कलर्स टीवी और जियो सिनेमा का फेमस शो ‘सहर होने को है’ (Seher Hone Ko Hai) इन दिनों दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। शो में जब से 7 साल का लीप आया है, तब से कहानी में हर रोज नए-नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। पार्थ समथान (माहिद) और भाविका शर्मा (सहर) की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
रिसेंट में शो का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। इस प्रोमो में माहिद को एक बहुत बड़ी गलतफहमी हो जाती है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए जानते हैं कि आखिर नए प्रोमो में ऐसा क्या हुआ है।
सहर को जख्मी समझ बैठा माहिद, रोने को हुआ मजबूर

शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि माहिद अचानक सहर के सामने आता है। सहर के कुर्ते पर लाल रंग का बड़ा सा धब्बा लगा होता है। इसे देखकर माहिद को लगता है कि सहर बहुत बुरी तरह जख्मी हो गई है और उसका खून बह रहा है। माहिद बेहद इमोशनल और परेशान हो जाता है।
वह सहर से कहता है कि वह जितनी शिद्दत से उससे दूर रहना चाहती है, उतनी ही शिद्दत से वह भी उसके पास नहीं आना चाहता, लेकिन इस वक्त वह जख्मी है। माहिद की यह फिक्र और घबराहट देखकर सहर हैरान रह जाती है। माहिद बार-बार सहर से उसका जख्म दिखाने के लिए कहता है ताकि वह देख सके कि चोट कितनी गहरी है।
खून नहीं, कुर्ते पर गिरी थी ‘आइसक्रीम’- सहर ने खोला मजेदार राज
जब माहिद बहुत ज्यादा परेशान हो जाता है, तब सहर उसे डांटते हुए कहती है कि उसका कोई खून नहीं बह रहा है। माहिद हैरान होकर पूछता है कि अगर यह खून नहीं है, तो क्या पानी बह रहा है? इस पर सहर जो जवाब देती है, उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
सहर कहती है, “यह पानी नहीं, बल्कि रास्पबेरी आइसक्रीम है जो खून जैसी दिख रही है।” सहर बताती है कि उसने कमाल के लिए आइसक्रीम खरीदी थी, लेकिन रास्ते में चलते-चलते वह एक मैगजीन स्टैंड से टकरा गई। आइसक्रीम को बचाने के चक्कर में उसने अपना हाथ पीछे कर लिया, जिससे पूरी आइसक्रीम उसके कुर्ते के अंदर चली गई और लोगों को लग रहा है कि वह खून है। सहर कहती है कि अगर सच में खून बह रहा होता, तो वह इतने आराम से बहस नहीं कर रही होती।
कहानी में आएगा नया ट्विस्ट, धीमा के कोट से खुलेगा कौन सा राज?

इस मजेदार बहस के बाद प्रोमो में एक और मोड़ आता है। एक बच्चा रोते हुए आता है और अपनी खिलौने वाली गाड़ी ढूंढने की जिद करता है। माहिद और सहर उस बच्चे की गाड़ी ढूंढने की कोशिश करते हैं। इसी बीच सहर को झाड़ियों में एक पुराना कोट मिलता है।
इस कोट को हाथ में लेते ही सहर चौंक जाती है और कहती है, “यह तो धीमा का कोट है” अब दर्शकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर यह धीमा कौन है और उसका कोट वहां कैसे आया? क्या इस कोट के मिलने से माहिद और सहर की जिंदगी में कोई नया तूफान आने वाला है? यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।
Read More: KSBKBT 2 16 July 2026 Spoiler Alert: ‘शांतिनिकेतन’ में लौटेगा पुराना ड्रामा, करण की नफरत..


Download Android App
Download iOS App




