Big Boss 20: Manoj Tiwari की बेटी Rhiti Tiwari की Bigg Boss 20 में एंट्री कन्फर्म? जानिए क्या है इस बार के 3 सबसे बड़े Updates

Summary :

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार शो पहली बार इंटरनेशनल लेवल पर लंदन, कनाडा और सिंगापुर में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा, भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की रियलिटी टीवी में एंट्री की खबरें तेज हो गई हैं। जानिए इस सीजन में दर्शकों की नाराजगी और घर के नए ट्विस्ट से जुड़ी पूरी जानकारी।

सलमान खान का फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। बिग बॉस का 20वां सीजन (Bigg Boss 20) शुरू होने से पहले ही लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस बार मेकर्स शो को पहले से ज्यादा मजेदार और बड़ा बनाने के लिए कई नए नियम और ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। आइए जानते हैं इस सीजन से जुड़े तीन बड़े अपडेट्स, जिन्होंने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

पहली बार इंटरनेशनल होने जा रहा बिग बॉस, 3 देशों के लोग देख सकेंगे लाइव

Big Boss 20
Big Boss 20 ( Source: Social Media)

बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जो पिछले 20 सालों में कभी नहीं हुआ। इस बार शो सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मेकर्स इसे इंटरनेशनल लेवल पर ले जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो हॉटस्टार की मदद से इस शो को लंदन, कनाडा और सिंगापुर में रहने वाले दर्शकों के लिए भी स्ट्रीम किया जाएगा।

अब लंदन और कनाडा में रहने वाले लोग भी बिग बॉस का पूरा ड्रामा 24 घंटे लाइव देख सकेंगे। इसका मतलब है कि विदेश में बैठे भारतीय दर्शक भी घर के अंदर चल रहे ड्रामे को हर पल लाइव देख सकेंगे। मेकर्स का यह फैसला शो की ग्लोबल पहुंच को बढ़ाने के इरादे से लिया गया है।

क्या मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की होगी शो में एंट्री?

Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwari Bigg Boss Debut
Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwari Bigg Boss Debut ( Source: Social Media)

कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को लेकर भी हर दिन नए-नए नाम सामने आ रहे हैं। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा भोजपुरी सिनेमा के फेमस कलाकार और पॉलिटिशियन मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की हो रही है। खबरों की मानें तो रीति तिवारी इस सीजन के जरिए अपना रियलिटी टीवी डेब्यू करने जा रही हैं।

रोहेद खान और रीति तिवारी जैसे नामों के सामने आने के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी फाइनल अनाउंसमेंट होना बाकी है, लेकिन रीति की संभावित एंट्री ने सोशल मीडिया पर अच्छा खासा बज बना दिया है।

नया नियम और इंटरनेशनल एक्सेस, फिर भी क्यों खुश नहीं हैं दर्शक?

Salman Khan Bigg Boss 20 Shocking New Rules
Salman Khan Bigg Boss 20 Shocking New Rules ( Source: Social Media)

शो को इंटरनेशनल बनाने और विदेश में बैठे दर्शकों को वोटिंग का अधिकार देने की खबर सुनकर देश के कुछ फैंस थोड़े नाराज नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि विदेशों से वोट देने की इजाज़त मिलने के कारण भारतीय दर्शकों के वोटों का असर थोड़ा कम हो सकता है, जो उनके साथ अनफेयर होगा।

इसके अलावा, इस बार शो में 2 घर होने और ‘तथास्तु वरदान‘ जैसे अनोखे कॉन्सेप्ट की बातें भी सामने आ रही हैं। लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का मानना है कि इस बार कंटेस्टेंट्स की लाइनअप में वो पुरानी बात नज़र नहीं आ रही है। अब यह तो 6 सितंबर को शो के ऑन-एयर होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि सलमान खान का यह नया सीजन दर्शकों के दिलों पर राज कर पाता है या नहीं।

Read More: Govinda TV Debut: Hero No. 1 की छोटे पर्दे पर एंट्री, जानिए किस रियलिटी शो में तड़का लगाने..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।