Anupama 02 September 2026 Spoiler Alert: क्या पैसों की भूख में बिखर जाएगा शाह परिवार? प्राइज मनी पर Toshu और Pakhi का बड़ा दांव

Summary :

https://www.justshowbiz.net/anupama-2nd-september-2026-written-update-will-anupama-share-her-prize-money/

स्टार प्लस के फेमस सीरियल ‘अनुपमा’ में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। अनुपमा ने अपनी कड़ी मेहनत से जो प्राइज मनी जीती है, उसे देखकर शाह परिवार के लोगों के मन में लालच आ गया है। तोषू और पाखी ने तो हद ही कर दी- दोनों खुलकर पैसों में अपना हिस्सा मांगने लगे हैं। हद तो तब हो गई जब बा (लीला) ने भी अपना सुर बदलते हुए पैसों की मांग कर दी। तोषू अपनी पत्नी किंजल के हिस्से का पैसा भी हड़पना चाहता है, लेकिन किंजल ने साफ मना करते हुए तोषू को सख्त वॉर्निंग दे दी।

पैसों के लालच में भूले रिश्ते: तोषू और बा की नजर अनुपमा की इनामी राशि पर

Anupama 2 September 2026 Promo
Anupama 2 September 2026 Promo ( Source: Social Media)

अनुपमा अपने ही घर वालों का यह लालच देखकर अंदर से टूट गई है। बापूजी (हसमुख) अनुपमा को समझाते हैं कि इन बच्चों को अपनी कमाई से सीखना चाहिए, इसलिए वो यह पैसा किसी में न बांटे और अपने सपनों का घर बनाए। लेकिन अनुपमा फिर भी सबका हक देने और खुद बैंक से लोन लेकर घर बनाने का बड़ा फैसला लेती है।

परितोष और पाखी समेत परिवार के कुछ सदस्य अपने हिस्से की बात उठा चुके हैं। वहीं माही भी याद दिलाती है कि कंपटीशन में उसका योगदान रहा है। ऐसे में घर का माहौल एक बार फिर बिगड़ता नजर आ रहा है।

श्रुति की रोते हुए विदाई: ‘अनुज और प्रेम मेरे कभी थे ही नहीं…’

Anupama Upcoming Twist
Anupama Upcoming Twist ( Source: Social Media)

दूसरी तरफ, शो में एक बेहद इमोशनल मोड़ देखने को मिला। श्रुति हमेशा-हमेशा के लिए दूर जाने का फैसला कर चुकी है। विदाई के वक्त उसकी आंखें नम थीं। श्रुति ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि वह राही को इतना प्यार करती थी कि उस पर अपना कंट्रोल जमाना चाहती थी। उसने रोते हुए कबूल किया कि वह अनुज और प्रेम को अपने साथ ले जाने आई थी, लेकिन अब उसे रियलाइज हो चुका है कि जो उसका कभी था ही नहीं, उसे पाया नहीं जा सकता।

अनुज हमेशा से अनुपमा के थे और राही भी उन्हीं की बेटी है। वसुंधरा कोठारी और परिवार के बाकी सदस्यों ने श्रुति को गले लगाया और विदा किया। राही ने भी इमोशनल होकर श्रुति को अपनी मां का दर्जा दिया, जिससे माहौल और भी इमोशनल हो गया।

‘अपना घर’ का सपना या नया कानूनी फ्रॉड? अनुपमा के सामने खड़ी हुई बड़ी मुसीबत

Anupama Dream House Scam
Anupama Dream House Scam ( Source: Social Media)

दिग्विजय के बार-बार हिम्मत देने पर अनुपमा आखिरकार अपने सपनों का ‘अपना घर‘ बनाने की राह पर निकल पड़ी है। वह अपने प्लॉट के कागजात चेक करती है और पहली किस्त (डाउन पेमेंट) जमा करने की तैयारी करती है। अनुपमा अब चालाक प्लॉट मैनेजर्स की बातों में न आकर एक-एक कागज ध्यान से पढ़ रही है।

लेकिन अनुपमा की खुशियां ज्यादा देर नहीं टिकने वाली हैं। आने वाले ट्विस्ट में खबर आ रही है कि जिस प्लॉट को अनुपमा खरीदने जा रही है, वह एक बहुत बड़े लीगल स्कैम (कानूनी घोटाले) में फंसा हुआ है। एक तरफ घर वालों का पैसों के लिए दबाव और दूसरी तरफ नए घर पर मंडराता फ्रॉड का खतरा- अब देखना यह होगा कि अनुपमा इस नई मुसीबत का सामना कैसे करती है।

Read More: Anupama 01 September 2026 Spoiler Alert: Anuj के कैफे को लेकर Shruti ने लिया चौंकाने..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।