साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शुमार थलापति विजय की मच अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ आखिरकार बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म का इंतजार दर्शक और फैंस पिछले कई महीनों से बहुत बेसब्री से कर रहे थे। फिल्म रिलीज होते ही सिनेमाघरों के बाहर का नजारा देखने लायक है।
कहीं फैंस ढोल-नगाड़ों पर नाच रहे हैं, तो कहीं पटाखे फोड़कर खुशी मना रहे हैं। फिल्म देखने के बाद थिएटर से बाहर आ रहे दर्शक विजय की एक्टिंग, उनके धमाकेदार डांस और एक्शन सीन्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
थिएटर में सीटी मार एंट्री और विजय का वही सिग्नेचर स्टाइल

फिल्म शुरू होते ही जैसे ही बड़ी स्क्रीन पर थलापति विजय की एंट्री होती है, पूरा हॉल सीटियों और तालियों की गूंज से दहल उठता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सिनेमाहॉल के वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्शक अपनी सीटों से उठकर दीवानों की तरह चिल्ला रहे हैं। फिल्म में विजय का हाथ हिलाने वाला ट्रेडमार्क सिग्नेचर स्टाइल देखकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गया। नेटिजंस का कहना है कि विजय का यह अंदाज अकेले ही पूरी फिल्म का टिकट वसूल कराने के लिए काफी है।
फिल्म ‘जन नायकन’ की सबसे खास बात थलापति विजय का पावरफुल सीएम वाला अवतार, उनका ट्रेडमार्क सिग्नेचर स्टाइल और धमाकेदार डांस है। इसके अलावा फिल्म में बॉबी देओल के साथ विजय की कड़क टक्कर, अनिरुद्ध का रोंगटे खड़े कर देने वाला बैकग्राउंड म्यूजिक और डायरेक्टर एच. विनोथ का सोशल-पॉलिटिकल मैसेज इस फिल्म को एक फुल-ऑन मास एंटरटेनर बनाते हैं।
दूसरी तरफ, फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसका घिसा-पिटा और ढीला स्क्रीनप्ले है। फिल्म का पहला हाफ काफी स्लो है और कहानी को जबरदस्ती खींचा गया लगता है। एक्शन सीन्स में लॉजिक की भारी कमी नजर आती है और बॉबी देओल व पूजा हेगड़े जैसे बड़े सितारों के रोल बहुत छोटे और बेअसर लगते हैं। आसान शब्दों में कहें तो अगर फिल्म से विजय का स्वैग और अनिरुद्ध का म्यूजिक निकाल दिया जाए, तो कहानी में कोई खास दम नहीं बचता।
थलापति का धमाकेदार डांस और म्यूजिक पर थिरके दर्शक
I have no words for how garbage Jana Nayagan was. Good lord man
Vijay and Anirudh carried tf outta that movie.
STRAIGHT ASS
— Abishek Ramani (@shektheshrek) July 23, 2026
फिल्म में सिर्फ दमदार एक्शन ही नहीं, बल्कि थलापति विजय का जबर्दस्त डांस भी छाया हुआ है। अनिरुद्ध के धमाकेदार बैकग्राउंड म्यूजिक और गानों ने सिनेमाघरों के माहौल को किसी लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में बदल दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर फैंस लगातार वीडियो क्लिप्स शेयर कर रहे हैं, जिनमें लोग स्क्रीन के सामने खड़े होकर नाचते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “थलापति ने तो आज पर्दा फाड़ दिया है!” म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध खुद भी फैंस के बीच थिएटर में पहला शो देखने पहुंचे और विजय के स्टेप्स री-क्रिएट करते दिखे।
आपको बता दे वहीं हर किसी को यह फिल्म पसंद नहीं आ रही है। X (ट्विटर) पर कई नेटिजंस ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले पूरी तरह बिखरा हुआ है। एक यूजर ने भड़ास निकालते हुए लिखा, “समझ नहीं आया कि मेकर्स ने क्या बकवास बना दी है! इस फिल्म को तो रिलीज ही नहीं करना चाहिए था। इसे सिर्फ विजय के स्वैग और अनिरुद्ध के म्यूजिक ने जैसे-तैसे डूबने से बचाया है।” कई दर्शकों का तो यहां तक मानना है कि थलापति विजय को इस खराब स्वाद को मिटाने के लिए एक और अच्छी फिल्म जरूर बनानी चाहिए।
लीक की खबरों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर दिखा थलापति का जलवा

आपको बता दे, फिल्म की कहानी एक मुख्य सामाजिक-राजनीतिक मुद्दे के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें थलापति विजय एक पावरफुल मुख्यमंत्री (CM) के अवतार में नजर आते हैं, जो व्यवस्था (System) और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हैं। फिल्म में विजय के मुख्यमंत्री वाले किरदार और विलेन का रोल निभा रहे बॉबी देओल के बीच एक जबरदस्त राजनीतिक और कड़क टक्कर देखने को मिलती है।
रिलीज से ठीक पहले इंटरनेट पर फिल्म लीक होने की खबरें आई थीं, जिससे मेकर्स और फैंस थोड़े परेशान जरूर हुए थे। लेकिन सिनेमाघरों में उमड़ी भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि थलापति विजय की पॉपुलैरिटी के आगे इन सब बातों का कोई असर नहीं पड़ता। लोग ग्रुप्स में अपने पूरे परिवार और दोस्तों के साथ फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। थिएटर्स का यह माहौल देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘जन नायकन‘ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।
रेटिंग: (4/5 स्टार्स)
एच. विनोथ का डायरेक्शन, अनिरुद्ध का धांसू म्यूजिक और थलापति विजय का अल्टीमेट स्वैग मिलकर इस फिल्म को एक कम्प्लीट मास एंटरटेनर बनाते हैं। अगर आप विजय के डाई-हार्ड फैन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक जश्न और मस्ट-वॉच (Must Watch) है। लेकिन अगर आप सिर्फ एक मजबूत कहानी देखने जा रहे हैं, तो यह आपको थोड़ी डिसअप्पोइंट कर सकती है।
Read More: Seher Hone Ko Hai 23 July Spoiler Alert : क्या डॉक्टर बेग की पेशेवर समझदारी के बीच..


Download Android App
Download iOS App




