Mohanlal On Drishyam 3: मोहनलाल ने की अजय देवगन की फिल्म की जमकर तारीफ, जानें फिल्म में क्या है खास?

Summary :

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूज़न' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दुनियाभर में 489.74 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। मलयालम 'दृश्यम' के अभिनेता मोहनलाल ने फिल्म की कहानी और अजय देवगन समेत पूरी टीम के काम की तारीफ की है। साल 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी 'दृश्यम 3' अब 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के करीब है, जबकि पहले स्थान पर 'धुरंधर: द रिवेंज' है।

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है और यह साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इसी बीच, ओरिजिनल मलयालम ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के मेन एक्टर मोहनलाल ने अजय देवगन और पूरी टीम की तारीफ की है।

Mohanlal On Drishyam 3: मोहनलाल ने ‘दृश्यम 3’ की टीम को दी बधाई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Studio18 (@starstudio18)

मलयालम फिल्म ‘दृश्यम’ में मेन रोल निभाने वाले मोहनलाल ने हिंदी फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ देखने के बाद अपना रिएक्शन शेयर किया है। स्टार स्टूडियो 18 की ओर से जारी एक वीडियो में उन्होंने फिल्म की कहानी और उसे शानदार तरीके से खत्म करने के लिए टीम की तारीफ करी है। मोहनलाल ने अभिषेक पाठक, कुमार मंगत पाठक, अजय देवगन और फिल्म की पूरी कास्ट व क्रू को बधाई देते हुए कहा कि कहानी के इस सफर को जिस तरह पूरा किया गया, उससे वो काफी प्रभावित हुए हैं। उनके इस मैसेज ने फिल्म की सफलता के बीच टीम की खुशी को और बढ़ा दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर लगातार बढ़ रही कमाई

Drishyam 3 Box Office
Drishyam 3 Box Office (Source: Google)

‘दृश्यम 3’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एवेलेबल आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 12वें दिन फिल्म ने भारत में 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू कमाई 315.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 378.24 करोड़ रुपये बताया गया है। विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 11वें दिन विदेशी बाजारों से फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई 111.50 करोड़ रुपये हो गई।

इन आंकड़ों के बेस पर फिल्म का दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 489.74 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि अजय देवगन की यह फिल्म 500 करोड़ रुपये का ग्लोबल आंकड़ा कब पार करती है।

‘धुरंधर 2’ से पीछे है अजय देवगन की फिल्म

Drishyam 3 World Wide Collection
Drishyam 3 World Wide Collection (Source: Google)

साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘दृश्यम 3’ दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बनी हुई है, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1,149.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, फिल्म की दुनियाभर में नेट कमाई 1,813.39 करोड़ रुपये बताई गई है।

Read More: Jailer 2 Advance Booking: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में करी धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।