Shilpa Shinde MMS Leak: ‘lock Upp 2’ में छलका ‘अंगूरी भाभी’ का दर्द, Fake वीडियो देखकर जम गया था शरीर, माँ को समाज में झेलनी पड़ी थी भारी बेइज्जती

Summary :

टेलीविजन की सबसे चहेती बहुओं और भाभियों में से एक, शिल्पा शिंदे यानी हमारी ‘अंगूरी भाभी’ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रिएलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में नजर आ रही शिल्पा ने हाल ही में अपने जीवन के सबसे  दर्दनाक दौर का खुलासा किया है। एक वक्त था जब हर घर में अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीतने वाली शिल्पा को एक फेक एमएमएस (MMS) स्कैंडल के जरिए बदनाम करने की बेहद घिनौनी साजिश रची गई थी। इस विवाद ने न सिर्फ शिल्पा को अंदर से तोड़ दिया, बल्कि उनके परिवार, खासकर उनकी बुजुर्ग माँ को भी समाज…

टेलीविजन की सबसे चहेती बहुओं और भाभियों में से एक, शिल्पा शिंदे यानी हमारी ‘अंगूरी भाभी’ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रिएलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में नजर आ रही शिल्पा ने हाल ही में अपने जीवन के सबसे  दर्दनाक दौर का खुलासा किया है। एक वक्त था जब हर घर में अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीतने वाली शिल्पा को एक फेक एमएमएस (MMS) स्कैंडल के जरिए बदनाम करने की बेहद घिनौनी साजिश रची गई थी।

इस विवाद ने न सिर्फ शिल्पा को अंदर से तोड़ दिया, बल्कि उनके परिवार, खासकर उनकी बुजुर्ग माँ को भी समाज के सामने शर्मिंदा होना पड़ा था। आइए जानते हैं शो के दौरान शिल्पा ने लैला (वरुण यादव) के सामने अपना कौन सा पुराना जख्म खोलकर रख दिया।

“वीडियो डाउनलोड हो रहा था और मेरा शरीर ठंडा पड़ गया था…”

Shilpa Shinde MMS Scandal
Shilpa Shinde MMS Leak( Source: Social Media)

शिल्पा शिंदे ने बताया कि यह उस समय की बात है जब उन्हें मशहूर कॉमेडी शो ‘भाभीजी घर पर हैं‘ से बाहर कर दिया गया था। शो से निकलने के बाद उनके जीवन में काफी ड्रामा चल रहा था और कई लोग उनके पीछे हाथ धोकर पड़े हुए थे। शिल्पा ने उस खौफनाक दिन को याद करते हुए कहा, “एक दिन एक मीडियाकर्मी ने मुझे एक वीडियो क्लिप भेजी। मैंने जब पूछा कि यह क्या है, तो उसने कहा कि यह आपका वीडियो है, इसे खोलकर देखिए।

जब वो 2 मिनट का वीडियो डाउनलोड हो रहा था, तो मुझे अंदर से एक अजीब सा डर लगा। मुझे लगा कि कहीं किसी चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते वक्त मेरा वीडियो तो नहीं बना लिया गया? डर के मारे मेरी गाड़ी में ही मेरा पूरा शरीर बिल्कुल ठंडा पड़ गया था।”

पोर्न वीडियो को ब्लर कर ‘अंगूरी भाभी’ के नाम से किया गया था वायरल

Shilpa Shinde Fake MMS Download Trauma
Shilpa Shinde Fake MMS Download Trauma ( Source : Social Media)

शिल्पा ने आगे बताया कि जब उन्होंने हिम्मत जुटाकर उस धुंधले (Blur) वीडियो को देखा, तो वह दंग रह गईं। वीडियो में एक लड़की किसी लड़के के साथ ऑब्जेक्शनेबल हालत में थी। जब शिल्पा ने उस मीडियाकर्मी को डांटा और कहा कि “क्या तुम पागल हो? मुझे अच्छे से पता है कि मैं आखिरी बार कब किसी रिलेशनशिप में थी, यह मैं हो ही नहीं सकती।” तब उस रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या हम इसे रिलीज कर दें?

एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह असल में एक हिंदी पोर्न वीडियो था। कुछ शातिर लोगों ने शिल्पा को पूरी तरह बर्बाद करने के लिए उस वीडियो की लड़की के चेहरे और एंगल्स को ब्लर कर दिया और इंटरनेट पर यह अफवाह फैला दी कि ‘भाभीजी का एमएमएस आउट हो गया है’। शिल्पा ने कहा कि इस साजिश का पर्दाफाश करने के लिए उन्हें लगातार 6 से 7 घंटे तक साइबर क्राइम यूनिट के दफ्तर में बैठना पड़ा था, तब जाकर सच सामने आया।

जब माँ से वॉचमैन ने पूछा सवाल, बिग बॉस से पहले खटखटाना पड़ा था कोर्ट का दरवाजा

इस पूरे विवाद का सबसे दर्दनाक हिस्सा शिल्पा के परिवार पर बीता। शिल्पा ने रोते हुए बताया कि इस फेक वीडियो की वजह से उनकी माँ को समाज में भारी जिल्लत और ताने सुनने पड़े। शिल्पा ने कहा, “मेरी मम्मी ने मुझे बताया कि हमारी सोसायटी का वॉचमैन उनसे पूछ रहा था कि क्या आपकी बेटी का कोई गंदा वीडियो लीक हुआ है? सोचिए एक माँ पर क्या गुजरी होगी।”

इसके साथ ही शिल्पा ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ‘बिग बॉस’ के घर में एंट्री करने से ठीक पहले उन पर एक क्रिमिनल केस भी दर्ज करा दिया गया था। उन्हें बदनाम करने और रोकने की हर मुमकिन कोशिश की गई थी। शिल्पा के मुताबिक, वह अदालत से बाकायदा बेल (जमानत) लेकर बिग बॉस के शो में शामिल होने गई थीं। शिल्पा का यह दर्द बयां करता है कि ग्लैमर की इस चकाचौंध के पीछे कलाकारों को कितनी मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ता है।

Read More: Dhamaal 4 Box Office Collection: Ajay Devgn की कॉमेडी के आगे ‘वेलकम टू द जंगल’ और..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।