बिग बॉस के घर में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिलता है, लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। घर की दो फेमस कंटेस्टेंट्स- सोशल मीडिया स्टार अरिश्फा खान और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के बीच छिड़ी बहस
अब पर्सनल हमलों तक पहुँच गई है। बात ‘बच्ची’ कहे जाने से शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते करियर, परवरिश और ढोंग (Hypocrisy) तक जा पहुँची।
रील्स और प्रोफेशन पर छिड़ी जंग, काम पर उंगली उठी तो टूटीं अरिश्फा
बहस तब और बढ़ गई जब बात रील्स, शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म और काम के स्टैंडर्ड्स पर आ गई। अरिश्फा ने आरोप लगाया कि उनके प्लेटफॉर्म और काम का मज़ाक उड़ाने की कोशिश की गई है। रोते-बिलखते हुए अरिश्फा ने कहा, “मेरा काम ही मेरी पहचान है, उसी से मेरा घर चलता है। मैंने कभी किसी के काम पर उंगली नहीं उठाई, तो कोई मेरे काम को कैसे बुरा-भला कह सकता है?” अरिश्फा का यह रूप देखकर घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह गए और माहौल काफ़ी स्ट्रेस्फुल्ल हो गया।
आपको बात दें इससे पहले भी आम्रपाली दुबे ने अरिश्फा को ‘बच्ची’ कह दिया था । आम्रपाली ने अरिश्फा के दिमाग और काम पर ताना मारते हुए कहा, “मित्र, रील कट रही है… बंद कर यह सब।” उन्होंने अरिश्फा के सोशल मीडिया क्रिएटर होने और रील्स बनाने के करियर का मजाक उड़ाया।
इस पर अरिश्फा शांत रहने वालों में से नहीं थीं, उन्होंने जवाब देते हुए कहा था “मुझे रील कटवाने की जरूरत नहीं है, मेरी रील ऐसे ही कट जाती है! मैं अपने काम में बहुत अच्छी हूँ, मेरा घर इसी से चलता है। “कोई मेरे काम को कुछ नहीं बोलेगा।” अरिश्फा ने साफ कहा कि आज पूरी दुनिया रील्स बना रही है, तो उनके प्लेटफॉर्म को जज करने वाली आम्रपाली कौन होती हैं।
अरिश्फा ने घर वालों को कहा Hypocrite तो भड़क उठीं माही विज

जैसे-जैसे माहौल गरम हुआ, अरिश्फा ने पूरी बात को लेकर घर के बाकी सदस्यों को भी लपेटे में ले लिया। अरिश्फा ने साफ शब्दों में सभी घरवालों को “पाखंडी (Hypocrites)” बता दिया। अरिश्फा का कहना था कि लोग उन्हें नीचा दिखाने के लिए ‘बच्ची’ और ‘सुपीरियर‘ बनने का नाटक करते हैं।
अरिश्फा के मुंह से ‘हाइपोक्रिट’ सुनते ही टीवी एक्ट्रेस माही विज बीच में कूद पड़ीं। माही ने गुस्से में आकर अरिश्फा से पूछा, “किस बात के पाखंडी? तेरे साथ दिक्कत क्या है?” इसके बाद आम्रपाली ने फिर से अरिश्फा पर हमला बोला और कहा, “बीते भर की है और इतनी लंबी जबान चलाती है! बच्ची, तुझसे बात नहीं हो सकती… जा जाकर गरम पानी लेकर आ।”
परवरिश पर आई बात तो रो पड़ीं अरिश्फा, बोलीं- “यहाँ सब इंसान हैं या जानवर?”

लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि बात परिवार और परवरिश तक पहुँच गई। आम्रपाली ने अरिश्फा के रवैये पर सवाल उठाए तो अरिश्फा बेहद इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। रोते हुए अरिश्फा ने कहा, “मेरी परवरिश ऐसी नहीं है। मेरी परवरिश बहुत अच्छी है कि मैं किसी की बकवास नहीं सुनती। अगर सामने वाला सॉरी बोलता है तो क्या बाकी सब जानवर हैं?“
अरिश्फा ने रोते हुए यह भी कहा कि उन्होंने कभी किसी के काम या प्लेटफॉर्म की बुराई नहीं की, फिर उनके काम पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं। इस ड्रामे के बाद घर में माहौल काफी गरम हो गया है , अरिश्फा और आम्रपाली के बीच छिड़ी यह ‘रील्स वर्सेस सीरियल‘ की बहस अब पूरे घर में फैल चुकी है। अरिश्फा के रोने के बाद जहां सोशल मीडिया क्रिएटर्स के सम्मान पर बहस छिड़ गई है, वहीं आम्रपाली और माही विज के तेवर भी ढीले पड़ते नजर नहीं आ रहे।
आपको बता दें, ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उदिती सिंह को दर्शकों के सबसे कम वोट मिले हैं। हालांकि वह सीधी बेघर नहीं हुईं, लेकिन कम वोटों के कारण उन्होंने अपनी पहली लाइफलाइन गंवा दी है और अब वह सीधे रेड ज़ोन में आ गई हैं। सलमान ने उन्हें गेम में ज़्यादा एक्टिव रहने की सलाह दी है।
Read More: कैंसर से जंग के बीच Dipika Kakar ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, कहा- ‘मैं कोई सुपरवुमन नहीं हूं’..


Download Android App
Download iOS App




