टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ (Anupama) में इन दिनों दर्शकों को एक के बाद एक जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। नवरात्रि के पावन अवसर पर शाह परिवार में खुशियों का माहौल तो है, लेकिन साथ ही नए ड्रामे की शुरुआत भी हो चुकी है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में जो कुछ हुआ, उसने फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं। आइए जानते हैं आज के एपिसोड की पूरी और आसान अपडेट।
अंश ने जीती प्रांशी की कस्टडी, घर में हुआ जोरदार स्वागत

नवरात्रि के पहले दिन शाह परिवार में जश्न का माहौल देखा जाएगा। अनुपमा ने पूरे विधि-विधान के साथ गणेश पूजा और आरती होगी , जिसमें सबने परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी । इस बीच, सबसे बड़ी खुशी तब आई जब अंश आखिरकार प्रियांशी की कस्टडी जीतने में कामयाब हो गया और उसे अपने घर ले आया। इतने दिनों बाद अपनी बेटी को पाकर अंश की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बा और अनुपमा ने भी घर में छोटी बच्ची का स्वागत एक नन्हीं देवी के रूप में किया। हालांकि, इस खुशी के बीच परिवार के कुछ सदस्यों के चेहरों पर चिंता साफ झलक रही थी।
प्रेरणा का बदला तेवर और गौतम का हाई-वोल्टेज ड्रामा

जैसे ही प्रियांशी घर में आई, प्रेरणा का रवैया पूरी तरह बदल गया। प्रियांशी को अंश के करीब आता देख प्रेरणा के मन में जलन और नाराजगी साफ दिखने लगी, जिससे साफ है कि आने वाले दिनों में वह प्रियांशी के खिलाफ कोई बड़ी चाल चल सकती है। दूसरी तरफ, प्रियांशी की कस्टडी हारने के बाद गौतम बुरी तरह टूट गया और अनुपमा के सामने फूट-फूटकर रोने लगा। हालांकि, परिवार के बाकी सदस्यों का मानना है कि गौतम का यह सिर्फ एक नाटक था, क्योंकि वह सिर्फ प्रियांशी के सहारे ही घर में टिका हुआ था। वसुंधरा ने भी चेतावनी दी है कि वह किसी भी कीमत पर प्रियांशी को वापस लेकर रहेगी।
बिल्डर्स के खिलाफ अनुपमा की जंग और नया मुसीबत का पहाड़

एक तरफ जहाँ घर के अंदर प्रियांशी की कस्टडी को लेकर दंगल मचा है, वहीं दूसरी तरफ अनुपमा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अनुपमा उन ग्राहकों के लिए न्याय की गुहार लगा रही है जिनके साथ बिल्डर्स ने धोखा किया है। लेकिन मुश्किल तब बढ़ जाती है जब एक-एक करके लोग डर के मारे इस लड़ाई से पीछे हटने लगते हैं। इस अकेलेपन और लाचारी के बीच अनुपमा का दिल टूट जाता है, लेकिन तभी देवी दुर्गा के रूप में एक उम्मीद की किरण नजर आती है। प्रीकैप में दिखाया गया है कि मोहनलाल मथेलिया सीधे अनुपमा से मिलने पहुंचता है, जिससे आने वाले एपिसोड में हंगामा होना तय है।
Read More: Sony SAB: ‘हस्तिनापुर के वीर’ में जरासंध बनकर छाएंगे Aabhaas Mehta, बोले- इतना भव्य..


Download Android App
Download iOS App




