रियालिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन नए ड्रामे और विवाद देखने को मिल रहे हैं। ‘पंचायत’ वेब सीरीज से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर आसिफ खान इस वक्त शो में जमकर चर्चा बटोर रहे हैं। कभी उनकी लड़ाइयों के चर्चे होते हैं तो कभी उनके गेम प्लान के। लेकिन पिछले कुछ दिनों से आसिफ खान का नाम एक अलग ही वजह से सुर्खियों में छाया हुआ है।
असल में, शो में लव गिल ने आसिफ को उदास देखकर गले लगाया और हिम्मत दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस क्लिप के सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों ने आसिफ के शादीशुदा रिश्ते पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। अब इस पूरे विवाद पर आसिफ की पत्नी जेबा का गुस्सा फूटा है और उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
वायरल क्लिप्स पर भड़कीं जेबा, कहा- ’24 घंटे की लाइव फीड देखो’

पति आसिफ के कैरेक्टर और अपनी शादी पर उठ रहे सवालों से तंग आकर जेबा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया। उन्होंने अपने पोस्ट की शुरुआत में ही साफ शब्दों में लिखा- “बस, अब बहुत हुआ।”
जेबा ने ट्रोलर्स पर नाराजगी जताते हुए लिखा, “आसिफ की पत्नी होने के नाते यह बात दिल से और पूरी तरह साफ करना मेरे लिए बहुत जरूरी है। जो लोग भी सोशल मीडिया पर हमारी शादी और आसिफ के कैरेक्टर को लेकर गलत अफवाहें फैला रहे हैं, उनसे मेरी गुजारिश है कि वे सिर्फ कुछ सेकंड की वायरल क्लिप देखकर अपनी राय न बनाएं। अगर सच देखना है तो 24 घंटे की लाइव फीड देखें।“
‘हमारा रिश्ता मजबूत और सुरक्षित है, किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं’

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए जेबा ने बताया कि टीवी पर दिखने वाले कुछ पलों से किसी की पूरी जिंदगी या शादी का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। जेबा ने कहा, “अगर आप लाइव फीड देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि आसिफ घर के अंदर कितनी बार मेरे, हमारी जिंदगी और हमारे रिश्ते के बारे में बातें करते हैं। कुछ सेकंड का वीडियो उस इंसान की असलियत नहीं बता सकता जिसे मैं जानती हूं।“
जेबा ने यह भी साफ किया कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक है। उन्होंने लिखा, “हमारा रिश्ता पूरी तरह से सिक्योर है, हम दोनों की समझ बहुत मजबूत है। यहां किसी को कुछ भी एक्सप्लेन या जस्टिफाई करने की जरूरत नहीं है। घर में सब अपना गेम खेल रहे हैं, उन्हें खेलने दीजिए। लेकिन किसी के खेल की वजह से उनके चरित्र या शादी को जज मत कीजिए।“
‘कुछ सेकंड की वीडियो सच नहीं बदल सकती’
love gill is an embarrassment for women !!#BiggBoss20 • #BB20 pic.twitter.com/5vDAkJxzsc
— 𝙎𝙝𝙖𝙣𝙭 🥑 (@shnkkx) September 21, 2026
अपने बयान के आखिर में जेबा ने दर्शकों और आसिफ के फैंस से अपील की कि वे उन्हें उनके असली रूप में सपोर्ट करें। जेबा ने लिखा, “जो भी इस शो को देख रहा है, वो आसिफ की पूरी जर्नी देखे। उनकी असली पर्सनैलिटी को देखकर उन्हें सपोर्ट करे। कुछ चुनिंदा क्लिप्स कहानियां तो बना सकती हैं, लेकिन जिंदगी की सच्चाई को नहीं बदल सकतीं।“
आपको बता दें कि वीकेंड का वार में सलमान खान ने आसिफ को उनके गुस्से और गलत भाषा के लिए समझाया था, जिससे आसिफ काफी उदास हो गए थे। इसी दौरान लव गिल उन्हें संभालती दिखी थीं। हालांकि, अब पत्नी जेबा के इस जवाब ने ट्रोलर्स का मुंह पूरी तरह बंद कर दिया है।
आपको बता दें, ‘बिग बॉस 20’ के अपकमिंग ‘रैंकिंग पोडियम टास्क’ में घर का माहौल तब पूरी तरह बेकाबू हो गया जब घरवालों को आपसी सहमति से खुद को 1 से 10 के रैंकिंग पर खड़ा करना था। इसी दौरान लव गिल को जब उनके मनमुताबिक रैंकिंग नहीं दी गई और जब घरवालों ने उन्हें नीचे के नंबर पर खड़े होने को कहा, तो लव गिल भड़क गईं और मानने से मना कर दिया।
लव गिल ने टास्क में सीधे तौर पर हिस्सा लेने से इनकार करते हुए चिल्लाकर कहा, “मैं इस फैसले से बिल्कुल भी एग्री नहीं करती हूँ,आप लोग अपनी मर्जी से झूठी रैंकिंग तय कर रहे हैं, इसलिए मैं उस नंबर पर खड़ी ही नहीं होने वाली” लव के इस रवैये और टास्क में हिस्सा लेने से साफ मना कर दिया, तो उसके बाद अमन गांधी उन पर भड़क उठे और उन्हें नीचा दिखाते हुए ‘नल्ली’ बोल दिया। अमन के इस बयान से बात हाथ से निकल गई और लव गिल ने आपा खोकर पूरे घर के सामने अमन को ‘कुत्ता’ बोल दिया, जिससे रैंकिंग टास्क पूरी तरह रद्द होने की नौबत पर आ गया।
Read More: Seher Hone Ko Hai 22 September 2026 Spoiler Alert: क्या Khalid पर फूटेगा Seher का..


Download Android App
Download iOS App




