रियालिटी शो ‘लॉक अप 2’ में हर बीतते दिन के साथ हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। जेल के अंदर बंद सितारे अब एक-दूसरे पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। लेकिन हाल ही में आए नए प्रोमो ने तो सोशल मीडिया पर सबको हैरान कर दिया है।
टीवी के जाने-माने और सीधे-सादे दिखने वाले एक्टर हर्षद चोपड़ा ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी वजह से उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं। श्रेया कालरा से बहस के दौरान हर्षद इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने कैमरे के सामने ही उन्हें गलत इशारा कर दिया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग हर्षद को खूब सुना रहे हैं।
खाने के झगड़े से शुरू हुआ बवाल, दोनों गैंग में हुआ ज़बरदस्त झगड़ा

‘लॉक अप 2’ के घर में सभी कंटेस्टेंट्स को दो अलग-अलग गैंग्स में बांटा गया है। एक गैंग की कमान शिवांगी जोशी के हाथों में है, तो दूसरी गैंग को आकांक्षा चमोला लीड कर रही हैं। इस हफ्ते खाने की टेबल पर एक नया विवाद छिड़ गया। श्रेया कालरा अपनी अलग टेबल पर खाना खाना चाहती थीं, लेकिन शिवांगी जोशी ने जोर दिया कि सभी को हॉल में साथ बैठकर खाना चाहिए।
इसी बात को लेकर श्रेया और शिवांगी के बीच जुबानी लड़ाई शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मामला चिल्लाने तक पहुंच गया। जब शिवांगी और श्रेया के बीच बहस चल ही रही थी, तभी हर्षद चोपड़ा बीच में कूद पड़े। हर्षद ने श्रेया को समझाते हुए कहा कि उन्हें गैंग लीडर की बात माननी चाहिए।
‘एक-एक करके बोलो’ – श्रेया के टोकते ही हर्षद ने खोया आपा

श्रेया कालरा को हर्षद का इस तरह बीच में बोलना बिल्कुल पसंद नहीं आया। श्रेया ने हर्षद को साफ लहजे में कहा कि वो उन पर मिलकर दबाव न बनाएं और एक-एक करके बात करें। श्रेया की यह बात सुनते ही हर्षद चोपड़ा अपना आपा खो बैठे।
गुस्से में तिलमिलाए हर्षद ने बिना कुछ सोचे-समझे श्रेया की तरफ अपनी ‘मिडिल फिंगर‘ दिखा दी और वहां से वॉकआउट कर गए। कैमरे में कैद हुआ यह नजारा जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा। एक सीनियर एक्टर से इस तरह की हर्षद जैसे शांत इंसान से ऐसी गंदी हरकत की उम्मीद किसी को नहीं थी।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, यूजर्स बोले- ‘इसे कहते हैं मैनचाइल्ड’
This is so called gentelman ?? Showing middle fingers to a girl ?? Can’t he argued with words ?? Abusing a women on national television shows his reality !#ShreyaKalra • #LockUpp2 • #LockUpp pic.twitter.com/ZTSpZRrQqw
— 𝕵•♪ (@BiggBossiyaJats) July 20, 2026
प्रोमो के सामने आते ही रेडिट और एक्स (ट्विटर) पर लोगों ने हर्षद चोपड़ा की जमकर क्लास लगानी शुरू कर दी है। कई यूजर्स ने हर्षद के इस बिहेवियर को पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना और अपमानजनक बताया। एक यूजर ने लिखा, “43 साल की उम्र में भी ऐसी बचकानी हरकत? 20 साल के लड़कों जैसा बर्ताव करना बंद करो।”
वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “हर्षद खुद को बहुत शांत बताते हैं, लेकिन श्रेया के सामने आते ही उनका असली गुस्सा बाहर आ जाता है। ऐसे इंसान को तुरंत शो से बाहर किया जाना चाहिए।” अब देखना यह होगा कि वीकेंड के वार में शो के होस्ट रितेश देशमुख इस मुद्दे पर हर्षद चोपड़ा की कैसे क्लास लगाते हैं और क्या मेकर्स उन पर कोई कड़ा एक्शन लेंगे।
Read More: The Odyssey Box Office Day 4: मंडे टेस्ट में नहीं डगमगाई ‘The Odyssey’, चौथे दिन भी Box..


Download Android App
Download iOS App




