Anupama 25th August 2026 Spoiler Alert: फिनाले से ठीक 5 मिनट पहले गायब हुई Anupama, क्या फिर जीत जाएगी Vasundhara की चाल?

Summary :

टीवी शो 'अनुपमा' के 25 अगस्त के एपिसोड में ज़बरदस्त मोड़ देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कुकिंग कॉम्पिटिशन का ग्रैंड फिनाले सिर पर है, वहीं वसुंधरा और गौतम अनुपमा को कॉम्पिटिशन और ट्रॉफी छोड़ने के लिए रिश्वत देने की कोशिश करते हैं। इस बीच दिग्गविजय और घर के बुजुर्ग अनुपमा के सालों के संघर्ष, संयम और हुनर की याद दिलाते हुए उसे इस आखिरी मुकाबले में डटकर लड़ने के लिए हौसला देते हैं। जानिए अनुपमा कैसे अपने खिलाफ रची साजिशों को तोड़कर कुकिंग शो का मुकाबला जीतेगी।

टीवी के फेमस शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों हर पल एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। कुकिंग कॉम्पिटिशन अपने अंतिम पड़ाव यानी ग्रैंड फिनाले पर पहुंच चुका है, लेकिन अनुपमा की राहें आसान होने का नाम नहीं ले रही हैं। विरोधियों की घटिया साजिशों और घर की रोज-रोज की चिकचिक से अनुपमा समझ नहीं पा रही है कि आगे क्या कदम उठाए।

वसुंधरा की गंदी चाल, पैसों से अनुपमा का ईमान खरीदने की कोशिश

Anupama 25th August 2026 Spoiler Alert
Anupama 25th August 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले शो में भारी बवाल मच गया है। वसुंधरा और गौतम को इस बात का अच्छी तरह से डर सता रहा है कि अगर अनुपमा मुकाबले में बनी रही, तो ट्रॉफी जीतना उनके लिए नामुमकिन हो जाएगा।

इसी डर के मारे वसुंधरा अनुपमा को मोटी रकम, जमीन और घर का लालच देकर कुकिंग शो छोड़ने के लिए मनाती है। वसुंधरा चाहती है कि अनुपमा खुद अपनी मर्जी से ट्रॉफी छोड़ दे ताकि उनके अपने बंदे की जीत पक्की हो सके। मीडिया के सामने भी ईशानी और प्रेरणा इस बात का खुलासा करने की कोशिश करती हैं, लेकिन अनुपमा समझदारी दिखाते हुए घर की बात बाहर नहीं जाने देती।

हाथ की सिद्धि और सालों की तपस्या, कौन देगा अनुपमा को हौसला?

Anupama Written Update Today
Anupama Written Update Today ( Source: Social Media)

जब अनुपमा अपने स्वाभिमान और परिवार के बीच टूट रही होती है, तब उसे अपनों का साथ मिलता है। घर के बड़े-बुजुर्ग और दिग्गविजय उसे याद दिलाते हैं कि उसने यह हुनर किसी एक दिन में हासिल नहीं किया है। बीमारी, बुखार और घर के शोर-शराबे के बीच भी तूने लाखों बार खाना बनाया है। यह हाथ ऐसे ही नहीं सधते, सालों के अभ्यास, सबर और कड़ी मेहनत से ही काम में सफलता मिलती है।

बुजुर्गों की इन बातों ने अनुपमा के भीतर सोए हुए स्वाभिमान को फिर से जगा दिया है। दिग्गविजय भी उसे समझाता है कि दुश्मनों से डरकर दबना कोई रास्ता नहीं है, अपनी काबिलियत दिखाकर मुकाबला करना ही असली जीत है।।

ग्रैंड फिनाले की घड़ी, क्या समय पर पहुंचेगी अनुपमा?

Anupama Written Update Today
Anupama Serial Today ( Source: Social Media)

ग्रैंड फिनाले का मंच पूरी तरह से सज चुका है। सभी कंपीटीटर “ओम शांति ओम” के गानों पर धमाकेदार एंट्री करते हैं, लेकिन ऐन मौके पर अनुपमा गायब मिलती है। ऑर्गेनाइजर ऐलान कर देते हैं कि अगर अगले 5 मिनट में अनुपमा स्टेज पर नहीं पहुंची, तो उसे कॉम्पिटिशन से डिसक्वालिफाई कर दिया जाएगा।

यह खबर सुनते ही गौतम और तोषू मन ही मन खुश होने लगते हैं, जबकि बा, बापूजी और पूरी टीम की सांसें थम जाती हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा समय पर पहुंचकर अपने हाथों के जादू से फिनाले की ट्रॉफी अपने नाम कर पाएगी या नहीं।

Read More: KKK 15 Elimination Task: रोहित शेट्टी के शो से बाहर हुए Gaurav Khanna, एलिमिनेशन स्टंट में..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।