जी टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘वसुधा’ में ड्रामा अब एक्सट्रीम लेवल पर पहुंच चुका है। अगर आप भी इस सीरियल के फैन हैं, तो आने वाला एपिसोड आपके रोंगटे खड़े करने वाला है। लंबे समय से वसुधा के अचार के बिजनेस को बर्बाद करने की साजिश रच रहे दुश्मनों का अब पर्दाफाश होने जा रहा है। वसुधा और चंद्रिका ने एक ऐसा मास्टरप्लान तैयार किया, जिसमें पत्रकार उषा बेदी खुद-ब-खुद आ फंसी। चलिए जानते हैं कैसे हुआ इस बड़े राज का खुलासा।
वसुधा ने चला टीवी इंटरव्यू का दांव, बिछाया तगड़ा जाल

कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब वसुधा खुद पत्रकार उषा बेदी को फोन मिलाती है। वसुधा उषा से कहती है कि वह चंद्रिका का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना चाहती है और इसके लिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू देना चाहती है। टीआरपी और सनसनीखेज खबर के लालच में उषा बेदी तुरंत तैयार हो जाती है। उसे लगता है कि उसके हाथ बहुत बड़ी ब्रेकिंग न्यूज लग गई है, लेकिन बेखबर उषा को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह वसुधा और चंद्रिका के बिछाए जाल में खुद मोहरा बन चुकी है।
इंटरव्यू में खुली पोल, कटघरे में खड़ा हुआ असली विलेन

जैसे ही इंटरव्यू शुरू होता है, हवा का रुख पूरी तरह बदल जाता है। उषा जो सवाल वसुधा को घेरने के लिए पूछ रही थी, वही सवाल उस पर भारी पड़ने लगते हैं। चंद्रिका और वसुधा मिलकर उषा के बोले गए हर झूठ का सबूत के साथ पर्दाफाश कर देती हैं। इंटरव्यू के दौरान ही यह बात साबित हो जाती है कि वसुधा के अचार के बिजनेस को नुकसान पहुंचाने के पीछे कोई और नहीं, बल्कि समर है। समर के सभी काले कारनामे पब्लिक होते ही पुलिस एक्टिव होती है और पुलिस उसे तुरंत थाने बुला लेती है।
पुलिस स्टेशन में हाई-वोल्टेज ड्रामा: चंद्रिका का जोरदार थप्पड़

पुलिस स्टेशन पहुंचते ही समर का घमंड कम होने के बजाय और बढ़ जाता है। वह बदतमीजी करते हुए चिल्लाकर कहता है कि वह वसुधा का बिजनेस कभी भी सफल नहीं होने देगा। समर का यह रवैया देखकर चंद्रिका का गुस्सा बेकाबू हो जाता है और वह बिना वक्त गंवाए सबके सामने समर के गाल पर एक जोरदार थप्पड़ जड़ देती है।
अचानक पड़े इस थप्पड़ से समर सन्न रह जाता है। जब वह विरोध करता है, तब पुलिस उसके खिलाफ गवाह और पुख्ता सबूत पेश कर देती है। एक अहम चश्मदीद गवाह समर की हर घिनौनी करतूत की गवाही देता है, जिससे उसकी सारी अकड़ धरी की धरी रह जाती है।
Read More: Salman Khan के नए लुक ने बढ़ाई फैंस की चिंता, भाईजान की सेहत को लेकर उठे सवाल..


Download Android App
Download iOS App




