Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: Salman Khan ने Qazi Touqeer की लगाई क्लास, Gullu का साथ न देने पर हुई Salman की खिंचाई!

Summary :

बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने काजी तौकीर और आसिफ खान की जमकर क्लास लगाई है। भाईजान ने काजी को दोस्त गुल्लू का साथ ना देने और स्काउट के साथ गंदा मजाक करने पर आड़े हाथों लिया, जबकि गुल्लू और कनिका के संयम की जमकर तारीफ की।

बिग बॉस 20′ (Bigg Boss 20) का घर इन दिनों किसी अखाड़े से कम नहीं लग रहा है। शो का पिछला हफ्ता धमाकेदार लड़ाइयों और हंगामे के नाम रहा, जिसके बाद नकुल ढुल (Nakul Dhull) को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं, अब जब ‘वीकेंड का वार’ (Weekend Ka Vaar) आया है, तो हमारे दबंग सलमान खान (Salman Khan) ने घर के कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगानी शुरू कर दी है। इस बार भाईजान के निशाने पर खासतौर से काजी तौकीर (Qazi Touqeer) और आसिफ खान (Aasif Khan) रहे हैं।

गुल्लू का साथ क्यों नहीं दिया? सलमान ने काजी से पूछा तीखा सवाल

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BB20updates (@bb20_.updates)

शो के नए प्रोमो और एपिसोड में देखा गया कि सलमान खान ने काजी तौकीर की क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब घर के अंदर नकुल और गुल्लू (Gullu) के बीच भयंकर लड़ाई चल रही थी, तब काजी वहां आराम से बैठकर खाना खा रहे थे। इस बात पर सलमान भड़क गए और बोले कि जब आपके दोस्त पर अटैक हो रहा था, तब आप जमीन पर बैठकर खाना खा रहे थे और उठे तक नहीं। भाईजान ने साफ-सुथरे शब्दों में कहा कि काजी का यह रवैया बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

स्काउट के कान में थूकने वाली हरकत पर भी पड़ी फटकार

Salman Khan Scolds Qazi Touqeer
Salman Khan Scolds Qazi Touqeer ( Source: Social Media)

मामला यहीं नहीं थमा! सलमान खान ने काजी के एक और गंदे बर्ताव का पर्दाफाश किया। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे काजी ने स्काउट (Scout) के कान में एकदम गंदा वाला थूक दिया था। सलमान ने पूछा कि क्या किसी के कान में थूकना कोई मजाक की बात है? भाईजान ने कहा कि काजी पहले काफी मजेदार लगते थे, लेकिन अब उनका यह तरीका बहुत इरिटेटिंग हो गया है। इसके साथ ही, सलमान ने स्काउट को भी समझाया कि उन्हें अपने लिए स्टैंड लेना चाहिए और गलत बात को चुपचाप नहीं सहना चाहिए।

गुल्लू और कनिका के सब्र की हुई तारीफ, आसिफ पर बरसे सलमान

Gullu Praised by Salman 1
Gullu Praised by Salman ( Source: Social Media)

एक तरफ जहां काजी और आसिफ खान की क्लास लगी, वहीं दूसरी तरफ सलमान खान ने गुल्लू और कनिका मान (Kanika Mann) की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से गुल्लू ने नकुल के साथ हुई इतनी बड़ी लड़ाई और सिचुएशन को संभाला, वो वाकई काबिले तारीफ था। इसके अलावा, सलमान ने आसिफ खान को भी खरी-खोटी सुनाई और कहा कि वह लव (Love) के ऊपर बिना किसी बात के गलत तरीके से चिल्ला रहे थे, जो उनकी बदतमीजी को साफ दिखाता है।

आने वाले एपिसोड्स में घर का माहौल और ज्यादा स्ट्रेसफुल होने वाला है। सलमान खान की जोरदार डांट के बाद काजी तौकीर और आसिफ खान अपने गेमप्ले में बदलाव करने की कोशिश करेंगे, वहीं घर के अंदर नए कप्तान के चुनाव और राशन टास्क को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई देखने को मिलेंगी। दर्शकों को गुल्लू और बाकी ग्रुप्स के बीच की स्ट्रेटेजिक लड़ाइयां और नए एलिमिनेशन ट्विस्ट्स देखने को मिलेंगे।

Read More: KSBKBT 2 17th October 2026 Spoiler Alert: Mihir की याददाश्त लौटी, Tulsi के साथ मिलकर…

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।