टीवी का सबसे पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ इन दिनों बेहद ही दिलचस्प मोड़ पर पहुँच चुका है। हर बीतते दिन के साथ शाह परिवार और कोठारी परिवार के बीच की कड़वाहट बढ़ती ही जा रही है। सीरियल में अब सिर्फ पकवानों या बिजनेस की लड़ाई नहीं रह गई है, बल्कि यह लड़ाई अब ईगो, टीआरपी और पुराने रिश्तों के टूटने-जुड़ने तक पहुँच गई है। आज के एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला, जहाँ मीडिया के सवालों से लेकर घर के अंदर पकती नई साजिशों ने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखा।
मीडिया के सवाल और मिस्टर प्रेम का खुला चैलेंज

आज के एपिसोड की शुरुआत होती है एक गरमा-गरम माहौल से। मीडिया वाले कोठारी और शाह परिवार को घेर लेते हैं। रिपोर्टर्स मिस्टर प्रेम कोठारी से सीधे सवाल पूछते हैं- “क्या आप लोगों की ये जंग वाकई असली है या सिर्फ टीआरपी बटोरने का एक जरिया?“
इस पर मिस्टर प्रेम कोठारी बिना किसी झिझक के कड़क आवाज में जवाब देते हैं कि वे टीआरपी के लिए कोई नाटक नहीं करते। उन्होंने साफ कह दिया कि यह जंग अनुपमा ने शुरू की थी और इसे खत्म भी वही करेंगे, वो भी अपनी धमाकेदार जीत के साथ। लेकिन अनुपमा भी कहाँ चुप रहने वाली थी, अनुपमा ने तुरंत जवाब दिया कि अगर जीतना ही है तो अपने हुनर के दम पर जीतो, पैसे फेंककर या किसी का टैलेंट खरीदकर नहीं। दोनों की यह बहस अब एक बड़ी लड़ाई का इशारा कर रही है।
परितोष की नई चालबाज़ी: क्या फिर टूटेगा अनुपमा का भरोसा?

कहानी में सबसे बड़ा सस्पेंस परितोष यानी तोशू को लेकर बना हुआ है। तोशू का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड देखा जाए तो उसने हमेशा अपने फायदे के लिए अपनी मां अनुपमा की पीठ में छुरा घोंपा है। बिजनेस की लड़ाई अब काफी बढ़ गई है और तोशू फिर से अपनी नई चालें चलने लगा है।
अंदर की खबर यह है कि तोशू दूसरी टीम के साथ मिलकर कोई बड़ी डील करने की चक्कर में है। वह अनुपमा के टैलेंट और प्लान्स का इस्तेमाल करके बस अपना फायदा निकालना चाहता है। वह अनुपमा की मेहनत और प्लान्स का इस्तेमाल करके बस अपना फायदा पाना चाहता है। अनुपमा हमेशा की तरह अपने बेटे पर भरोसा करने की भूल कर रही है, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि क्या तोशू इस बार भी मां के भरोसे की धज्जियां उड़ा देगा?
कंपटीशन के बीच बिखरते रिश्ते और नई साजिशें

शो में सिर्फ प्रेम और अनुपमा ही नहीं, बल्कि राही, प्ररेणा और घर के बाकी सदस्य भी इस जंग की लपेट में आ चुके हैं। एक तरफ जहां इंटरव्यू का ड्रामा चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कस्टमर्स और बिजनेस को लेकर आपस में तू-तू मैं-मैं हो रही है।
अनुपमा अपने उसूलों और ईमानदारी पर टिके रहने की कोशिश कर रही है, लेकिन चारों तरफ से बुने जा रहे साजिशों के जाल में वह अकेली पड़ती दिख रही है। एक तरफ पैसों की ताकत है और दूसरी तरफ अनुपमा का बेजोड़ हुनर। अब देखना यह होगा कि आने वाले एपिसोड में अनुपमा इस बड़े धोखे और टीआरपी के खेल से खुद को और अपने परिवार को कैसे बचाती है।
Read More: Anupama 21 August Spoiler Alert: अनुपमा पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, क्या Shruti की चाल से..


Download Android App
Download iOS App




