Bigg Boss 20 Latest Promo: Manish Goel ने Qazi Touqeer को किया Bad Touch, मस्ती-मजाक के बीच बिगड़ा मामला

Summary :

बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने वाइल्डकार्ड एंट्री मनीष गोयल पर एक वायरल प्रोमो के दौरान गलत तरीके से छूने का गंभीर आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर मचे भारी बवाल, पर्सनल बाउंड्री को लेकर हुए ड्रामेटिक आरोपों और ऑनलाइन छिड़ी बहस ने इसे इस सीजन की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी बना दिया है।

टीवी के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है, जिसने घर के अंदर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है। इस बार काजी तौकीर और मनीष गोयल के बीच बहस देखने को मिली। शो के नए प्रोमो में काजी, मनीष पर उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं।

वहीं मनीष भी इस बात से नाराज दिखाई देते हैं और काजी को अपनी हद में रहने की सलाह देते हैं। दोनों के बीच हुई इस बातचीत ने दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

औरत के कपड़ों में नजर आए काजी तौकीर, मस्ती-मजाक के बीच बिगड़ा मामला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Telly Reporter (@tellyreporter)


दरअसल, बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में काजी तौकीर एक अलग ही अंदाज में दिखाई देते हैं। वह एक टास्क के लिए लहंगा-चोली पहने नजर आते हैं। इस दौरान स्काउटओपी और यंग डीएसए उनकी तैयारियों में मदद करते हैं, जबकि माही विज उनके माथे पर बिंदी लगाती दिखाई देती हैं।

शुरुआत में घर का माहौल काफी मजेदार नजर आता है। काजी और मनीष के बीच भी हंसी-मजाक चलता दिखाई देता है। प्रोमो में दोनों के बीच गले मिलने का सीन भी दिखाया गया है। इसके बाद मनीष उन्हें उठाकर एक तरफ ले जाते नजर आते हैं।

लेकिन कुछ समय बाद मामला पूरी तरह बदल जाता है। काजी बाकी घरवालों के सामने मनीष से नाराजगी जाहिर करते हैं। वह कहते हैं कि मनीष की एक हरकत उन्हें बिल्कुल अच्छी नहीं लगी और उन्हें ऐसा लगा जैसे उनकी मर्जी के बिना उनके शरीर को छुआ गया हो। इसी दौरान काजी कहते हैं, ‘आपने औरत पकड़ ली।‘ उनकी इस बात से घर का माहौल स्ट्रेस्फुल हो जाता है।

काजी के आरोपों पर भड़के मनीष गोयल, बोले- मेरे साथ ‘वुमन कार्ड’ मत खेलो

Bigg Boss 20 Latest Promo
Bigg Boss 20 Latest Promo ( Source: Social Media)

काजी की बात सुनकर मनीष गोयल भी चुप नहीं रहते। वह जवाब देते हुए कहते हैं कि अगर काजी कुछ करें तो वह मजाक होता है, लेकिन कोई दूसरा वैसा ही करे तो उन्हें परेशानी होने लगती है।

मनीष अपनी बात रखते हुए कहते हैं कि वह महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं और इस तरह की बातों को गलत तरीके से पेश नहीं किया जाना चाहिए। इसके बाद वह काजी को साफ शब्दों में कहते हैं कि उनके साथ ‘वुमन कार्ड’ खेलने की कोशिश न करें।

प्रोमो के अगले हिस्से में मनीष माही विज से भी इस पूरे मामले को लेकर बात करते दिखाई देते हैं। एक टास्क के दौरान जब काजी महिलाओं के कपड़ों में नजर आए थे, तो दोनों के बीच तीखी बहस हो गई और काजी ने कहा कि “आपने औरत पकड़ ली है।”

इस बात से आहत मनीष ने खुद का बचाव करते हुए इसे घटिया बयान बताया और बाद में माहि विज के सामने फफककर रो पड़े कि काजी उनके खिलाफ गलत ‘वुमन कार्ड’ खेल रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले ही मनीष ने अपनी जान की बाजी (जीवनदान) लगाकर काजी के परिवार का ऑडियो मैसेज सुनवाया था, लेकिन आपसी दूरियों और गलतफहमियों ने इस गहरी दोस्ती को एक ही झटके में दुश्मनी में बदल दिया।

प्रोमो देखकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, फैंस बोले- पूरा मामला सामने आने का इंतजार

Qazi vs Manish Reality Show Clash
Qazi vs Manish Reality Show Clash ( Source: Social Media)

जैसे ही शो का यह प्रोमो सामने आया, सोशल मीडिया पर दर्शकों ने अपनी-अपनी राय देना शुरू कर दिया। कुछ लोग काजी के आरोपों को गंभीरता से लेने की बात कर रहे हैं, तो कुछ दर्शकों का मानना है कि यह किसी टास्क या मजाक का हिस्सा भी हो सकता है।

कई यूजर्स ने काजी के ‘वुमन कार्ड‘ वाले बयान को लेकर भी सवाल उठाए हैं। खास बात यह भी है कि इससे पहले फैमिली मैसेज टास्क के दौरान मनीष ने अपनी लाइफलाइन कुर्बान करके काजी को उनके परिवार का मैसेज सुनने का मौका दिया था। ऐसे में दोनों के बीच इस तरह की बहस देखकर दर्शक हैरान हैं।

फिलहाल, इस पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए दर्शकों को शो के पूरे एपिसोड का इंतजार है। अब देखना होगा कि घर में इस विवाद का क्या असर पड़ता है और क्या काजी-मनीष के बीच फिर से दोस्ती हो पाएगी।

Read More: Seher Hone Ko Hai 9th Nov. Spoiler Alert: क्या पुलिस को चकमा देकर भाग निकलेगी Husna..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।