इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में इंडियन टीम की निराशाजनक हार के बाद टीम के परफॉर्मेंस, प्लानिंग और मुख्य कोच गौतम गंभीर को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज ए बी डिविलियर्स ने भी इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि आईपीएल में शानदार परफॉर्मेंस करने वाले खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट की अलग चुनौतियों को समझना होगा।
AB De Villiers On T-20 Loss Of India: इंटरनेशनल क्रिकेट में हर मैच अलग चुनौती

अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान डिविलियर्स ने कहा कि आईपीएल में सफलता हासिल करना और इंटरनेशनल लेवल पर लगातार अच्छा परफॉर्म करना दो अलग-अलग बातें हैं। उनके मुताबिक, इंटरनेशनल क्रिकेट में हर टीम के पास वर्ल्ड लेवल के गेंदबाज होते हैं, इसलिए बल्लेबाजों को सिर्फ एग्रेसिव गेम पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक सफल बल्लेबाज वही होता है, जो मैच की सिचुएशन के मुताबिक अपनी बल्लेबाजी का तरीका बदल सके। हर समय बड़े शॉट खेलने की कोशिश करना सही प्लानिंग नहीं होती, बल्कि जरूरत पड़ने पर संयम के साथ पारी को आगे बढ़ाना भी आना चाहिए।
गौतम गंभीर के सामने बड़ी जिम्मेदारी

डिविलियर्स का मानना है कि इंडियन टीम को आगे बढ़ाने की अहम जिम्मेदारी अब मुख्य कोच गौतम गंभीर के कंधों पर है। उन्होंने भरोसा जताया कि गंभीर इस चुनौती का सामना करने के काबिल हैं, लेकिन मौजूदा हार टीम के लिए एक महत्वपूर्ण सीख भी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा है कि आईपीएल में लगातार रन बनाने वाले खिलाड़ियों को अब यह समझना होगा कि इंटरनेशनल क्रिकेट का लेवल कई ज्यादा मुश्किल है। यहां सफलता पाने के लिए तकनीक, धैर्य और सिचुएशन के मुताबिक खुद को ढालने की क्षमता बेहद जरूरी है।
“हर समय पांचवें गियर में नहीं खेल सकते”

डिविलियर्स ने बल्लेबाजों को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपनी बल्लेबाजी में विविधता लानी होगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी हमेशा एग्रेसिव अंदाज में नहीं खेल सकते। कई बार टीम की जरूरत के मुताबिक पारी को संभालना, पार्टनरशिप बनाना और सही समय पर अटैक करना ज्यादा जरूरी होता है। उनके मुताबिक, इंटरनेशनल क्रिकेट में सफल होने के लिए खिलाड़ियों के पास अलग-अलग सिचुएशन में खेलने की क्षमता होनी चाहिए।
भारत की हार पर जताई निराशा

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने एक्सेप्ट किया कि भारत का 4-0 से सीरीज गंवाना उनके लिए निराशाजनक रहा। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि युवा और अनएक्सपीरिएंस्ड टीम होने के कारण ऐसा रिजल्ट पूरी तरह अनएक्सपेक्टेड नहीं था। उन्होंने कहा कि नई टीम तैयार करने में समय लगता है और कोई भी टीम रातों-रात जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली या रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी नहीं तैयार कर सकती। ऐसे में टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों दोनों को धैर्य रखना होगा।
गेम प्लान की कमी भी आई नजर

डिविलियर्स ने यह भी कहा कि सीरीज के दौरान कई मौकों पर इंडियन टीम के पास साफ प्लानिंग दिखाई नहीं दी। उनके मुताबिक, मुश्किल सिचुएशन में टीम का गेम प्लान कमजोर नजर आया, जिसका असर परफॉर्मेंस पर पड़ा।
टीम सेलेक्शन और प्लानिंग पर जारी बहस
इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर के फैसलों पर भी सवाल उठ रहे हैं। खासकर टीम सेलेक्शन और प्लेइंग इलेवन में लगातार किए गए बदलावों को लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच बहस जारी है। कई खिलाड़ियों को लगातार मौके मिले, लेकिन वे उम्मीदों के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर सके। हालांकि, डिविलियर्स का मानना है कि हार की पूरी जिम्मेदारी सिर्फ कोच पर डालना सही नहीं होगा। उनके मुताबिक, मैदान पर उतरने वाले खिलाड़ियों को भी अपना रोल निभाना होगा और दबाव के समय बेहतर प्रदर्शन करके टीम को मुश्किल सिचुएशन से बाहर निकालना होगा।
Read More: ODI सीरीज के बाद कोच की होने वाली है छुट्टी!, टीम इंडिया को लगेगा बड़ा झटका


Download Android App
Download iOS App




