फेमस सीरियल ‘वसुधा’ में इन दिनों एक के बाद एक कई बड़े धमाके देखने को मिल रहे हैं। शो में रोजाना आ रहे नए-नए मोड़ ने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधकर रखा हुआ है। आने वाले एपिसोड में दर्शकों को वसुधा का ऐसा निडर और समझदार रूप देखने को मिलने वाला है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। वसुधा ने अपनी चालाकी से रिश्वतखोर जर्नलिस्ट ऊषा को उसके ही खेल में चारों खाने चित कर दिया है।
लाइव टीवी पर बिछाया जाल, झूठी पत्रकार का खुला पर्दा

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब चालाक जर्नलिस्ट ऊषा बेहद घमंड के साथ स्टूडियो पहुंचती है। उसे लगता है कि आज वह अपने झूठे सवालों से एक बार फिर बड़ा बवंडर खड़ा करेगी। लेकिन जैसे ही वह स्टूडियो के सोफे पर बैठती है, सामने वसुधा को देखकर उसके होश उड़ जाते हैं।
ऊषा अकड़ दिखाते हुए कहती है कि आज सवाल पूछने की बारी उसकी है, लेकिन वसुधा बड़े ही शांत अंदाज में साफ कर देती है कि यह इंटरव्यू उसके हिसाब से नहीं चलेगा। वसुधा ऊषा को करारा जवाब देते हुए कहती है कि पैसों के खातिर सच का सौदा करने वाली फीमेल के पास किसी से सवाल करने का कोई एथिकल राइट्स नहीं बचा है।
कैमरे के सामने कबूला सच, पुलिस ने स्टूडियो से ही किया गिरफ्तार

वसुधा की बात सुनकर ऊषा भड़क उठती है और उस पर चिल्लाने लगती है। तभी वसुधा उसे याद दिलाती है कि समर पहले ही अपनी हरकतों की वजह से सलाखों के पीछे पहुंच चुका है और अब अगला नंबर उसका है। यह सुनते ही ऊषा के पैर तले जमीन खिसक जाती है और वह समझ जाती है कि वह बुरे जाल में फंस चुकी है।
जब ऊषा वहां से भागने की कोशिश करती है, तो वसुधा स्टूडियो के दरवाजे बंद करवा देती है और कैमरामैन को रिकॉर्डिंग चालू रखने को कहती है। चारों तरफ से घिरने के बाद ऊषा डर जाती है और लाइव कैमरे के सामने ही हाथ जोड़कर रोने लगती है। वह कबूल करती है कि समर ने उसे भारी रकम दी थी ताकि वह झूठा इंटरव्यू दिखाकर चंद्रिका की इमेज खराब कर सके। जैसे ही सच देश के सामने आता है, मौके पर पुलिस पहुंचती है और ऊषा को गिरफ्तार करके ले जाती है।
जेल में बंद समर का नया खौफनाक प्लान, चंद्रिका बहुत खुश हुई

टीवी पर ऊषा का यह कबूलनामा देखकर घर बैठी चंद्रिका और देव की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। चंद्रिका, वसुधा की हिम्मत और सूझबूझ की जमकर तारीफ करती है।
दूसरी ओर, जब जेल में बंद समर को पता चलता है कि ऊषा पकड़ी जा चुकी है और उनका प्लान पूरी तरह फेल हो गया है, तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। समर अब जेल के अंदर से ही वसुधा और चंद्रिका से बदला लेने के लिए एक नई और खतरनाक साजिश रचने में जुट गया है। अब देखना यह होगा कि वसुधा, समर के इस अगले वार का सामना कैसे करती है।
Read More: Vasudha 20 July 2026 Spoiler Alert : Vasudha और Chandrika के जाल में फंसी Usha, सच..


Download Android App
Download iOS App




