Aaj ka Mausam 20 July 2026: दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी, जानें जम्मू- हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

देशभर में मानसून का कहर एक बार फिर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में आज सुबह बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। आज पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

देशभर में मानसून का कहर एक बार फिर देखने को मिल रहा है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और नदियां भी उफान पर है। वहीं दिल्ली में आज सुबह बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। आज पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है वहीं दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। आइए जानते हैं, आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है और आज लोगों को बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि मानसून एक बार फिर एक्टिव होने वाला है, जिसका असर 21 और 22 जुलाई को सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इन दोनों दिनों के लिए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया गया है।  इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

20 जुलाई को अधिकतम तापमान घटकर 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,  21 जुलाई को 33 अधिकतम और न्यूनतम 25 डिग्री,  22 जुलाई को 32 अधिकतम और न्यूनतम  23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है वहीं टिहरी गढ़वाल में 20 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया। बता दें कि आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है वहीं पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा जिले में येलो अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। कई जगह नदियां उफान पर आ गई है जिससे बाढ़ की हालात बनी हुई है। मौसम विभाग ने 20 से 23 जुलाई 2026 तक जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इल दौरान अनंतनाग, शोपियां, जम्मू, कुपवाड़ा, श्रीनगर, कुलगाम, बडगाम, रामबन, कठुआ , रामबन में भारी बारिश के साथ तेज हवा चलने का अनुमान लगाया गया है। साथ ही लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।

हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल में भी भारी बारिश ने कई जिलों में तबाही मचा दी है और मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 22 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। 20 और 21 जुलाई को मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश से भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।