KSBKBT 2 27th August 2026 Spoiler Alert: शांति निकेतन पर मंडराया बेघर होने का खतरा, Tripti की चाल से आपस में भिड़े विरानी ब्रदर्स

Summary :

टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति की नई चाल ने विरानी परिवार की नींव हिला दी है। भाइयों के झगड़े के बीच तृप्ति ने 'शांति निकेतन' को गिरवी रखने का खतरनाक सलाह दे दी है। वहीं असल जिंदगी में स्मृति ईरानी ने खुलासा किया कि शो के दौरान मिसकैरिज होने और ब्लीडिंग के बावजूद उन्हें शूटिंग पर बुलाया गया था।

टीवी के सबसे फेमस शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में इन दिनों हर मोड़ पर नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। परदे पर जहां तृप्ति की साजिशें विरानी परिवार को सड़क पर लाने की कगार पर खड़ी हैं, वहीं परदे के पीछे का सच भी उतना ही चौंकाने वाला है। शो में ‘तुलसी’ का आइकॉनिक रोल निभाने वाली स्मृति ईरानी ने हाल ही में टीवी इंडस्ट्री का वो खौफनाक दर्द बयां किया, जिसे सुनकर कोई भी सन्न रह जाएगा।

बिजनेस घाटे ने भाइयों में डाली दरार, तृप्ति ने उठाया फायदा

KSBKBT 2 27th August 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 27th August 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

विरानी हाउस यानी शांति निकेतन में हालात बेहद खराब हो चुके हैं। साहिल का बहुत बड़ा बिजनेस कंसाइनमेंट रद्द हो गया है, जिससे भारी नुकसान हुआ है। इस घाटे को लेकर गौतम, करण और साहिल के बीच बहस और हाथापाई तक की नौबत आ गई है।

गौतम अपने डूबे हुए पैसों को लेकर साहिल पर भड़क रहा है, जबकि करण भी इस बहस में कूद पड़ा है। तुलसी भाइयों को एकजुट करने की कोशिश कर रही है, लेकिन तृप्ति चुपके-चुपके इस आग में घी डालने का काम कर रही है। तृप्ति ने तुलसी के सामने खुलेआम मान लिया है कि कंसाइनमेंट रद्द करवाने के पीछे उसी का हाथ था, ताकि विरानी ब्रदर्स आपस में लड़कर बिखर जाएं।

शांति निकेतन गिरवी रखने की सलाह, तृप्ति के खतरनाक इरादे

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 27th august 2026
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Promo ( Source: Social Media)

पैसों की तंगी से जूझ रहे साहिल को बैंक से लोन लेने के लिए कोई प्रॉपर्टी गिरवी रखनी पड़ेगी। ऐसे में तृप्ति ने मौके का फायदा उठाते हुए पहले तो अंजार की प्रॉपर्टी गिरवी रखने की सलाह दी। जब साहिल ने इससे इनकार किया, तो तृप्ति ने ऐसा दांव खेला कि सबके होश उड़ गए।

तृप्ति ने साहिल को सीधे ‘शांति निकेतन’ ही बैंक में गिरवी रखने की सलाह दे दी।  यह सुनते ही तुलसी सन्न रह गई। अब तृप्ति का असली इरादा साफ हो चुका है- वह सिर्फ भाइयों के रिश्ते नहीं तोड़ना चाहती, बल्कि विरानी परिवार की छत भी छीनना चाहती है।

मिसकैरिज के बाद बह रहा था खून, फिर भी सेट पर बुलाया गया

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Untold Story
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Untold Story ( Source: Social Media)

एक तरफ जहां शो में तुलसी अपने घर को बचाने के लिए तृप्ति से लड़ रही है, वहीं असल जिंदगी में स्मृति ईरानी ने अपने शुरुआती दिनों के स्ट्रगल पर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। स्मृति ने बताया कि जब वह टीवी इंडस्ट्री में 18 से 20 घंटे काम करती थीं, तब पैसों की तंगी और घर की ईएमआई चुकाने का भारी दबाव था।

साल 2001 में शूटिंग के दौरान उनका मिसकैरेज हो गया था। जब ब्लीडिंग के बीच उन्होंने क्लिनिक से प्रोडक्शन टीम को इसकी जानकारी दी, तो उन्हें आराम देने के बजाय कहा गया- “कोई बात नहीं, दोपहर 2 बजे की शिफ्ट में आ जाइए।“ मजबूरी में ब्लीडिंग होने के बावजूद उन्हें काम पर जाना पड़ा और बाद में साथी कलाकारों के शक करने पर एकता कपूर को अपनी मेडिकल रिपोर्ट्स तक दिखानी पड़ी थीं।

Read More: Anupama 27th August 2026 Spoiler Alert: फिनाले टास्क में फंसी अनुपमा की जान, क्या बिना..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।