Bigg Boss 20 Controversy: कैप्टन Scout OP ने तोड़ा घर का नियम, Bigg Boss ने पूरे घर को दे डाली सजा

Summary :

Bigg Boss 20 में कप्तान Scout OP ने Young DSA और आसिफ खान के साथ एक ही समय पर वॉशरूम में जाकर घर का नियम तोड़ दिया, जिसके चलते बिग बॉस ने उन्हें फटकार लगाई। बिग बॉस ने कप्तान द्वारा जानबूझकर नियम तोड़ने पर पूरे घर को सजा देने का ऐलान किया, जिससे बाकी कंटेस्टेंट्स नाराज और निराश नजर आए। उदिति समेत कई घरवालों ने Scout से सवाल किए, लेकिन उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि घर में अक्सर कई नियमों का उल्लंघन होता रहता है।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों लगातार नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच कभी दोस्ती तो कभी बहस और झगड़े दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। इसी बीच घर के मौजूदा कैप्टन Scout OP भी मुश्किल में फंस गए हैं। क्योंकि घर की जिम्मेदारी संभालने के बावजूद उन्होंने एक ऐसा नियम तोड़ दिया, जिसके बाद बिग बॉस ने नाराजगी जाहिर करते हुए पूरे घर को सजा देने का ऐलान कर दिया।

 Bigg Boss 20 Controversy: Scout OP से क्यों नाराज हुए बिग बॉस?

‘बिग बॉस 20’ का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बिग बॉस कैप्टन Scout OP से नियमों के उल्लंघन को लेकर सवाल करते दिखाई देते हैं। दरअसल, Scout OP, Young DSA और आसिफ खान एक ही समय पर वॉशरूम के अंदर चले गए थे। ऐसे में घर के नियमों के मुताबिक, कंटेस्टेंट्स को इस तरह एक साथ वॉशरूम में जाने की इजाज़त नहीं है। इसी वजह से कैप्टन होने के नाते Scout OP से उम्मीद की जाती है कि वह घर के नियमों का पालन करेंगे और दूसरे घरवालों को भी उनका पालन करने के लिए मोटीवेट करेंगे। लेकिन खुद नियम तोड़ने की वजह से उन्हें बिग बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ा।

बिग बॉस ने सुनाया पूरे घर को सजा देने का फैसला

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy (Source: Google)

प्रोमो में बिग बॉस Scout OP से पूछते हैं कि क्या घर में किसी नियम का उल्लंघन हुआ है। इस पर Scout बताते हैं कि वॉशरूम में दो लोग गए थे। फिर जब बिग बॉस उनसे उन लोगों के नाम पूछते हैं, तो Scout एक्सेप्ट करते हैं कि वह खुद, आसिफ खान और Young DSA एक साथ अंदर गए थे। इसके बाद बिग बॉस घर के सभी सदस्यों के सामने अनाउंस करते हैं कि कप्तान ने जानबूझकर नियम तोड़ा है, इसलिए इसकी सजा पूरे घर को भुगतनी पड़ेगी। फिर बिग बॉस के इस फैसले से घर के बाकी कंटेस्टेंट्स भी परेशान नजर आते हैं।

Scout के बचाव में दिए गए जवाब से बढ़ी नाराजगी

Scout In Bigg Boss 20
Scout In Bigg Boss 20 (Source: Google)

बिग बॉस के फैसले के बाद घर में मौजूद कई सदस्य Scout OP से नाराज दिखाई देते हैं। वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स उनके इस बिहेवियर पर सवाल उठाते हैं, तो वहीं कुछ अपनी निराशा जाहिर करते हैं। इसी दौरान उदिति जाकर Scout से पूछती हैं कि क्या उन्हें घर के नियमों के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी। जिसके जवाब में Scout एक्सेप्ट करते हैं कि उन्हें नियम पता था, लेकिन वह अपनी सफाई देते हुए कहते हैं कि घर में ऐसे कई नियम हैं, जिनका बार-बार उल्लंघन होता रहता है।

फिर Scout की इस बात को सुनने के बाद घर में अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिलते हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पूरे घर को मिलने वाली सजा का कंटेस्टेंट्स पर क्या असर पड़ता है और इस सज़ा के बाद Scout की कप्तानी को लेकर घर में क्या नया विवाद खड़ा होता है।

Read More: Love Gill And Scout Op Relation: फिर से बढ़ी स्काउट और लव गिल के बीच नज़दीकियां, फैंस ने दोनों के भाई-बहन वाले रिलेशन पर उठाए सवाल

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।