‘बाहुबली’ में शिवगामी देवी का किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस राम्या कृष्णन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय से खबरें थीं कि राम्या कृष्णन और उनके पति, फिल्ममेकर कृष्णा वामसी के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं है और दोनों अलग हो चुके हैं। अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ किया है कि वे अभी भी शादीशुदा हैं, लेकिन अपनी सुविधा के मुताबिक अलग-अलग शहरों में रहते हैं।
Ramya Krishnan On Her Divorce: पति से अलग शहर में क्यों रहती हैं राम्या?

हाल ही में ‘रॉ टॉक्स विद वी. के.’ पॉडकास्ट में राम्या कृष्णन ने अपनी शादी और पति के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच कोई अलगाव नहीं हुआ है और उनका रिश्ता पहले की तरह ही कायम है। एक्ट्रेस के मुताबिक, काम और बेटे की पढ़ाई की वजह से उन्हें अलग-अलग शहरों में रहना पड़ता है। जब वह टीवी शो की शूटिंग कर रही थीं, उस दौरान उनका बेटा हैदराबाद में रहता था। बाद में स्कूल बंद होने और अन्य परेशानियों के चलते उन्होंने बेटे का दाखिला चेन्नई के स्कूल में करा दिया। इसके बाद से दोनों अलग-अलग शहरों में रहने लगे।
शादी को बताया ओवररेटेड

बातचीत के दौरान राम्या ने शादी को जरूरत से ज्यादा अहमियत देने वाली अरेंजमेंट बताया। उन्होंने कहा कि शायद उन्हें शादी करने के बजाय लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला करना चाहिए था। एक्ट्रेस ने बताया कि कृष्णा वामसी शुरुआत में लिव-इन में रहने के फेवर में थे, लेकिन उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। राम्या का मानना है कि शादी के बाद कई बार कपल को अपने रिश्ते से ज्यादा परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों को जवाब देना पड़ता है।
हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि उनके और कृष्णा के बीच सबकुछ ठीक है। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि शायद अलग-अलग रहने की वजह से ही उनका रिश्ता इतना अच्छा चल रहा है। अब दोनों पति-पत्नी से ज्यादा अच्छे दोस्त की तरह रहते हैं।
2003 में हुई थी दोनों की शादी

राम्या कृष्णन और कृष्णा वामसी की शादी साल 2003 में हुई थी। दोनों ने ‘चंद्रलेखा’, ‘श्री आंजनेयम’ और ‘रंगा मार्तंडा’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। फिर साल 2005 में उनके बेटे ऋत्विक वामसी का जन्म हुआ। राम्या ने बताया कि कृष्णा की जिंदगी पूरी तरह सिनेमा के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों अपने-अपने काम में बिज़ी रहते हैं और एक-दूसरे को भरपूर स्पेस देते हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगी राम्या कृष्णन

वर्कफ्रंट की बात करें तो राम्या कृष्णन हाल ही में ‘जेलर 2’ में नजर आई थीं। उनकी आने वाली फिल्मों में ‘राका’, ‘श्री श्री’, ‘पॉकेट नॉवेल’ और ‘तेरा यार हूं मैं’ शामिल हैं। इसके अलावा वह हाल ही में ‘बिग बॉस 10 तमिल’ में गेस्ट होस्ट के रूप में भी दिखाई दी थीं।


Download Android App
Download iOS App




