US Brazil Tariff War: अमेरिका ने ब्राजील पर लगाया 25% टैरिफ, राष्ट्रपति लूला ने WTO में चुनौती देने का किया ऐलान

Summary :

मिडिल ईस्ट में बमबारी के बीच अमेरिका ने टैरिफ वॉर शुरू कर दिया है और ब्राजील पर 22 जुलाई 2026 से कुछ सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। साथ ही ब्राजील के राष्ट्रपति लूला पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह समझौते में ईमानदारी से काम नहीं कर रहे है ब्लकि राजनीती कर रहे है। वहीं राष्ट्रपति लूला ने इसे एकतरफा फैसला बताया है और WTO में चनौती देने के साथ ही रेसिप्रोसिटी कानूनी रास्ता अपनाने की बात कही है। ब्राजील पर लगाया 25% टैरिफ ब्राजील पर टैरिफ बम फोड़ने के बाद अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि…

मिडिल ईस्ट में बमबारी के बीच अमेरिका ने टैरिफ वॉर शुरू कर दिया है और ब्राजील पर 22 जुलाई 2026 से कुछ सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। साथ ही ब्राजील के राष्ट्रपति लूला पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह समझौते में ईमानदारी से काम नहीं कर रहे है ब्लकि राजनीती कर रहे है। वहीं राष्ट्रपति लूला ने इसे एकतरफा फैसला बताया है और WTO में चनौती देने के साथ ही रेसिप्रोसिटी कानूनी रास्ता अपनाने की बात कही है।

ब्राजील पर लगाया 25% टैरिफ

ब्राजील पर टैरिफ बम फोड़ने के बाद अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ने बताया कि लगातार सार्वजनिक सुनवाई और बयान के साथ ब्राजील के अधिकारियों के साथ कई दौर की बातचीत के बाद, आज अमेरिकी व्यापार विभाग ने 1 साल तक लंबी जांच के बाद 1974 के व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत ब्राजील से आयातित कुछ वस्तुओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की गई है। अमेरिका ने आरोप लगाते हुए कहा कि ब्राजील की व्यापार नीतियां गलत रही है।

व्यापार नियमों का उल्लंघन

President Lula statement
President Lula statement

राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा में ब्राजील सरकार ने अमेरिका पर पलटवार करते हुए इस फैसले को व्यापार नियमों का उल्लंघन बताया और कहा कि यह एकतरफा फैसला है। पिछले 15 सालों का व्यापार इतिहास गिनाते हुए बताया कि अमेरिका ने ब्राजील से लगभग 424.5 अरब डॉलर का गुड्स और सर्विस में सरप्लस मिला है। साथ ही साल 2025 में बिना किसी इम्पोर्ट ड्यूटी के अमेरिका से 76 प्रतिशत आयात किया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।