Lock Upp 2 Update: दूसरों के कंधों पर नाचना बंद करो,”- ‘Lock Upp 2’ में Rebel Kid ने Shreya को दिया करारा जवाब

Summary :

कंगना के शो ‘लॉक अप 2’ में वाइल्डकार्ड एंट्री लेते ही ‘रेबेल किड’ (अपूर्वा मुखीजा) ने हंगामा मचा दिया है। खाने की टेबल पर अपूर्वा और श्रेया कालरा के बीच बहस हो गई, जहां अपूर्वा ने श्रेया के पुराने ‘शोल्डर डांस कंट्रोवर्सी’ का पुरानी बात पर ताना मारा जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों सोशल मीडिया पर इस झगड़े की चर्चा तेज हो गई है।

कंगना रनौत के मशहूर रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में जब से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा (Rebel Kid) की वाइल्डकार्ड एंट्री हुई है, तब से घर का माहौल पूरी तरह गरम हो गया है। अपूर्वा ने आते ही घर के कंटेस्टेंट्स को सुनाना शुरू कर दिया है, हाल ही में डायनिंग टेबल पर खाना खाते वक्त अपूर्वा और श्रेया कालरा के बीच ऐसी जबरदस्त बहस देखने को मिली कि बाकी घरवाले भी हैरान रह गए। अपूर्वा ने श्रेया को उनके सबसे फेमस और कॉन्ट्रोवर्शियल ‘शोल्डर डांस’ वाले वाकये की याद दिलाकर करारा तंज कसा।

खाने की टेबल पर शुरू हुई तू-तू, मैं-मैं: दोस्तों के बहाने कसा तंज

Lock Upp 2 Update
Lock Upp 2 Update ( Source: Social Media) 

झगड़ा एक नॉर्मल सी बात से शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया। डायनिंग टेबल पर जब सभी लोग खाना खा रहे थे, तब अपूर्वा ने श्रेया से सीधे तौर पर पूछ लिया- “श्रेया, क्या तुम्हारे पास कोई दोस्त नहीं हैं?”

इस बात पर श्रेया कालरा ने पलटवार करते हुए कहा- “बाहर जाकर खुद ही देख लो, मेरे पास कितने दोस्त हैं।”

बस फिर क्या था, अपूर्वा ने मौका पाते ही श्रेया को ताना मार दिया और बोलीं- “वही दोस्त जिनके कंधों पर चढ़कर तुम डांस करती हो?” अपूर्वा का यह तंज सीधे तौर पर श्रेया के उस पुराने वायरल वीडियो की तरफ था, जिसने इंटरनेट पर खूब बवाल मचाया था।

“तूने मुझसे दोस्ती करने की मिन्नतें की थीं”: अपूर्वा का श्रेया पर बड़ा खुलासा

Apoorva Mukhija Lock Upp 2
Lock Upp 2 Controversy( Source: Social Media) 

अपूर्वा के ताने पर श्रेया भी चुप नहीं बैठीं और पलटकर बोलीं- “कम से कम मेरे पास दोस्त तो हैं, तुम्हारे दोस्त तो तुम्हें बीच रास्ते में छोड़ जाते हैं।”

श्रेया की यह बात सुनते ही अपूर्वा का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। अपूर्वा ने भड़कते हुए कहा- “जो एक दोस्त गया, वो भी आज मेरे साथ है। इसके अलावा मेरे बहुत सारे दोस्त हैं। लेकिन श्रेया, सच तो यह है कि तूने मुझसे दोस्ती करने की बहुत कोशिश की थी। मेरे बारे में बुरा-भला कहने और माफी मांगने के बाद भी तू मेरे पीछे लगी रही। जरूर मुझमें कुछ खास होगा जो तू बार-बार मेरी दोस्त बनना चाहती थी।”

अपूर्वा के इस मुंहफट जवाब के बाद श्रेया के पास कहने को ज्यादा कुछ नहीं बचा और दोनों के बीच तनातनी काफी बढ़ गई।

क्या था वो ‘शोल्डर डांस’ विवाद जिसने मचाया था इंटरनेट पर गदर?

Apoorva Mukhija Lock Upp 2
Apoorva Mukhija Lock Upp 2 ( Source: Social Media) 

दरअसल, जिस ‘शोल्डर डांस’ का जिक्र अपूर्वा ने किया, वो कुछ समय पहले सिंगर टायला (Tyla) के मुंबई कंसर्ट का एक वीडियो था। उस वीडियो में श्रेया कालरा एक शख्स के कंधों पर बैठकर डांस करती हुई नजर आ रही थीं। वीडियो वायरल होते ही ट्रोलर्स ने श्रेया को निशाने पर ले लिया था और उनके बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल को लेकर भी काफी बातें बनाई गई थीं।

उस वक्त श्रेया ने सफाई देते हुए कहा था कि जिसके कंधों पर वो बैठी थीं, वो उनके परिवार जैसा दोस्त है और कुछ सेकंड के वीडियो से किसी के कैरेक्टर को जज नहीं करना चाहिए। वहीं, उनके बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल ने भी श्रेया का खुलकर सपोर्ट किया था और लोगों से उनकी प्राइवेसी की इज्जत करने की अपील की थी।

खबरों की मानें तो अपूर्वा मुखीजा (रेबेल किड) ‘लॉक अप 2’ में सिर्फ एक हफ्ते के लिए बतौर गेस्ट आई हैं, लेकिन उनकी इस छोटी सी एंट्री ने ही शो में एंटरटेनमेंट और ड्रामे का तड़का लगा दिया है।

Read More: Alliance Update: कीबोर्ड देखते ही छूट गए मेरे पसीने…” ‘Alliance’ के सेट पर Sohail खान ने..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।