OTT Releases This Week: फिल्मी दुनिया के शौकीनों के लिए जून का यह पहला हफ्ता बेहद धमाकेदार होने वाला है। अगर आप भी वीकेंड पर घर बैठे कुछ जबरदस्त देखने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने पॉपकॉर्न तैयार रखिए। इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त धमाका होने वाला है। आप स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाएंगे।
बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित और 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, इस बार बिल्कुल अलग और चौंकाने वाले रोल में नजर आएंगी। आइए आपको बताते हैं कि नेटफ्लिक्स (Netflix) से लेकर जियो सिनेमा (JioHotstar) और ज़ी5 (ZEE5) तक, इस हफ्ते कौन-कौन सी बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं।
OTT Releases This Week: माधुरी दीक्षित की रसोई में आई आफत, तृप्ति डिमरी के साथ मिलकर छुपाएंगी खौफनाक राज

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इस बार अपनी मिलियन-डॉलर मुस्कान के साथ नहीं, बल्कि एक बेहद अनोखे और डार्क कॉमेडी अवतार में लौट रही हैं। उनकी नई फिल्म ‘मां बहन’ (Maa Behen) 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ आज के दौर की नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) और मशहूर कंटेंट क्रिएटर धारणा दुर्गा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
कहानी एक ऐसे अजीबोगरीब परिवार की है जहां मां (माधुरी) और उसकी दो बेटियां अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्त हैं, लेकिन अचानक एक दिन उनकी रसोई के अंदर एक अनजान लाश मिल जाती है। अब इस लाश को पड़ोसियों की नजरों से बचाकर कैसे छुपाना है, इसी के इर्द-गिर्द बुनी गई है यह मजेदार और सस्पेंस से भरी कहानी। फिल्म में रवि किशन भी एक बेहद दिलचस्प रोल में नजर आएंगे।
Karisma Kapoor Brown Series: कोलकाता की गलियों में सुलझाएंगी मर्डर मिस्ट्री

अगर आप सीरियस और रोंगटे खड़े कर देने वाले क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं, तो करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की नई सीरीज ‘ब्राउन’ (Brown) आपके लिए ही बनी है। 5 जून को जी5 (ZEE5) पर रिलीज होने जा रही यह सीरीज कोलकाता की अंधेरी और रहस्यमयी गलियों पर बेस्ड है। इस सीरीज से करिश्मा कपूर एक लंबे समय बाद एक्टिंग की दुनिया में ऐसा कमबैक कर रही हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
इस सीरीज में करिश्मा ने ‘रीता ब्राउन‘ नाम की एक ऐसी पुलिस अफसर का किरदार निभाया है जो अपने अतीत के दुखों के कारण शराब की लत में डूबी हुई है। इसी बीच शहर में एक बड़े बिजनेसमैन की बेटी का बेरहमी से कत्ल हो जाता है। इस केस को सुलझाने के लिए रीता को वापस बुलाया जाता है। बिना किसी मेकअप और ग्लैमर के, एक टूटी हुई और गुस्से से भरी महिला पुलिस के रूप में करिश्मा का यह अंदाज दर्शकों के होश उड़ाने वाला है।
Gullak 5: ‘गुल्लक 5’ का पारिवारिक ड्रामा और हॉलीवुड का तड़का, इस वीकेंड नहीं होंगे बोर

इस हफ्ते सिर्फ सस्पेंस ही नहीं, बल्कि आपके पसंदीदा मिश्रा परिवार का प्यार और नोंक-झोंक भी वापस लौट रही है। सोनी लिव (SonyLIV) पर 5 जून को मशहूर वेब सीरीज ‘गुल्लक सीजन 5’ (Gullak 5) रिलीज होने जा रही है। इस बार मिश्रा निवास में शांति के भाई पिंकी की एंट्री होने वाली है, जिससे घर का माहौल और भी ज्यादा मजेदार और हंसी-मजाक से भरपूर हो जाएगा।
इसके अलावा हॉलीवुड लवर्स के लिए भी यह हफ्ता खास है। जियो सिनेमा (JioHotstar) पर 1 जून को मशहूर शो ‘यूफोरिया सीजन 3’ (Euphoria Season 3) का ग्रैंड फिनाले आ चुका है, जिसमें जेंडया (Zendaya) की बेहतरीन एक्टिंग देखने को मिल रही है। वहीं, नेटफ्लिक्स पर 3 जून को किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन के सबसे विवादित कोर्ट केस पर बेस्ड डॉक्यूमेंट्री ‘माइकल जैक्सन: द वर्डिक्ट’ (Michael Jackson: The Verdict) भी रिलीज होने जा रही है, जो कई पुराने राज खोलेगी। तो देर किस बात की, अपनी पसंद की सीरीज चुनिए और इस वीकेंड मनोरंजन का मजा लीजिए।


Download Android App
Download iOS App




