Ranabaali X Review: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स, जानें कैसी है फिल्म?

Summary :

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘राणाबली’ 16 अक्टूबर को रिलीज हुई और इसे सोशल मीडिया पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शकों ने विजय की दमदार एक्टिंग, रश्मिका के अभिनय और दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ की, लेकिन फिल्म के दूसरे हाफ और धीमी कहानी की आलोचना भी हुई। कुछ यूजर्स ने जरूरत से ज्यादा हिंसा, कमजोर बैकग्राउंड म्यूजिक और सुस्त स्क्रीनप्ले पर निराशा जताई, जबकि अन्य ने निर्देशक राहुल सांकृत्यायन की कहानी कहने की शैली को सराहा।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड पीरियड-ड्रामा एक्शन फिल्म ‘राणाबली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट थी, खासकर इसलिए क्योंकि विजय और रश्मिका की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आ रही है। हालांकि, रिलीज के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को लेकर अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ दर्शकों ने विजय की दमदार एक्टिंग और दोनों सितारों की केमिस्ट्री की तारीफ की है, जबकि कुछ ने फिल्म के धीमे रफ्तार, दूसरे हाफ में बोरियत और जरूरत से ज्यादा हिंसा पर सवाल उठाए हैं।

‘राणाबली’ को लेकर X पर क्या कह रहे हैं दर्शक?

फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने निर्देशक राहुल सांकृत्यायन की कहानी कहने की एबिलिटी की तारीफ करी है। एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि निर्देशक ने इमोशन्स, किरदारों और सीन्स को जिस तरह पर्दे पर उतारा है, वह उनके सिनेमा के प्रति जुनून को दिखाता है।

वहीं, एक दूसरे दर्शक ने विजय देवरकोंडा की एक्टिंग को फिल्म की बड़ी ताकत बताया। यूजर के मुताबिक, विजय का स्क्रीन प्रेजेंस और उनकी एनर्जी फिल्म को संभालती है। जबकि रश्मिका मंदाना की परफॉर्मेंस और दोनों कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री को भी पसंद किया गया है। हालांकि, इस दर्शक ने यह भी माना कि फिल्म के कुछ हिस्सों में कमियां हैं, लेकिन इसमें कई इफेक्टिव पल मौजूद हैं।

कुछ दर्शकों को पसंद नहीं आया फिल्म का दूसरा हाफ

जहां कई लोगों ने फिल्म की तारीफ की, तो वहीं कुछ दर्शकों ने इसकी कमजोरियों को भी सामने लाने की कोशिश करी। खास तौर पर फिल्म के दूसरे हिस्से को लेकर नेगेटिव रिएक्शन देखने को मिले हैं। एक यूजर ने फिल्म को थकाऊ बताते हुए लिखा कि विजय ने अपनी ओर से पूरी कोशिश की, लेकिन कमजोर कहानी ने उनकी कोशिशों को सक्सेसफुल नहीं होने दिया। इस दर्शक को रश्मिका के स्क्रीन पर आने वाले सीन्स ज्यादा पसंद आए। साथ ही, अजय-अतुल के म्यूज़िक को निराशाजनक बताया गया है और फिल्म में जरूरत से ज्यादा हिंसा दिखाने पर भी ऑब्जेक्शन उठाया गया।

एक दूसरे यूजर ने फिल्म के पहले हाफ को सुस्त बताया। उनके मुताबिक, विजय और रश्मिका से जुड़े सीन्स अच्छे हैं, लेकिन बाकी कहानी कई जगह धीमी और डल्ल हो जाती है। ब्रिटिश दौर से जुड़े सीन्स में भी उन्हें इमोशनल गहराई की कमी महसूस हुई। इसके अलावा, बैकग्राउंड म्यूजिक को लेकर भी उन्होंने निराशा जाहिर की।

विजय-रश्मिका की केमिस्ट्री बनी फिल्म की खासियत

‘राणाबली’ को लेकर सामने आ रहे रिएक्शन्स में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी का जिक्र बार-बार हो रहा है। दोनों कलाकार इससे पहले ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि इस नई फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को कई दर्शकों ने पसंद किया है। लेकिन, कुछ दर्शकों का मानना है कि मजबूत एक्टिंग के बावजूद फिल्म की कहानी और इसकी रफ्तार हर जगह इफेक्ट नहीं छोड़ पाती।

‘राणाबली’ की स्टार कास्ट और मेकर्स

Rana Baali Star Cast
Rana Baali Star Cast (Source: Google)

‘राणाबली’ में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना मेन रोल में हैं। इनके अलावा हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वोस्लो भी फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है। वहीं इसका निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले नवीन यरनेनी और वाई रवि शंकर ने किया है, जबकि टी-सीरीज फिल्म्स इसे प्रेजेंट कर रही है। विजय और रश्मिका की जोड़ी को लेकर फैंस में खास एक्साइटमेंट है। वहीं दोनों सितारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फिल्म के अट्रेक्शन का खास हिस्सा है।

कुल मिलाकर कैसी है ‘राणाबली’?

Ranabaali Movie X Review
Ranabaali Movie X Review (Source: Google)

आपको बता दें कि ‘राणाबली’ को सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे है। जहां विजय देवरकोंडा की एक्टिंग, रश्मिका मंदाना की मौजूदगी और दोनों की केमिस्ट्री को तारीफ मिली है, तो वहीं धीमी कहानी, दूसरे हाफ की लंबाई, म्यूज़िक और हिंसा को लेकर कुछ दर्शक निराश हैं।

फिलहाल, शुरुआती सोशल मीडिया रिएक्शन से यही सिग्नल मिलता है कि फिल्म ने दर्शकों को दो हिस्सों में बांट दिया है। कुछ लोगों को इसका अंदाज और कलाकारों का प्रदर्शन पसंद आया, जबकि दूसरे दर्शकों को इसकी कहानी उम्मीदों पर खरी उतरती नजर नहीं आई।

Read More: Jailer 2 Advance Booking: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में करी धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।