इंडिया और इंस्टाग्राम की टीम से मदद मांगते हुए लिखा, “मैं अपना यूजरनेम बदलना चाहती हूं और इसके लिए मेटा, मेटा इंडिया और इंस्टाग्राम से मदद की अपील कर रही हूं।
वेरिफिकेशन से जुड़ी पाबंदियों की वजह से कई बार ट्राई करने के बाद भी मैं अपना नाम नहीं बदल पा रही हूं। मुझे उम्मीद है कि आपकी टीम मेरी इस समस्या का जल्द से जल्द कोई हल निकालेगी।” आकांक्षा का यह कदम साफ दर्शाता है कि वह अपनी जिंदगी की इस नई शुरुआत के साथ अपनी सोशल मीडिया पहचान को भी पूरी तरह से अलग करना चाहती हैं।
‘सिर्फ कागजों पर साइन होना बाकी है’, टीआरपी स्टंट की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

जब से आकांक्षा ने अपने अलग होने की बात कही है, तब से कुछ लोग इसे टीआरपी या पब्लिसिटी स्टंट बता रहे थे। इस पर सफाई देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि कोई भी लड़की महज फुटेज या टीआरपी के लिए अपने तलाक जैसी सीरियस बात का तमाशा नहीं बनाएगी। उन्होंने कहा, “हमारा लीगल प्रोसेस पहले से चल रहा है और अब सिर्फ कागजों पर दस्तखत होना बाकी है।
जब हमारी शादी हुई थी, तब भी लोगों ने इसे ड्रामा बताया था। हम कलाकार जरूर हैं, लेकिन हमारी पर्सनल लाइफ कोई नाटक नहीं है।” बता दें कि गौरव और आकांक्षा ने साल 2016 में शादी की थी, लेकिन 8 साल बाद अब यह खूबसूरत रिश्ता खत्म होने के मोड़ पर आ चुका है।
Read more: Awarapan 2 Poster: पोस्टर चोरी के फेर में फंसी Emraan Hashmi की ‘Awarapan 2’, यूजर्स..



Download Android App
Download iOS App




