Salman Khan के नए लुक ने बढ़ाई फैंस की चिंता, भाईजान की सेहत को लेकर उठे सवाल

Summary :

सलमान खान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बदले हुए सिंपल लुक को देखकर फैंस हैरान रह गए। SRA कार्यक्रम में पहुंचे सलमान क्लीन-शेव और साधारण अंदाज में नजर आए, जिसके बाद कई लोगों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई। हालांकि, इवेंट के दौरान सलमान ने मीडिया से मजाक करते हुए माहौल हल्का किया और जरूरतमंदों को पक्के घरों की चाबियां भी सौंपी।

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कई फैंस हैरान रह गए है। अपने अलग और सिंपल अंदाज के लिए पॉपुलर सलमान इस बार काफी बदले हुए लुक में नजर आए, जिसके बाद कुछ फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर करनी शुरू कर दी।

Salman Khan Visits SRA Office Mumbai
Salman Khan Visits SRA Office Mumbai (Source: Google)

दरअसल, सलमान खान शुक्रवार (17 जुलाई) को मुंबई स्थित स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के ऑफिस पहुंचे थे। यहां उन्होंने SRA के स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेटा कलेक्शन और वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर का उद्घाटन किया। इस इवेंट से जुड़े वीडियो जब सोशल मीडिया पर सामने आए तो फैंस की नजर सबसे पहले उनके बदले हुए लुक पर गई।

Fans Concerned For Salman Khan’s Health: नए लुक को देखकर फैंस हुए हैरान

इवेंट के दौरान सलमान खान बेहद सिंपल अंदाज में नजर आए। उन्होंने क्लीन-शेव लुक रखा था और हल्के ऑलिव-ग्रीन कलर की पेंट और बेज कलर की शर्ट पहनी हुई थी। उनका रफ एंड टफ अंदाज देखकर कई लोगों को लगा कि एक्टर पहले से काफी अलग दिख रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने सलमान के इस लुक पर अपना रिएक्शन भी दिया। एक यूजर ने लिखा कि समय के साथ हर किसी में बदलाव आता है और अब सलमान को उम्र के हिसाब से किरदार चुनने चाहिए। वहीं, कुछ फैंस ने उनकी तुलना दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र से करते हुए उनकी सेहत को लेकर सवाल भी पूछे।

एक फैन ने चिंता जताते हुए X पर लिखा कि, “क्या सलमान खान और उनकी सेहत के साथ सब ठीक है?” हालांकि, इवेंट के दौरान सलमान पूरी तरह कम्फर्टेबल नजर आए और उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए मजाक भी किया।

सलमान ने अपने अंदाज में की मीडिया से बात

Salman Khan New Look
Salman Khan New Look (Source: Google)

इवेंट के बाद जब सलमान खान मीडिया से बातचीत करने पहुंचे तो उन्होंने अपने खास अंदाज में माहौल को हल्का कर दिया। रिपोर्टर्स को देखकर मुस्कुराते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनसे कुछ भी पूछा जा सकता है, लेकिन कुछ सवालों का कोई मतलब नहीं होता।

SRA इवेंट में निभाई खास जिम्मेदारी

Fans Concerned For Salman Khan's Health
Fans Concerned For Salman Khan’s Health (Source: Google)

सलमान खान ने SRA के कामों की तारीफ भी की और संस्था की अलग-अलग एक्टीविटीज़ के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने SRA के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ. महेंद्र कल्याणकर की मौजूदगी में 50 से ज्यादा लोगों को उनके नए पक्के घरों की चाबियां भी सौंपीं। सलमान खान का यह वीडियो भले ही उनके बदले हुए लुक की वजह से चर्चा में आया हो, लेकिन इवेंट में उनकी मौजूदगी और सोशल पहल में योगदान ने भी लोगों का ध्यान उनकी ओर खींच लिया।

Read More: Jennifer Winget Wedding: जेनिफर विंगेट ने विलियम इस्माइल संग रचाई शादी, वेडिंग वीडियो शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।