Bigg Boss 20 Love Gill and Scout OP: 14 घरवालों के खिलाफ खड़े हुए Scout OP, Nakul Dhull के लिए Love Gill का दिया साथ

Summary :

बिग बॉस 20 में नकुल धुल और गुल्लू के बीच हुई हाथापाई के बाद घर का माहौल काफी गर्मा चुका है। जहां 14 कंटेस्टेंट्स नकुल के खिलाफ खड़े नजर आए, वहीं लव गिल ने अकेले जाकर उनका हाल-चाल पूछा। इस पर घर में बहस छिड़ गई, जहां स्काउट ओपी ने लव का सपोर्ट किया और बाकी सदस्यों के खिलाफ स्टैंड लिया। अब नकुल के बेघर होने के बाद स्काउट सोशल मीडिया पर उनके सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। जानिए इस पूरे विवाद की पूरी कहानी।

बिग बॉस के घर में हर दिन नए रिश्ते बनते और टूटते नजर आते हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही गरमा गया है। नकुल धुल और गुल्लू (कुशल तंवर) के बीच हुई हाथापाई के बाद पूरा घर दो हिस्सों में बंट गया। जहां एक तरफ घर के ज्यादातर सदस्य नकुल की इस हरकत के खिलाफ आवाज़ उठा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ लव गिल ने 14 घरवालों की परवाह किए बिना नकुल के पास जाकर उनका हाल-चाल जाना और पानी पूछा। इस बात पर घर में बड़ा बवाल खड़ा हो गया।

14 सदस्यों के खिलाफ लव गिल का फैसला, आसिफ और यंग DSA से हुई बहस

Bigg Boss 20 Nakul Dhull & Gullu Fight
Bigg Boss 20 Love Gill and Scout OP ( Source: Social Media)

जब नकुल धुल के साथ हुई मारपीट और विवाद के बाद पूरा घर उनके खिलाफ खड़ा था, तब लव गिल ने अकेले जाकर नकुल से बात की। यह बात आसिफ खान और यंग DSA को बिल्कुल पसंद नहीं आई। आसिफ ने तुरंत लव के इस कदम पर सवाल उठाया और यंग DSA ने भी उनसे कहा कि उन्हें हिंसा करने वाले का सपोर्ट नहीं करना चाहिए। हालांकि, लव गिल ने साफ शब्दों में कहा, “मुझे कोई नहीं बताएगा कि मुझे किससे बात करनी है और किससे नहीं।“ लव का कहना था कि वह अपनी समझ से फैसला लेंगी, न कि घर के बाकी 14 लोगों के कहने पर चलेंगी।

गुल्लू के साथ हुई भयानक लड़ाई के बाद घर का हर सदस्य नकुल ढुल से दूरियां बना रहा था। सभी लोग इस हिंसा के खिलाफ खड़े नजर आए, लेकिन ऐसे मुश्किल वक्त में लव गिल (Love Gill) ने आगे आकर नकुल का हालचाल जाना और उन्हें पानी पूछा। लव का यह कदम घर के बाकी सदस्यों को बिल्कुल रास नहीं आया। खासकर आसिफ खान (Aasif Khan) भड़क उठे और उन्होंने लव से सवाल किया कि आखिर उन्होंने तुरंत जाकर नकुल का सपोर्ट क्यों किया। इस बात पर दोनों के बीच जमकर बहस हुई।

स्काउट ओपी ने उठाई दोस्त के लिए आवाज, पूरे घर के खिलाफ लिया स्टैंड

Bigg Boss 20 latest Update
Bigg Boss 20 latest Update ( Source: Social Media)

इस पूरे मामले में जहां घर के बाकी सदस्य लव गिल को गलत ठहरा रहे थे, वहीं स्काउट ओपी ने उनका सपोर्ट किया। स्काउट ने कहा कि लव सिर्फ नकुल का हाल जानने और गुल्लू का सपोर्ट करने ही गई थी और इसमें कुछ गलत नहीं है। जब यंग DSA ने स्काउट को समझाने की कोशिश की, तो दोनों दोस्तों के बीच बहस हो गई। स्काउट ने बाकी घरवालों के खिलाफ जाकर यह साफ कर दिया कि हर इंसान की अपनी सोच होती है और किसी पर अपनी राय जबरदस्ती नहीं थोपी जा सकती।

इस पूरे लड़ाई के बीच आपको बता दें कि इस पूरे विवाद की जड़ नकुल ढुल और गुल्लू की हाथापाई थी, जो काजी तौकीर (Qazi Touqeer) से जुड़ी एक छोटी सी बात से शुरू होकर बाद में इतनी बढ़ गई कि नकुल ने गुस्से में गुल्लू का स्वेटर तक फाड़ दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हिंसा के बाद नकुल को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, हालांकि आने वाले एपिसोड्स में नए कैप्टन और ट्विस्ट का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

नकुल के बेघर होने पर भावुक हुए फैंस, स्काउट ओपी ने सोशल मीडिया पर दिया सपोर्ट

Bigg Boss 20 Scout OP Story
Bigg Boss 20 Scout OP Story ( Source: Social Media)

हाथापाई के नियमों के उल्लंघन के चलते नकुल धुल को बिग बॉस के घर से बेघर कर दिया गया। उनके जाने के बाद जहां घर के कुछ सदस्य तालियां बजाते दिखे, वहीं सोशल मीडिया पर दर्शक नकुल के सपोर्ट में उतर आए हैं। बाहर आते ही स्काउट ओपी भी नकुल के सपोर्ट में अपनी सोशल मीडिया स्टोरी शेयर कर रहे हैं और उनके लिए अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। नकुल के फैंस का कहना है कि नकुल सिर्फ अपने दोस्त के सम्मान के लिए लड़े थे और उनके साथ गलत हुआ है।

‘बिग बॉस 20’ के घर में हाल ही में एक कैप्टेंसी टास्क के दौरान YUNG DSA ने अपने खास दोस्त Scout OP को कैप्टन बनने के इनएप्रोप्रिएट बताते हुए रेस से बाहर कर दिया था। YUNG का मानना था कि कैप्टन हमेशा फ्रंट फुट पर खेलने वाला होना चाहिए और उन्हें Scout में वैसी लीडरशिप क्वालिटी नजर नहीं आती। इसके बाद से ही दोनों के बीच कोल्ड वॉर चल रही है।

प्रोमो और चर्चाओं में साफ देखा जा रहा है कि जब भी लव किसी अन्य प्रतियोगी या YUNG DSA के साथ वक्त बिताती हैं, तो Scout OP का रिएक्शन काफी एग्रेसिव हो जाता है। बात तब और बिगड़ गई जब YUNG DSA सीधे Scout और लव गिल से भिड़ गए। YUNG का मानना है कि नकुल ढुल वाले मामले में जो कुछ भी गलत हुआ, उस पर बाकी लोग मिलकर गेम खेल रहे हैं। यही वजह है कि अब लव गिल, Scout OP और YUNG DSA के बीच एक नया लव-ट्रायंगल और फ्रेंडशिप ड्रामा खुलकर सामने आ रहा है, जिसने शो की टीआरपी और रोमांच को और भी बढ़ा दिया है।

Read More: Seher Hone Ko Hai 15th October 2026 Spoiler Alert: क्या फूपी जान की नई चाल से हिल..

 

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।