Kylie Jenner ने पहनी लड़कियों की ड्रीम ब्रा, जानें क्या है इसके पीछे की कहानी?

Summary :

काइली जेनर ने 18 अक्टूबर 2026 को लॉस एंजिलिस में हुए विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में करीब 450 करोड़ रुपये की फैंटेसी ब्रा पहनकर सबका ध्यान खींचा। जैकब एंड कंपनी द्वारा तैयार इस ब्रा में 4,410 प्राकृतिक हीरे और 75.54 कैरेट का पीला हीरा लगा है, जिसे बनाने में 15 कारीगरों ने 1,000 घंटे से ज्यादा समय लगाया। 1996 में क्लाउडिया शिफर से शुरू हुई फैंटेसी ब्रा की परंपरा में हेइडी क्लम, गिसेल बुंडचेन और एड्रियाना लीमा जैसी सुपरमॉडल्स शामिल रही हैं, और 2026 में काइली के साथ इसकी वापसी हुई है।

हॉलीवुड स्टार और बिजनेसवुमन काइली जेनर इन दिनों अपनी शानदार फैंटेसी ब्रा को लेकर चर्चा में हैं। 18 अक्टूबर 2026 को लॉस एंजिलिस में आयोजित विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में काइली ने पहली बार इस मशहूर ब्रांड के रनवे पर कदम रखा। लकिन यहां खास बात यह रही कि अपने डेब्यू के साथ ही उन्हें रेपुटेटेड फैंटेसी ब्रा पहनने का मौका मिला। जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ डॉलर यानी लगभग 450 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह विक्टोरिया सीक्रेट के इतिहास की अब तक की सबसे महंगी फैंटेसी ब्रा है।

हालांकि, काइली जेनर से पहले भी कई मशहूर सुपरमॉडल्स इस खास ब्रा को पहनकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। इसकी शुरुआत करीब तीन दशक पहले हुई थी और तब से यह फैशन की दुनिया में लग्जरी और ग्लैमर का सिम्बल बनी हुई है।

Girls Dream Bra: 1996 में हुई थी Fantasy Bra की शुरुआत

विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा की परंपरा साल 1996 में शुरू हुई थी। सबसे पहली फैंटेसी ब्रा जर्मन सुपरमॉडल क्लाउडिया शिफर ने पहनी थी। इसे ‘मिलियन डॉलर मिरेकल ब्रा’ नाम दिया गया था और इसकी कीमत करीब 10 लाख डॉलर थी। उस समय इसे ब्रांड के कैटलॉग में पेश किया गया था। इसमें 100 कैरेट से ज्यादा हीरे और दूसरे कीमती रत्नों का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद हर साल इस खास ब्रा को नए डिजाइन और महंगे रत्नों के साथ तैयार किया जाने लगा। इसे पहनने के लिए किसी चर्चित मॉडल को चुना जाता था, जिससे यह फैशन इंडस्ट्री के सबसे चर्चित अट्रेक्शन में शामिल हो गई।

टायरा बैंक्स से गिसेल बुंडचेन तक, इन मॉडल्स ने पहनी Fantasy Bra

Models Who Wear Fantasy Bra
Models Who Wear Fantasy Bra (Source: Google)

1997 में टायरा बैंक्स को फैंटेसी ब्रा पहनने का मौका मिला था। उनकी ‘डायमंड ड्रीम ब्रा’ की कीमत करीब 30 लाख डॉलर थी। इसमें बीच में 42 कैरेट का बड़ा हीरा लगाया गया था। 1998 में डेनिएला पेस्टोवा ने ‘ड्रीम एंजल फैंटेसी ब्रा’ पहनी, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख डॉलर थी। इसके अगले साल यानी 1999 में हेइडी क्लम ‘मिलेनियम ब्रा’ में नजर आईं। करीब 1 करोड़ डॉलर की इस ब्रा में 2,000 से ज्यादा हीरे और नीलम जड़े हुए थे। साल 2000 में गिसेल बुंडचेन ने ‘रेड हॉट फैंटेसी ब्रा’ पहनकर सबका ध्यान खींचा। इसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ डॉलर थी। हीरे और थाई रूबी से सजी यह ब्रा उस समय दुनिया की सबसे महंगी फैंटेसी ब्रा बन गई थी। हालांकि गिसेल को 2005 में भी यह खास अचीवमेंट हासिल हुई थी।

2001 में पहली बार टीवी फैशन शो के रनवे पर आई Fantasy Bra

 

View this post on Instagram

 

A post shared by elsa❤️ (@hoskelsa)

फैंटेसी ब्रा की शुरुआत 1996 में हो गई थी, लेकिन इसे पहली बार विक्टोरिया सीक्रेट के टेलीविजन फैशन शो के रनवे पर 2001 में पेश किया गया। उस दौरान हेइडी क्लम ने ‘हेवेनली स्टार ब्रा’ पहनी थी, जिसकी कीमत करीब 1.25 करोड़ डॉलर थी। इसके बाद यह ब्रा शो की सबसे खास परंपराओं में शामिल हो गई। करोलिना कुर्कोवा, टायरा बैंक्स, गिसेल बुंडचेन, एड्रियाना लीमा, एलेसांद्रा एम्ब्रोसियो, मिरांडा केर, कैंडिस स्वानेपोल, लिली एल्ड्रिज और लाइस रिबेरो जैसी कई मशहूर मॉडल्स इसे पहन चुकी हैं।

फिर साल 2014 में विक्टोरिया सीक्रेट ने एक साथ दो फैंटेसी ब्रा तैयार की थीं। इन्हें एड्रियाना लीमा और एलेसांद्रा एम्ब्रोसियो ने पहना था। वहीं, 2018 में स्वीडिश मॉडल एल्सा हॉस्क ने करीब 10 लाख डॉलर की ‘एटेलियर स्वारोवस्की फैंटेसी ब्रा’ पहनकर इस परंपरा को आगे बढ़ाया। इसके बाद लंबे समय तक यह ब्रा रनवे से गायब रही। फिर 2024 और 2025 के फैशन शो में भी इसकी वापसी नहीं हुई। आखिरकार 2026 में काइली जेनर के साथ इस चर्चित परंपरा को फिर से शुरू किया गया।

450 करोड़ रुपये की Fantasy Bra में क्या है खास?

What Is Special In 450 Crores Fantasy Bra
What Is Special In 450 Crores Fantasy Bra (Source: Google)

काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा को लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड जैकब एंड कंपनी ने विक्टोरिया सीक्रेट के साथ मिलकर तैयार किया है। इसके डिजाइन में नेचुरल हीरों और कीमती रत्नों का खास इस्तेमाल किया गया है।

इस ब्रा की खास खूबियां इस तरह हैं:

Kylie Jenner's Fantasy Bra
Kylie Jenner’s Fantasy Bra (Source: Google)

कीमत: करीब 5 करोड़ डॉलर यानी लगभग 450 करोड़ रुपये।
हीरे: इसमें कुल 4,410 नेचुरल हीरे लगाए गए हैं।
खास अट्रेक्शन: बीच में 75.54 कैरेट का रेडिएंट-कट फैंसी विविड पीला हीरा जड़ा गया है।
मेकिंग: इसे तैयार करने में 15 कारीगरों ने 1,000 घंटे से ज्यादा समय लगाया।
वजन: पूरी ब्रा का वजन करीब चार पाउंड है।

हालांकि इसकी सबसे खास बात इसका डिजाइन है। इसमें पारंपरिक कपड़े के बजाय सोने और हीरों से एक ऐसा ढांचा तैयार किया गया है, जिसे शरीर की हलचल के साथ मूव करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका मकसद सिर्फ एक महंगी ज्वेलरी तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसा हाई-ज्वेलरी पीस बनाना था जिसे फैशन शो के रनवे पर पहना जा सके।

आखिर काइली जेनर को ही क्यों मिला यह मौका?

Why Kylie Jenner's Gets A Chance To Wear $50M Victoria's Secret fantasy bra
Why Kylie Jenner’s Gets A Chance To Wear $50M Victoria’s Secret fantasy bra (Source: Google)

काइली जेनर का सेलेक्शन भी इस बार काफी चर्चा में है। वह विक्टोरिया सीक्रेट की पारंपरिक एंजल मॉडल्स में शामिल नहीं रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग और पॉप कल्चर में उनके प्रभाव ने उन्हें इस खास मौके तक पहुंचाया। विक्टोरिया सीक्रेट के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर एडम सेलमैन ने भी काइली को ब्रॉडली कल्चरल इफेक्ट रखने वाली शख्सियत बताया। उनके सेलेक्शन से यह सिंग्नल मिलता है कि ब्रांड अब अपनी पारंपरिक सुपरमॉडल्स की पहचान के साथ-साथ नई पीढ़ी की पॉपुलर हस्तियों को भी महत्व दे रहा है।

हालांकि अगर इस ब्रा के कम्फर्ट की बात करें तो ये नॉर्मल ब्रा के मुकाबले ज्यादा कम्फर्ट नहीं देती, क्योंकि इसमें लगे हीरे इसे इतना हेवी बना देते हैं कि इसे पहनने वाली मॉडल्स को कमफर्ट से ज्यादा भारीपन का एहसास होने लगता है।

हालांकि अगर कुल मिलाकर बात करें तो, काइली जेनर की 450 करोड़ रुपये की फैंटेसी ब्रा सिर्फ अपनी कीमत और डिजाइन की वजह से खास नहीं है, बल्कि यह विक्टोरिया सीक्रेट की करीब 30 साल पुरानी परंपरा की वापसी का प्रतीक भी है। क्लाउडिया शिफर से शुरू हुआ यह सफर अब काइली जेनर तक पहुंच चुका है, जिसमें दुनिया की कई मशहूर सुपरमॉडल्स अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं।

Read More: Tiger Shroff Firing Case Update: Tiger Shroff पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, सलमान खान समेत निशानें पर थे कई सितारें

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।