टीवी के फेमस शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से गायब चल रहे अमर उपाध्याय (मिहिर विरानी) की वापसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमर उपाध्याय और मेकर्स के बीच फीस को लेकर बात आखिरी मोड़ पर पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय की पर-एपिसोड फीस में बड़ा अंतर है, जिसके चलते यह फैसला पेंडिंग था। जानिए अमर उपाध्याय की वापसी और उनकी फीस से जुड़ी पूरी इनसाइड स्टोरी।
पैसों की वजह से रुकी थी बात, अब फाइनल स्टेज में बातचीत

खबरों की मानें तो अमर उपाध्याय के शो में न दिखने की वजह मेकर्स के साथ चल रही उनकी फीस (Remuneration) की बातचीत थी। बताया जा रहा है कि अमर उपाध्याय और शो के मेकर्स के बीच बजट और पर फीस को लेकर बात नहीं बन पा रही थी। हालांकि, अब खबर आई है कि यह बातचीत अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही दर्शक अमर उपाध्याय को एक बार फिर मिहिर विरानी के रूप में पर्दे पर देख पाएंगे।
स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय की फीस में बड़ा अंतर

खबरों के मुताबिक सामने आई फीस वाकई हैरान कर देने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमर उपाध्याय को ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के लिए प्रति एपिसोड लगभग 1.5 लाख रुपये दिए जा रहे हैं, जो इस शो के मुख्य कलाकारों में काफी अच्छी रकम मानी जाती है।
दूसरी ओर, तुलसी विरानी का मुख्य किरदार निभा रहीं स्मृति ईरानी को प्रति एपिसोड करीब 14 लाख रुपये मिल रहे हैं। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि न तो मेकर्स और न ही स्टार्स की तरफ से की गई है, लेकिन दोनों की फीस के बीच का यह भारी अंतर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
शो में आए कई बड़े ट्विस्ट, मिहिर की वापसी से मचेगा बवाल

10 साल के लीप के बाद शो में काफी कुछ बदल चुका है। जहां एक तरफ तुलसी जेल से छूटकर अपने परिवार के टूटते रिश्तों को संभालने की कोशिश कर रही है, वहीं शांतिनिकेतन में गौतम और करण के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं। नए प्रोमो में तुलसी घर के बंटवारे को रोकने और अपने बेटों को करीब लाने के लिए कड़ा फैसला लेती नजर आ रही हैं।
गुस्से में आकर करण सीधे तौर पर गौतम को चुनौती देते हुए कहता है कि वह घर के अपने हिस्से में किसी भी तरह की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेगा और अगर किसी को उसका यह फैसला पसंद नहीं है, तो वह घर छोड़कर जा सकता है।
इस पर गौतम भी गुस्से में जवाब देता है कि वह किसी की धमकी से डरने वाला नहीं है और न ही इस तरह की धमकियां बर्दाश्त करेगा। जब दोनों भाइयों के बीच बात इतनी बढ़ जाती है कि घर छोड़ने तक की नौबत आ जाती है, तब तुलसी (स्मृति ईरानी) बीच में आकर कड़ा फैसला सुनाती हैं। तुलसी साफ कहती हैं कि यह शादी इसी घर में होगी और वह इस शादी के जरिए ही गौतम और करण के बीच की दूरियों व आपसी बंटवारे को हमेशा के लिए खत्म करके रहेंगी।
इसके अलावा, नोइना के रोल में बरखा बिष्ट और तृप्ति विरानी के रोल में सुवर्णा झा की वापसी से ड्रामा पहले ही चरम पर है। ऐसे में अगर मिहिर विरानी (अमर उपाध्याय) की वापसी होती है, तो यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि शांतिनिकेतन का माहौल क्या नया मोड़ लेता है।
Read More: Vasudha 21 July 2026 Spoiler Alert : लाइव टीवी पर Vasudha ने बिछाया ऐसा जाल, कैमरे के..


Download Android App
Download iOS App




