Rise and Fall 2 Promo: Priyanka Chahar को लेकर Rise & Fall में बवाल, Sara Gurpal पर लगे गंभीर आरोप, फैंस ने मेकर्स से मांगा जवाब

Summary :

‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ (Rise & Fall Season 2) में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शो में प्रियंका चाहर चौधरी, सोनम और मनीष कश्यप पब्लिक वोटिंग के दम पर सेफ हो गए हैं, जबकि सारा गुरपाल और काजल राघवानी का सफर डबल एविक्शन में खत्म हो गया है। शो में सारा गुरपाल और आरुष के साथ हुई बहसों के बावजूद प्रियंका ने संयम और ग्रेस बनाए रखा, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में हर बीतते दिन के साथ ड्रामा और जोरदार टक्कर बढ़ता ही जा रहा है। 19 अक्टूबर के एपिसोड और प्रोमो ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। एक तरफ जहां नॉमिनेशन की तलवार लटक रही थी, वहीं जनता के प्यार ने प्रियंका चाहर चौधरी को सेफ कर दिया है। दूसरी तरफ, घर के माहौल में बढ़ती कड़वाहट और बहस के बीच शो से दो बड़े चेहरों का पत्ता कट गया है।

प्रियंका, सोनम और मनीष हुए सुरक्षित, सारा-काजल का सफर खत्म

पांच कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन वोटिंग के नतीजों ने सबको चौंका दिया। जनता के जबरदस्त सपोर्ट की बदौलत प्रियंका चाहर चौधरी, सोनम और मनीष कश्यप एविक्शन से बच गए हैं। हालांकि, इस हफ्ते का एन्ड शो के लिए काफी चौंकाने वाला रहा, क्योंकि वोट्स की कमी के कारण सारा गुरपाल और काजल राघवानी को एक साथ घर से बेघर (डबल एविक्शन) होना पड़ा। सारा के जाने से घर का पूरा माहौल ही बदल गया है।

 वहीं आपको बता दें, घर के अंदर प्रियंका को लगातार टारगेट किया जा रहा है। बाकी कंटेस्टेंट्स उन्हें घेरने और उनका मानसिक संतुलन बिगाड़ने की पूरी कोशिश में लगे हैं। माहौल इतना टॉक्सिक हो चुका है कि हर कदम पर प्रियंका के लिए मुश्किलें खड़ी की जा रही हैं।

इसके बावजूद प्रियंका जिस हिम्मत और हौसले के साथ डटी हुई हैं, वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है। सोशल मीडिया पर फैंस खुलकर प्रियंका के सपोर्ट में उतर आए हैं। इंस्टाग्राम और एक्स पर फैंस लगातार लिख रहे हैं कि कोई लाख कोशिश कर ले, लेकिन प्रियंका के हौसला को कोई नहीं तोड़ सकता। कमेंट्स में लोग उन्हें ‘सबसे मजबूत खिलाड़ी‘ बता रहे हैं और कह रहे हैं कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

उकसाने के बावजूद प्रियंका का संयम, सोशल मीडिया पर मिला भारी समर्थन

Priyanka vs Sara Gurpal
Priyanka vs Sara Gurpal ( Source: Social Media)

हालिया एपिसोड्स में घर के अंदर का माहौल काफी गरम नज़र आया। सारा गुरपाल और प्रियंका के बीच बहस इस कदर बढ़ी कि बात धमकियों और तानों तक पहुंच गई। हालांकि, लगातार हो रहे उकसावे और भारी दबाव के बावजूद प्रियंका ने अपनी शांति और ग्रेस बनाए रखा। प्रियंका के इमोशनल होने और मुस्कुराकर सीटुएशन्स का सामना करने पर उनके फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनके रिएक्शन और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।

‘Go Home Sara Gurpal’: मेकर्स से फैंस की मांग, बोले- सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं

Rise and Fall 2 latest Episode Update
Rise and Fall 2 latest Episode Update ( Source: Social Media)

अब यह सिर्फ खेल या आपसी लड़ाई की बात नहीं रह गई है, बल्कि बात कंटेस्टेंट्स की बेसिक सेफ्टी और अकाउंटेबिलिटी तक आ पहुंची है। शो में जिस तरह की भाषा और धमकियों का सामना प्रियंका को करना पड़ा, उससे दर्शक काफी गुस्से में हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस और कई यूजर्स ने मेकर्स से अपील की है कि इस पर तुरंत कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए। जनता का साफ कहना है कि किसी भी शो की टीआरपी या किसी की गेम किसी की जान और सुरक्षा से बढ़कर नहीं हो सकती। फैंस अब सोशल मीडिया पर ‘गो होम सारा गुरपाल‘ जैसे ट्रेंड चलाकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

वहीं, प्रियंका की पुरानी लड़ाई भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।  उन्होंने सरेआम गौतम गुलाटी को ‘गीदड़’ कह दिया, जिससे Penthouse से लेकर Basement तक हंगामा मच गया है।

Read More: Bigg Boss 20 Arishfa Khan Update: Arishfa Khan की छिनी Lifeline, घरवालों ने दिया बड़ा..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।