मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बाद शेयर बाजार कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा है लेकिन आज भारतीय शेयर बाजार ने हल्की बढ़त के साथ शुरू की और इस दौरान सेंसेक्स 186 अंक, 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,388 और निफ्टी 63 अंक, 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,142 पर था। खबर लिखते समय तक Sensex में 280 अंको का उछाल देखा गया है और निफ्टी में 76 अंको का हल्का उछाल देखने को मिला है।
IT शेयर में तेजी
बाजार में शुरुआती कारोबार में IT शेयर में खरीददारी के चलते तेजी दर्ज की गई है और Index में निफ्टी आईटी 1.80 प्रतिशत की मजबूती के साथ टॉप गेनर था। साथ ही निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी मीडिया, निफ्टी ऑटो, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी फार्मा, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी हेल्थकेयर भी हरे निशान में थे। वहीं निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे सूचकांक लाल निशान में थे।
Sensex में गेनर्स और लूजर्स शेयर
सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, एमएंडएम, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, टाइटन, टीसीएस, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, एचयूएल, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट गेनर्स थे। एक्सिस बैंक, इटरनल, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई और एलएंडटी लूजर्स थे।
एशियाई बाजारों मे उतार चढ़ाव
भारतीय शेयर बाजरा के साथ ही एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है। टोक्यो, शंघाई और सोल लाल निशान में थे। वहीं, हांगकांग, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ था। इस दौरान मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ और नैस्डैक 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।


Download Android App
Download iOS App




