फिल्म प्रेमियों के लिए आज यानी 17 जुलाई का दिन बेहद खास होने वाला है। अगर आप सोच रहे थे कि इस वीकेंड क्या देखा जाए, तो आपकी मुश्किल आसान हो गई है। आज शुक्रवार को नेटफ्लिक्स और जियो-हॉटस्टार जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज रिलीज हो चुका है।
साउथ की क्वीन सामंथा के जबरदस्त एक्शन से लेकर नेटफ्लिक्स के रोमांस और सस्पेंस तक, आज की लिस्ट में हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है। तो चलिए जानते हैं कि आज आपको अपने मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर क्या-क्या देखने को मिलने वाला है।
आज से दिखेगा सामंथा का ‘लेडी सिंघम’ अवतार: मासूम बहू जब उठाएगी बंदूक

साउथ की सुपर स्टार सामंथा रुथ प्रभु आज एक बार फिर अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने आ गई हैं। जियो-हॉटस्टार पर आज (17 जुलाई) को उनकी मोस्ट अवेटेड तेलुगु एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ (Maa Inti Bangaaram) रिलीज हो चुकी है।
इस फिल्म में सामंथा एक ऐसी नई-नवेली दुल्हन ‘स्वर्णा’ का रोल कर रही हैं, जो बाहर से तो बहुत सीधी-सादी और घरेलू दिखती है। लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब उसके अतीत के कुछ खतरनाक लोग उसके नए परिवार को नुकसान पहुंचाने आते हैं। फिर क्या, यह भोली दुल्हन अपने परिवार को बचाने के लिए चंडी का रूप ले लेती है और दुश्मनों की हड्डियां तोड़ देती है। फिल्म में गुलशन देवैया भी तगड़े रोल में हैं। अगर आपको कॉमेडी के साथ फुल-ऑन एक्शन पसंद है, तो आज ही इसे निपटा डालिए।
कॉलेज का रोमांस और दोस्तों की मस्ती: नेटफ्लिक्स पर लौट आए आपके चहेते निक और चार्ली

अगर आपको हल्की-फुल्की, प्यारी और दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानियां पसंद हैं, तो नेटफ्लिक्स पर आज ही के दिन दुनिया का सबसे पॉपुलर यूथ शो ‘हार्टस्टॉपर फॉरएवर’ (Heartstopper Forever) रिलीज हो गया है।
इस नए सीजन में निक और चार्ली की मशहूर लव स्टोरी अब स्कूल से आगे बढ़कर कॉलेज के दिनों में एंट्री कर चुकी है। जिंदगी के नए पड़ाव, करियर की टेंशन और दूरियों के बीच इनका प्यार कैसे बचता है, यही इस बार की कहानी है। इसके साथ ही इनके दोस्तों की गैंग भी लाइफ और रिलेशनशिप के नए कड़वे-मीठे एक्सपीरियंस से गुजरेगी। यह एक ऐसा शो है जिसे देखकर आपके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी।
मां-बेटी का खतरनाक लव ट्रायंगल और असली हीरोज की कहानी, दोनों आज ही देखें

रोमांस के अलावा आज नेटफ्लिक्स पर सस्पेंस और ड्रामा का भी डबल डोज आया है। सबसे पहले बात करते हैं मैक्सिकन थ्रिलर ‘डिजायर’ (Desire) की, जो आज ही रिलीज हुई है। यह एक सफल महिला वकील की कहानी है, जिसका अफेयर उसकी अपनी ही बेटी के स्विमिंग कोच से हो जाता है। कहानी तब और उलझ जाती है जब बेटी भी उसी लड़के को दिल दे बैठती है। धोखा, लालच और सस्पेंस से भरी यह फिल्म आपके होश उड़ा देगी।
वहीं दूसरी तरफ, आज ही के दिन नेटफ्लिक्स पर सच्ची घटना पर बेस्ड एक बेहद इमोशनल फिल्म ‘23,000 लाइव्स’ (23,000 Lives) भी आई है। यह कहानी बर्लिन के कुछ ऐसे नौजवानों की है जो एक पुरानी कश्ती खरीदकर समंदर में डूबते हुए बेसहारा बेघर लोग की जान बचाते हैं। मानवता और कानून के बीच की यह लड़ाई दर्शकों की आंखें नम कर देगी।
Read More: Lock Upp 2: 22 साल छोटी Shreya Kalra को गले लगाकर किया लिपलॉक, Video देख फैंस बोले..


Download Android App
Download iOS App




